आपको https://www.spandana.ap.gov.in/online_user पर नामांकन करना होगा। आगमन पर सभी की जांच की जाएगी और नेगेटिव आने पर होम क्वारंटीन किया जाएगा। यदि आप एक COVID हॉटस्पॉट से आते हैं, तो आपको 7 दिनों के लिए संस्थागत क्वारंटीन में रखा जाएगा और फिर 7 दिन होम क्वांरटीन में।
क्या मैं अन्य देशों से आंध्र प्रदेश के लिए उड़ान भर सकता हूं?
राज्य की यात्रा करने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को टिकट खरीदने से पहले spandana.ap.gov.in पर नामांकन करना होगा। लक्षण वाले लोगों के आगमन पर उनका परीक्षण किया जाएगा और संस्थागत क्वारंटीन के लिए भेजा जाएगा। 7 दिनों के बाद उनका फिर से परीक्षण किया जाएगा। यदि टेस्ट नेगेटिव पाया जाता है, तो उन्हें और 7 दिनों के होम क्वारंटीन में रखा जाएगा।
क्या मैं अरुणाचल प्रदेश के अंदर यात्रा कर सकता हूँ?
हाँ, राज्य के अंदर आप यात्रा कर सकते हैं लेकिन आपकी पूरी जाँच-पड़ताल की जाएगी।
क्या मैं अन्य राज्यों से अरुणाचल प्रदेश आ-जा सकता हूँ?
क्षेत्र के स्थानीय लोगों को आने-जाने की अनुमति है। गैर-स्थानीय लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध जारी है।
अंतर्राष्ट्रीय यात्रा मानदंड क्या हैं?
आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य है। एसिम्टोमैटिक यात्रियों को 14 दिन के होम क्वारंटाइन में भेजा जाएगा, अगर लक्षण दिखते हैं, तो आपको COVID-19 देखभाल केंद्र में ले जाया जाएगा।
आप स्वतंत्र रूप से यात्रा कर सकते हैं, जब तक कि आपको किसी तरह के लक्षण न हों
दो राज्यों के बीच यात्रा के क्या नियम हैं?
7 दिनों के लिए अनिवार्य संस्थागत क्वांरटीन में और उसके बाद 7 दिनों के लिए होम क्वारंटीन में । गर्भवती महिलाओं, 75 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग, सीधे संबंधियों के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले व्यक्ति, 10 साल से कम उम्र के बच्चे, विशेष रूप से विकलांग, अस्पताल में भर्ती मरीजों के रिश्तेदारों, पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों को छूट दी गई है।
अंतर्राष्ट्रीय यात्रा मानदंड क्या हैं?
सभी हवाई यात्रियों को बोर्डिंग से पहले एक वचनपत्र भरना होगा कि वे 7 दिन के पेड क्वारंटीन और 7 दिन के होम क्वारंटीन में रहेंगे, और इस दौरान खुद के स्वास्थ्य की निगरानी भी करेंगे। बुजुर्गों, विशेष रूप से विकलांग लोगों, गर्भवती महिलाओं, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और उनके करीबी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों के लिए इसमे छूट रहेगी।
यदि आप सूरत, अहमदाबाद ,मुंबई, पुणे, दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद कोलकाता, गुरुग्राम और बेंगलुरु से आ रहे हैं तो आपको 14 दिनों के लिए क्वांरटीन से गुजरना होगा।
क्या मैं दूसरे देशों से बिहार जा सकता हूं?
हाँ, लेकिन अगर आप एसिम्टोमैटिक हैं तो आपको 14 दिनों के लिए अनिवार्य पेड क्वांरटीन के तहत रखा जाएगा यदि आप सिम्टोमैटिक हैं तो अस्पताल ले जाया जाएगा।
छत्तिसगढ के अंदर यात्रा करने पर कोई पाबंदी नहीं है।
क्या मैं अन्य राज्यों से छत्तिसगढ आ-जा सकता हूँ?
हाँ, आ सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको इस वेबसाइट से ई-पास लेना होगा https://raipur.gov.in/cg-covid-19-epass/. यदि लक्षणरहित हैं तो राज्य में आने पर 14 दिनों के लिए घर में क्वरंटीन रहना होगा। संक्रमण के लक्षण हैं तो कोविड केयर केंद्रों में ले जाया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय यात्रा मानदंड क्या हैं?
