Fact Check: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में दिखा पाकिस्तानी झंडा? जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई
नई दिल्ली, अक्टूबर 08। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में व्यस्त हैं। राहुल गांधी के साथ-साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी उनके साथ इस यात्रा का हिस्सा हैं। इस यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो ऐसे वायरल हो रहे हैं जो पार्टी की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी की मौजूदगी में 'भारत जोड़ो यात्रा' में कुछ लोगों ने पाकिस्तानी झंडा लहराया है।

वायरल पोस्ट का दावा पूरी तरह से गलत
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को इसी दावे के साथ अलग-अलग लोगों के द्वारा 'भारत जोड़ो यात्रा' को बदनाम करने के लिए शेयर किया जा रहा है, लेकिन इस वीडियो पर भरोसा करने से पहले आपको इसकी सच्चाई जान लेनी चाहिए। जी हां, वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह से गलत है। विश्वास न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल पोस्ट में किया जा रहा दावा पूरी तरह से गलत है।
जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई?
विश्वास न्यूज की पड़ताल में सामने आया है कि वायरल वीडियो केरल का है और जिस झंडे को इस वीडियो में पाकिस्तान का झंडा बताया जा रहा दरअसल वो इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) का है। वहीं अगर पाकिस्तान के झंडे की बात की जाए तो उसमें आधे चंद्रमे के साथ एक सफेद रंग की पट्टी होती है।
वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा है फर्जी
फेसबुक पर कृष्ण बुंदेला नाम के एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, "पप्पू की भारत जोड़ो यात्रा का जुलूस ।
झंडा पाकिस्तान का ।
कितने सबूत देने होंगे सेकुलर हिंदुओं के लिए अर्थात उनकी आंखें खोलने के लिए मूर्ख हिंदुओं को समझाने के लिए कि कांग्रेस इस राष्ट्र के लिए घातक पार्टी है।"
वायरल वीडियो में दिख रहा झंडा है IMUL का
आपको बता दें कि जांच पड़ताल में वायरल वीडियो तो सही है, लेकिन उसके साथ किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो को अगर ध्यान से देखा जाए तो उसमें दिख रहा है कि यह रैली इंडियन मुस्लिम यूनियन लीग के बैनर तले कांग्रेस के सपोर्ट में निकाली गई है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग भारत की एक राजनीतिक पार्टी है, जिसका गठन मार्च 1948 में दक्षिण भारतीय शहर मद्रास (आज का चेन्नई) में हुआ था। वीडियो में दिख रहा झंडा इस पार्टी का झंडा है।

Fact Check
दावा
video does not show Pakistan flags being waved during Congress’ Bharat Jodo Yatra
नतीजा
video does not show Pakistan flags being waved during Congress’ Bharat Jodo Yatra. Those are IUML flags












Click it and Unblock the Notifications