Fact Check: क्या सीडीएस और अन्य अधिकारियों के निधन पर केरल-तमिलनाडु में मनाया गया जश्न?
नई दिल्ली, 12 दिसंबर। देश को उस समय बड़ा सदमा लगा जब बीते 8 दिसंबर को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका सहित 13 सैन्य अधिकारियों का तमिलनाडु हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया। विदेशी राष्ट्रों सहित पूरे देश ने सीडीएस और अन्य को श्रद्धांजलि दी। बिपिन रावत के निधन पर पूरे देश रोया, लेकिन इस बीच ऐसे भी कई दावे सामने आए हैं जिसमें कहा गया कि कुछ इलाकों में इस त्रासदी का जश्न मनाया। ऐसा ही एक दावा व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा है।

वायरल मैसेज में किया जा रहा ये दावा
इस मैसेज में दावा किया गया कि तमिलनाडु और केरल के कुछ कॉलेज हॉस्टलों ने सीडीएस की मौत का जश्न मनाया था। यह भी दावा किया जा रहा है कि सीडीएस के निधन के बाद इन परिसरों में कुछ डीजे पार्टियां आयोजित की गईं। आपके बता दें कि हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद जब सीडीएस के पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस में ले जाया गया, तो तमिलनाडु में लोग फूल बरसा रहे थे और 'सीडीएस अमर रहे' का नारा लगा रहे थे। केरल में भी उतना ही शोक था। केरल और तमिलनाडु दोनों के मुख्यमंत्रियों ने जनरल रावत और हवाई दुर्घटना में मारे गए अन्य सभी लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी थी।

क्या है दावे की सच्चाई?
वनइंडिया हिंदी टीम ने जब इस वायरल मैसेज की पड़ताल की तो कॉलेज में जश्न मनाने का दावा झूठा पाया। वनइंडिया यह भी पता लगाने के लिए जांच की कि क्या सीडीएस की मृत्यु के बाद केरल और तमिलनाडु में जश्न के बारे में खबरें सच थीं। हालांकि व्हाट्सएप फॉरवर्ड में किए जा रहे दावे का समर्थन करने के लिए कुछ भी ठोस नहीं मिला। आपसे अनुरोध है कि इस तरह की अफवाहों के झांसे में न आएं और ऐसे दावों को फॉरवर्ड करने से पहले हमेशा फैक्ट चेक करें। इसलिए यह कहा जा सकता है कि व्हाट्सएप फॉरवर्ड में किए जा रहे दावे फर्जी हैं।

अभी भी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे वरुण सिंह
हेलिकॉप्टर हादसे में एक मात्र जिंदा बचे व्यक्ति भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का इलाज बेंगलुरु के कमांड हॉस्पिटल में जारी है। उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। शनिवार को उनके पिता कर्नल केपी सिंह (सेवानिवृत्त) ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए अपने बेटे का हेल्थ अपडेट दिया। कर्नल सिंह के मुताबिक उनके बेटे की हालत में उतार चढ़ाव हो रहा है, ऐसे में अभी इस बारे में सही ढंग से कुछ नहीं कहा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: फैक्ट चेक: अमिताभ बच्चन ने शेयर किया लालबागचा राजा के 'पहले दर्शन' का वीडियो, जानें इसकी सच्चाई

Fact Check
दावा
सीडीएस और अन्य अधिकारियों के निधन पर केरल-तमिलनाडु में मनाए गए जश्न
नतीजा
व्हाट्सएप फॉरवर्ड में किए जा रहे दावे फर्जी हैं।












Click it and Unblock the Notifications