एसिम्टोमैटिक यात्रियों को 14 दिन के होम क्वांरटीन में रखा जाएगा। यात्रियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे आइसोलेशन के नियमों का पालन करेंगे।
हाँ, दिल्ली के अंदर यात्रा पर कोई पाबंदी नहीं है। आप डीटीसी बसों के अतिरिक्त प्राइवेट या पब्लिक परिवहन से यात्रा कर सकते हैं।
क्या मैं अन्य राज्यों से दिल्ली आ सकता हूँ?
हाँ, दिल्ली की यात्रा कर सकते हैं लेकिन आपको 14 दिनों तक घर में क्वरंटीन रहना होगा।
दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए क्या मानक हैं?
सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को कोरोना टेस्ट से गुजरना होगा। संस्थागत क्वांरटीन के सात दिनों के बाद एसिम्टोमैटिक यात्रियों के लिए 7 दिन के होम क्वारंटीन की अनुमति दी जाएगी। दिल्ली पहुंचने पर उन्हें आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना होगा। Aarogya Setu aap लिंक: https://www.mygov.in/aarogya-setu-app/
अन्य राज्यों से गुजरात आने वाले लोगों को राज्य/जिला प्रशासन से उचित परमिट लेना होगा। पास के लिए आप digitalgujarat.gov.in पर अप्लाय कर सकते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय यात्रा मानदंड क्या हैं?
सूरत में उतरने से पहले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को http://www.suratmunicipal.gov.in पर पंजीकरण करना होगा। एसिम्टोमैटिक लोगों को14 दिन के होम क्वांरटीन की अनुमति होगी।
लक्षण रहित यात्रियों के लिए 14 दिन का होम क्वारंटीन और आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य है।
अंतर्राष्ट्रीय यात्रा मानदंड क्या हैं?
विदेश से उड़ान भरने वाले सभी लोगों को 14 दिनों के अनिवार्य रूप से क्वांरटीन से गुजरना होगा, 7 दिनों के पेड क्वारंटीन में और 7 दिनों के होम क्वांरटीन में रहना होगा।
कोई मानदंड नहीं है, आप स्वतंत्र रूप से यात्रा कर सकते हैं
दो राज्यों के बीच यात्रा के क्या नियम हैं?
रेड जोन से आने पर 14 दिन संस्थागत क्वारंटीन। COVID नेगेटिव प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर 14 दिन का होम क्वारंटीन
अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के मानदंड क्या हैं?
केवल राज्य के निवासियों को ही अनुमति है। सभी इनबाउंड फ्लायर्स को थर्मल स्क्रीनिंग से गुजरना होगा और 28 दिनों के लिए क्वारंटीन में रहना होगा। 7 दिन संस्थागत क्वारंटीन और 21 दिन होम क्वांरटीन में रहना होगा। आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य है।
आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य है। अनिवार्य COVID परीक्षण। संस्थागत क्वारंटीन जब तक कि परीक्षण नकारात्मक नहीं आता। होम क्वारंटीन की भी सलाह।
अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के मानदंड क्या हैं?
अनिवार्य तौर पर कोविड परीक्षण होगा और आगमन पर 14 दिवसीय संस्थागत क्वारंटीन रहना होगा। यदि टेस्ट नेगेटिव आता है तो होम क्वारंटीन के लिए छोड़ दिया जाएगा।
अंतर-राज्य या अंतर-जिला यात्रा के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है। किसी पास की जरूरत नहीं होगी।
दो राज्यों के बीच यात्रा के क्या नियम हैं?
लोगों को बिना पास के कर्नाटक से बाहर जाने की अनुमति है। लेकिन राज्य में प्रवेश करने के लिए, लोगों को सेवा सिंधु ऐप (https://sevasindhu.karnataka.gov.in/Sevasindhu/Kannada?ReturnUrl=%2F) से पास लेना होगा। कर्नाटक में प्रवेश करने वालों को 14 दिनों के लिए सेल्फ क्वारंटीन में रहना होगा। यदि लक्षण पाए जाते हैं, तो उन्हें संस्थागत क्वारंटीन में जाना होगा।
अगर मैं तमिलनाडु या दिल्ली से कर्नाटक की यात्रा करता हूं तो क्या मुझे संस्थागत क्वारंटीन में रहना होगा?
नहीं, केवल 14 दिन के होम क्वारंटीन में जाना होगा।
अगर मैं महाराष्ट्र से कर्नाटक की यात्रा करता हूं तो क्या मुझे संस्थागत क्वारंटीन में रहना होगा?
हां, आपको 7 दिन के संस्थागत क्वारंटीन और 7 दिन के होम क्वारंटीन में रहना होगा।
दूसरे देश से आने के लिए क्या मुझे वंदे भारत विमान सेवा लेनी होगी। क्या मैं अन्य देशों से कर्नाटक के लिए उड़ान भर सकता हूं?
