क्या शादी होने से पहले प्रेग्नेंट हो गईं हैं Arunita Kanjilal? पवनदीप राजन संग दिया पोज, जानें फोटो का सच

Arunita Kanjilal Pregnancy: इंडियन आइडल 12 खत्म होने के बाद अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन की अक्सर चर्चा में रहते हैं। खबर है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं हालांकि दोनों ने हर बार इस रिश्ते से इंकार कर दिया।

इंडियन आइडल 12 के दौरान दोनों की जोड़ी ने शो की टीआरपी को आसमान में पहुंचा दिया था। शो खत्म होने के बाद ऐसी खबरें आने लगी थी कि दोनों जल्द शादी करेंगे। अरुणिता और पवनदीप को फैंस भी काफी पसंद करते हैं। हालांकि शादी करने से पहले ही अरुणिता और पवनदीप की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देख फैंस के होश उड़ गए।

Arunita Kanjilal

दरअसल, सोशल मीडिया पर अरुणिता कांजीलाल की बेबी बंप के साथ फोटो वायरल हो रही है। जिसमें उनके साथ पवनदीप राजन पोज देते हुए नजर आए। इस फोटो के वायरल होने के बाद दावा किया जा रहा था कि शादी करने से पहले ही अरुणिता प्रेग्नेंट हो गई हैं। हालांकि जब इस तस्वीर की जांच की गई तो सच्चाई कुछ और ही सामने आई।

अरुणिता कांजीलाल ने दो दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर दुर्गा पूजा की कुछ फोटोज और वीडियो शेयर की थी। जिसमें उनका बेबी बंप नजर नहीं आया। अगर उनका इंस्टा खंगालेंगे तो एक भी तस्वीर में वह प्रेग्नेंट नहीं दिखीं। इससे ये साफ जाहिर होता है कि ये वायरल तस्वीर AI द्वारा क्रिएट की गई है और ये पूरी तरह से फेक है।

बता दें कि, इससे पहले अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन की शादी की अफवाह उड़ी थी। सिंगर ने टेली ट्रैक को दिए इंटरव्यू में कहा था कि, 'लोग मुझे और पवनदीप को लेकर कुछ भी कहते हैं और हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम दोनों को मिले हुए चार साल हो चुके हैं और एक दूसरे के बारे में सबकुछ जानते हैं।' सिंगर के इस बयान से साफ होता है कि फिलहाल उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+