IPL ऑक्शन में इतिहास रचने वाले 'बिहार के लाल' वैभव सूर्यवंशी की क्या है असली उम्र, क्या है वायरल दावे का सच?
Vaibhav Suryavanshi Real Age: बिहार के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल टीम में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया है। राजस्थान रॉयल्स ने मेगा नीलामी के दौरान उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था और दिल्ली कैपिटल्स ने बोली शुरू की। राजस्थान ने आखिरकार दिल्ली को पीछे छोड़ते हुए उन्हें हासिल कर लिया।
चेन्नई में हाल ही में हुए ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के खिलाफ़ खेले गए यूथ टेस्ट मैच में सूर्यवंशी ने भारत की अंडर-19 टीम के लिए शतक बनाया। उन्होंने 62 गेंदों पर 104 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की, ऐसा करने वाले वे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

जनवरी में रणजी ट्रॉफी में पदार्पण से पहले उनकी वास्तविक उम्र चर्चा का विषय बन गई थी, जब उनका एक पुराना वीडियो इंटरव्यू सामने आया था। पिछले साल के वीडियो में कथित तौर पर सूर्यवंशी ने बताया था कि सितंबर 2023 में उनकी उम्र 14 साल हो जाएगी। आईपीएल नीलामी में उनकी ऐतिहासिक सफलता के बाद इस बयान के बाद उनकी वास्तविक उम्र को लेकर सवाल उठने लगे थे।
वन इंडिया हिंदी ने वैभव के उम्र के दावों की पड़ताल की तो नतीजे कुछ और आए। वैभव के पिता संजीव से जब उनके बेटे की उम्र के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वैभव ने साढ़े आठ साल की उम्र में बीसीसीआई द्वारा 'बोन टेस्ट' करवाया था। अगर जरूरत पड़ी तो वह आगे की जांच के लिए तैयार हैं।
वैभव पहले ही भारत की अंडर-19 टीम के लिए खेल चुका है। बहरहाल वन इंडिया हिंदी की पड़ताल में वैभव की उम्र 14 साल के दावे झूठे पाए गए। वैभव के पिता के मुताबिक उनके पुत्र की उम्र 13 साल ही है। 2011 में जन्मे वैभव ने महज चार साल की उम्र से ही अपने क्रिकेट कौशल का प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था।
संजीव ने अपने बेटे के जुनून को देखते हुए घर के पीछे एक छोटा सा खेल का मैदान बनाने का फैसला किया। नौ साल की उम्र में वैभव को समस्तीपुर में एक क्रिकेट अकादमी में दाखिला दिला दिया। बहरहाल वैभव के हुनर से यही लगता है कि उसकी क्रिकेट प्रतिभा उम्र से कहीं ज़्यादा है। अब आईपीएल का हिस्सा बनने के बाद वह सुर्खियों में छाए हुए हैं।

Fact Check
दावा
वैभव सूर्यवंशी की उम्र 14 साल है
नतीजा
वैभव के पिता ने उम्र 13 साल ही बताई












Click it and Unblock the Notifications