हां, लेकिन आपको सेवा सिंधु पोर्टल पर sevasindhu.karnataka.gov.in पर पंजीकरण करना होगा और कोविड-19 फॉर्म भरना होगा। आपको यह भी घोषित करना होगा कि क्या आप हाल के दिनों में कहीं और किस अवधि के लिए क्वांरटीन किए गए हैं।
जो लक्षण रहित हैं उन्हें 14 दिन एचक्यू से गुजरना होगा। लक्षण वालों को COVID केयर सेंटर भेजा जाएगा। कोई लक्षण नहीं दिखने पर उन्हें 14 दिनों के होम क्वारंटीन में रहना होगा।
केरल जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए क्या मानक हैं?
यात्रियों को केरल आने पर अपना ई पास स्वास्थ्य अधिकारियों को दिखाना होगा और घर पर 14 दिनों के लिए निगरानी में रहना होगा। फ्लाइट टिकट बुक करने के बाद, यात्रियों को covid19jagratha.kerala.nic.in पर पंजीकरण करना चाहिए, और एक ई-पास प्राप्त करना होगा।
राज्य की सीमा में यात्रा पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं
दो राज्यों के बीच यात्रा के क्या नियम हैं?
MP आने वाले यात्रियों को Aarogya Setu ऐप डाउनलोड करना होगा। उन्हें www.mapit.gov.in/covid-19. पर ई-पास के लिए भी पंजीकरण करना चाहिए। लक्षणग्रस्त यात्रियों को संस्थागत क्वारंटीन के लिए 14 दिनों के लिए भेजा जाएगा, बिना लक्षण वाले लोगों को होम क्वारंटीन की अनुमति दी जाएगी।
अंतर्राष्ट्रीय यात्रा मानदंड क्या हैं?
राज्य के लिए उड़ान भरने वाले सभी यात्रियों की आगमन पर COVID-19 के लिए जांच की जाएगी। एसिम्टोमैटिक यात्रियों को 7 दिनों के पेड संस्थागत औऱ 7 दिन के होम क्वारंटीन से गुजरना होगा। सिम्टोमैटिक यात्रियों को अलग रखकर COVID-19 के लिए परीक्षण किया जाएगा। आरोग्य सेतु ऐप अनिवार्य है।
जब तक आप हॉटस्पॉट नहीं जा रहे हैं तो कोई मानदंड नहीं
दो राज्यों के बीच यात्रा के क्या नियम हैं?
आने पर अनिवार्य थर्मल स्क्रीनिंग। यदि लक्षण मिलते हैं तो आपको COVID अस्पताल ले जाया जाएगा। यदि लक्षण नहीं हैं तो आपको 14 दिन के होम क्वारंटीन से गुजरना होगा।
अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए यात्रा मानदंड क्या हैं?
सभी अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने और आगमन पर स्व-घोषणा प्रस्तुत करने की आवश्यकता है। सभी के लिए अनिवार्य तौर पर 14-दिवसीय होम क्वारंटीन में रहना होगा। Aarogya सेतु ऐप का लिंक: https://www.mygov.in/aarogya-setu-app/
यदि लक्षण नहीं हैं तो आपको होम क्वांरटीन में रहना होगा। लक्षण होने पर आपको आइसोलेशन वार्ड में भेजा जाएगा। उड़ानों से आने वाले लोगों के लिए क्वारमोन ऐप इंस्टॉल करना होगा। क्वारंटीन अवधि तक हर दो घंटे में 8 से 6 बजे के बीच बिना मास्क के ऐप पर सेल्फी अपलोड करनी होगी। QuarMonaap के लिए लिंक: https://quarmonmanipur.nic.in/quarmon/
मणिपुर में अंतर्राष्ट्रीय ट्रैवल के मानदंड क्या हैं?
आरोग्य सेतु ऐप इंस्टॉल करना अनिवार्य है और केवल ग्रीन स्थिति वाले लोगों को यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। जो एसिम्टोमैटिक हैं, उन्हें 14 दिन के होम क्वारंटीम में रहना होगा। सिम्टोमैटिक यात्रियों को एक मेडिकल टीम द्वारा उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में भेजा जाएगा।
नहीं, ई-पास के बिना अंतर-राज्यीय परिवहन पर रोक है। ई पास आप https://serviceonline.gov.in/epass/ से प्राप्त कर सकते हैं। राज्य में आने पर आपको 14 दिनों तक घर में क्वरंटीन रहना पड़ेगा।
अगर मुझे दूसरे देश से मेघालय जाना है तो मुझे किन नियमों का पालन करना होगा?
