Fact-Check: क्या वाकई पलकें झपका रहे थे रामलला? जानिये वायरल वीडियो के पीछे का सच...
Ayodhya Ram lalla idol: नवनिर्मित अयोध्या मंदिर में रामलला की मूर्ति पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं। अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें श्मायल रूप में रामलला मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। लोग इसे बड़ी संख्या में शेयर कर रहे हैं। क्लिप देखकर ऐसा लग रहा मानो रामलला मुस्कुराते हुए कुछ कहना चाह रहे हों।
22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस बीच हर कोई रामलला की उस मूर्ति के बारे में बात कर रहा है, जिसमें श्रीराम श्यामल रूप में नजर आ रहे हैं। अचानक वीडियो वायरल होने लगा तो लोग इसे खूब शेयर करने लगे हैं। ट्विटर पर भी #RamMandir और #AyodhaRamMandir समेत कई हैशटैग वायरल हो रहे हैं।

वीडियो की शुरुआत में रामलला की मूर्ति को बगल में देखते हुए और पलकें झपकाते हुए दिखाया गया है। एआई क्लिप में मूर्ति को अपना सिर थोड़ा हिलाते और मुस्कुराते हुए भी दिखाया गया है।
अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर रामलला की मूर्ति इस तरह से मुस्कुराती हुई क्यों नजर आ रही है? तो आपको बताते चलें कि इसके पीछे की वजह AI टेक्नोलॉजी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से ही रामलला की वीडियो को ऐसा जीवंत बनाया गया है।
पोस्ट को एक दिन पहले शेयर किया गया था। तब से इसे 1.4 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया है। लोग इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं। कई लोगों ने हाथ जोड़ने वाले और दिल वाले इमोजी भी शेयर किए। कई यूजर्स ने लिखा- वाह ये तो बेहद ही अद्भुत है।
यहां देखें वीडियो...
रामलला की मूर्ति के की बात की जाए तो 51 इंच लंबी इस मूर्ति को कर्नाटक के प्रतिष्ठित मूर्तिकार अरुण योगीराज ने तैयार किया है। प्रतिमा में भगवान राम को कमल पर खड़े पांच साल के बच्चे के रूप में दिखाया गया है। ये मूर्ति अपने आप में बेहद खास है क्योंकि इसे श्याम शिला के पत्थर से बनाया गया है।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अनुसार बनारसी कपड़े से सजाया हुआ हुई है, जिसमें एक पीली धोती और एक लाल पटका/अंगवस्त्रम है। ये अंगवस्त्रम शुद्ध सोने की ज़री और धागों से अलंकृत हैं, जिन पर शुभ वैष्णव प्रतीक अंकित हैं। मान्यताओं के अनुसार जन्मभूमि में भगवान को बाल स्वरूप में पूजा जाता है इसलिए भगवान श्रीराम की मूर्ति भी बालस्वरूप में ही बनाई गई है।

Fact Check
दावा
fake news buster
नतीजा
fact check












Click it and Unblock the Notifications