Fact Check: प्रेग्नेंसी के बाद अब अरुणिता-पवनदीप की शादी की तस्वीरों ने मचाया हंगामा, क्या है फोटो की सच्चाई?
Arunita Kanjilal-Pawandeep Rajan Wedding Photos: टीवी का फेमस रिएलिटी सिंगिंग शो 'इंडियन आइडल 12' की एक्स कंटेस्टेंटे अरुणिता कांजीलाल पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। पिछले दिनों वह डीपफेक का शिकार हुई थीं। सिंगर की प्रेग्नेंसी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं और अब उनकी शादी की फोटोज ने बवाल मचा दिया है।
अरुणिता कांजीलाल की प्रेग्नेंसी की वायरल खबर
पहले इंटरनेट पर ये बात फैलाई गई थी कि अरुणिता कांजीलाल बिना शादी के ही प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में पहुंच चुकी हैं। वहीं अब अरुणिता कांजीलाल और उनके कथित बॉयफ्रेंड पवनदीप की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सिंगर की प्रेग्नेंसी की तस्वीरें फर्जी थीं
आपको बता दें कि अरुणिता की प्रेग्नेंसी को लेकर जो तस्वीरें सामने आई थीं वो बिल्कुल फर्जी थीं। उन्हें एआई की मदद से बनाया गया था। वहीं अब जो शादी की तस्वीरें सामने आ रही है वह भी मॉर्फ्ड है। अरुणिता कांजीलाल की टीम ने इस मामले में चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि सिंगर की प्रेग्नेंसी की तस्वीरें पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं। उन्होंने पुष्टि की है कि सिंगर प्रेग्नेंट नहीं हैं और ये बातें महज अफवाह हैं।
पवनदीप राजन के साथ के साथ शादी की तस्वीरें वायरल
आपको बता दें कि इंडियन आइडल 12 में अरुणिता कांजीलाल के साथ ही पवनदीप राजन भी नजर आए थे। वह इस शो कि विनर बने थे। फिलहाल जो तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं उनमें अरुणिता कांजीलाल शादी की वेशभूषा में पवनदीप राजन के साथ नजर आ रही हैं।
अरुणिता कांजीलाल ने मांग में भरा सिंदूर
इन फर्जी तस्वीरों में दोनों ही साउथ इंडियन लुक में नजर आ रहे हैं। जहां पवनदीप राजन सिल्क की लुंगी और शर्ट पहने दिख रहे हैं, वहीं अरुणिता कांजीलाल सिल्क की पिंक साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं। दोनों गले में वरमाला डाले दिख रहे हैं। अरुणिता कांजीलाल ने मांग में सिंदूर भी लगा रखा है।
एआई से बनाई गई हैं शादी की तस्वीरें
आपको बता दें कि इन तस्वीरों में कोई सच्चाई नहीं है। ये तस्वीरें एआई द्वारा जनरेट की गई हैं। शादी की तस्वीरों के साथ ही अरुणिता कांजीलाल की प्रेग्नेंसी की तस्वीरें भी एई की मदद से ही बनाई गई थीं।
Read more at: https://hindi.oneindia.com/news/entertainment/shweta-tiwari-turned-me-into-a-demon-husband-raja-chaudhary-allegations-on-43-year-old-actress-1112135.html












Click it and Unblock the Notifications