आज जारी नहीं होगा सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज को बोर्ड ने बताया फर्जी

सीबीएसई 12वीं टर्म 1 बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली, 25 जनवरी। सीबीएसई 12वीं टर्म 1 बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। इस मैसेज में कहा गया है कि 25 जनवरी 2022 को सीबीएसई 12वीं टर्म 1 बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। सरकारी न्यूज एजेंसी प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने जब इस खबर की पड़ताल की तो पता चला की यह मैसेज फर्जी है।

12th result

सीबीएसई ने इस तरह को कोई सर्कुलर जारी नहीं किया है। सीबीएसई ने खुल इस मैसेज पर सफाई देते हुए इस मैसेज को फर्जी पताया है। बोर्ड ने कहा कि ऐसा कोई सर्कुलर बोर्ड की तरफ से जारी नहीं किया गया है। छात्रों से अनुरोध है कि कृपया ऐसी भ्रामक सूचनाओं के चक्कर में ना आएं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने फिलहाल कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा जारी करने की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है। बोर्ड ने कहा कि टर्म 1 के परिणाम आज घोषित नहीं होने जा रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणाम घोषित होने की संभावित तारीख 1 फरवरी, 2022. परिणाम घोषित होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें रोजगार पोर्टल पर 100 घंटों में 9 हजार युवाओं ने किया आवेदन, मिलेंगे नौकरी के अवसर: दुष्यंत चौटाला

बता दें कि बोर्ड ने कोरोना के चलते वार्षिक शैक्षणिक वर्ष को दो टर्म में आयोजित करने का निर्णय लिया है। पहले टर्म में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पत्र शामिल थे, जबकि दूसरे टर्म की परीक्षा अभी होनी बाकी है जो मार्च-अप्रैल 2022 में आयोजित होगी। कक्षा 10 के लिए सीबीएसई टर्म-1 परीक्षा 30 नवंबर और 11 दिसंबर 2021 के बीच आयोजित की गई थी। वहीं, कक्षा 12 के लिए टर्म 1 की परीक्षा 1 दिसंबर से 22 दिसंबर 2021 के बीच आयोजित की गई थी। इस बीच, बोर्ड ने कक्षा 10, 12 के सैंपल पेपर और टर्म-2 परीक्षाओं के लिए अंकन योजना 2021-22 जारी कर दी है। जिन छात्रों को परीक्षा में शामिल होना है, वे इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर देख सकते हैं।

Fact Check

दावा

खबर में दावा किया गया है कि आज सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा टर्म 1 का रिजल्ट जारी किया जा रहा है

नतीजा

यह खबर फर्जी है.

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+