Fact Check: सच में यूपी के कई जिलों में आसमान में दिखी थी 'लाइट ट्रेन'? जानें सच्चाई
नई दिल्ली, 16 सितंबर: हाल ही में सोशल मीडिया पर लाइन के आकार में चमकती रोशनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कई समाचार वेबसाइटों पर बताया गया था कि, 12 सितंबर को यूपी के कई इलाकों में ये लाइन से तारों जैसी रोशनी दिखाई दी थी। लोगों ने अनुमान लगाया कि ये रोशनी स्पेसएक्स के स्टारलिंक उपग्रह हो सकते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

दुनिया के विभिन्न हिस्सों में स्टारलिंक उपग्रहों के देखे जाने की कई घटनाएं हुई हैं। इस बीच रात के दौरान आसमान में लाइट ट्रेन का एक वीडियो इस दावे के साथ वायरल हो रहा है कि उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में ये अद्भुत नजारा देखा गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि आसमान में लंबी लकीर जैसी कई लाइटें जलती नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के दावा किया गया है कि, लखनऊ के मलिहाबाद में ग्रामीणों ने इस वीडियो को बनाया है।
कई जिलों के इस घटना के देखे जाने का दावा किया जा रहा है। वायरल हो रही वीडियो की वन इंडिया की फैक्ट चेक टीम में जांच की है। हमारी पड़ताल के दौरान पता चला है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 2 साल पुराना है और यह भारत का नहीं है। इस वीडियो को 2020 में पोलैंड के आकाश में देखे गए स्टारलिंक उपग्रहों के रूप में साझा किया गया था।
रिवर्स सर्च का उपयोग करते हुए हमने पाया कि यह वीडियो 11 जनवरी, 2021 को "नाइट स्काई" नाम के एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। वहां दिए गए विवरण के अनुसार, इस वीडियो में पोलैंड से देखी गई एक स्टारलिंक सैटेलाइट ट्रेन है। उसी यूट्यूब चैनल ने 11 अगस्त, 2020 को वीडियो का एक लंबा संस्करण भी साझा किया। दोनों के बीच अंतर केवल इतना है कि छोटे संस्करण में, वीडियो को तेज कर दिया गया है।
चैनल के अनुसार, वीडियो 10 अगस्त, 2020 को रिकॉर्ड किया गया था। वइस बात से साफ होता है कि, 2020 के एक पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर 12 सितंबर का बातकर शेयर किया जा रहा है। यूपी के किसी भी जिले में ऐसी कोई रोशनी नहीं देखी गई है।

Fact Check
दावा
मीडिया रिपोर्ट्स के दावा किया गया है कि, लखनऊ के मलिहाबाद में ग्रामीणों ने इस वीडियो को बनाया है।
नतीजा
यह वीडियो 11 जनवरी, 2021 को "नाइट स्काई" नाम के एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। वहां दिए गए विवरण के अनुसार, इस वीडियो में पोलैंड से देखी गई एक स्टारलिंक सैटेलाइट ट्रेन है।












Click it and Unblock the Notifications