फ्लाइट में एक यात्री के वैक्सीनेट नहीं होने पर महिला ने काटा बवाल, जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई
नई दिल्ली, 17 नवंबर। सोशल मीडिया पर कोरोना महामारी से जुड़ी कई भ्रामक जानकारियां अभी भी लगातार शेयर की जा रही हैं। लोग इन जानकारियों पर कभी-कभी आंख बंद कर भरोसा भी कर लेते हैं, क्योंकि उन्हें वास्तविकता का पता नहीं होता। इसके अलावा किसी फोटो, वीडियो और पोस्ट को भी गलत फैक्ट के साथ शेयर कर दिया जाता है। ऐसे कंटेंट के बारे में हमे असलियत पता होनी चाहिए, क्योंकि गलत जानकारी बहुत नुकसानदायक होती है। ऐसे ही एक वीडियो के बारे में हम आपको बताते हैं, जिसे सोशल मीडिया पर किसी और ही अंदाज में पेश किया जा रहा है, लेकिन उस वीडियो की हकीकत कुछ और है।

वैक्सीनेट नहीं होने पर क्रू मेंबर से भिड़ी महिला यात्री!
वायरल वीडियो यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर बहुत शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो में फ्लाइट के अंदर एक महिला क्रू मेंबर से इस बात पर बहस कर रही है कि जहां उसकी सीट थी, उसके साथ वाला पैसेंजर वैक्सीनेट नहीं था। इस बात पर महिला ने बवाल काटना शुरू कर दिया। उस महिला ने क्रू मेंबर को धमकी तक दे डाली कि अगर तुम मुझे कोई और सीट नहीं दोगे तो मैं पुलिस को बुलाऊंगी और तुम्हारी खतरे में डलवा दूंगी। इस वीडियो को यूट्यूब पर ये कहते हुए शेयर किया गया कि वैक्सीनेट नहीं होने का एक नुकसान ये भी है।

पायलट ने दिया दखल
वायरल वीडियो में क्रू मेंबर उस महिला को ये कहती है कि मैम फ्लाइट में सभी सीट फुल हैं, इसलिए आपको कोई और सीट नहीं दी जा सकती। आपको यहीं बैठना होगा, लेकिन वो महिला बहुत तगड़ी वाली बहसबाजी पर उतर आती है। बात ज्यादा बिगड़ती है तो पायलट को भी मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा और कहा कि टीकाकरण की स्थिति के आधार पर फ्लाइट में कोई भेदभाव नहीं होगा। पायलट उसी महिला को बाहर निकालने के लिए कहता है, जो बहस कर रही थी। यह सुनकर सभी पैसेंजर ताली बजाते हैं। दावा किया गया है कि ये वीडियो लंदन का है।

जानिए वीडियो की सच्चाई
अब आपको इस वीडियो के हकीकत के बारे में बताते हैं। दरअसल, ये वीडियो तो एकदम सही है, लेकिन ये घटना वास्तविक नहीं है, बल्कि यह एक तीन मिनट की शॉर्ट फिल्म है, जिसका नाम 'कोविड फ्लाइट' है। फैक्ट चेक में सामने आया है कि वायरल वीडियो "कोविड फ्लाइट" नाम की एक शॉर्ट फिल्म का है। इस फिल्म में किरदार निभाने वाले व्यक्ति कुछ इस प्रकार हैं- पायलट के रूप में काम करने वाले व्यक्ति शॉन पोगमोर थे, जबकि गुस्सा करने वाली महिला यात्री डायना विंटर थी। फिल्म के कार्यकारी निर्माता प्रिंस ईए ने भी यही वीडियो फेसबुक पर साझा किया था।

Fact Check
दावा
Video True but claim false
नतीजा
Video True but claim false












Click it and Unblock the Notifications