यदि आपका टेस्ट नेगेटिव आता है तो आपको 48 घंटों के लिए संस्थागत क्वांरटीन के तहत रखा जाएगा और उसके बाद आपको घर जाने की अनुमति होगी।
राज्य की सीमा में यात्रा पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं
दो राज्यों के बीच यात्रा के क्या नियम हैं?
केवल स्थानीय लोगों को ही इसकी अनुमति है और उन्हें भी nCovid-19 Nagaland Visitor's ऐप पर ई-पास के लिए पंजीकरण करना होगा और आरोग्य सेतु ऐप भी इंस्टाल करना होगा। सभी आने वाले यात्रियों को परीक्षण केंद्रों पर रखा जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय यात्रा मानदंड क्या हैं?
केवल नागालैंड के निवासियों को ही यात्रा अनुमति दी जाएगी और उन्हें nCovid-19 नागालैंड विजिटर ऐप पर ई-पास के लिए पंजीकरण करना होगा और आरोग्य सेतु ऐप भी इंस्टाल करना होगा। सभी यात्रियों को 14 दिन के संस्थागत क्वारंटीन और 14 दिनों के होम क्वारंटीन से गुजरना होगा।
हाँ, पुडुचेरी के अंदर यात्रा पर कोई पाबंदी नहीं है।
क्या मैं अन्य राज्यों से पुडुचेरी आ-जा सकता हूँ?
हाँ, लेकिन इसके लिए आपको इस वेबसाइट से ई-पास लेना होगा https://epass.py.gov.in. लक्षणरहित यात्रियों को 14 दिनों तक होम क्वरंटीन में रहन पड़ेगा और लक्षण वाले यात्रियों को कोविड केयर केंद्रों पर ले जाया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए मानदंड क्या हैं?
जिनका नेगेटिव टेस्ट आता है उन्हें 14 दिनों के होम क्वारंटीन के लिए भेजा जाएगा। यदि आपका टेस्ट पॉजिटिव आता है या सिम्टोमैटिक हैं, तो आपको कोविड केयर सेंटर भेजा जाएगा।
आने पर अनिवार्य थर्मल स्क्रीनिंग। यदि लक्षण मिलते हैं तो आपको COVID अस्पताल ले जाया जाएगा। यदि लक्षण नहीं हैं तो आपको 14 दिन के होम क्वारंटीन से गुजरना होगा।
क्या मैं अन्य देशों से पंजाब के लिए उड़ान भर सकता हूं?
हां, लेकिन आपको बोर्डिंग से पहले COVA पंजाब ऐप पर पंजीकरण करना होगा। आगमन पर, आपको 7 दिनों के अनिवार्य संस्थागत क्वारंटीन से गुजरना होगा। जहां आपका कोविड -19 के लिए परीक्षण किया जाएगा और यदि नेगेटिव आता है तो तो होम क्वारंटीन की अनुमति दी जाएगी।
राजस्थान आने पर आपकी अनिवार्य थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। यदि कोई लक्षण पाया गया तो कोविड केयर अस्पताल में ले जाया जाएगा। यदि लक्षणरहित हैं तो राज्य में पहुँचते ही आपका सारा डोक्युमेंट चेक करने के बाद पास निर्गत कर दिया जाएगा लेकिन आपको 14 दिनों तक घर में क़्वरंटीन रहना होगा।
राजस्थान ने अपनी सीमाओं को सील कर दिया है। अंतर-राज्यीय परिवहन के लिए परमिट की आवश्यकता होगी
अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए यात्रा मानदंड क्या हैं?
विभिन्न देशों में फंसे हुए लोगों को यात्रा की अनुमति केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार की जाएगी।
कोई प्रतिबंध नहीं हैं। आपको https://tnepass.tnega.org/#/user/pass से पास प्राप्त करना होगा। महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली से आने पर यदि आपका टेस्ट नेगेटिव आता है तो आपको होम क्वारंटीन के लिए भेजा जाएगा। यदि आप पॉजिटिव आते हैं, तो आपको आईक्यू में भेजा जाएगा।
तमिलनाडु राज्य में अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए क्या मानक हैं?
तमिलनाडु आने वाले सभी अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को राज्य की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा और टीएन ई-पास के लिए आवेदन करना होगा। यात्री 14 दिनों के लिए होम क्वांरटीन या राज्य द्वारा प्रदान की गई पेड क्वारंटीन सुविधा का विकल्प चुन सकते हैं।
राज्य की सीमा में यात्रा पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं
दो राज्यों के बीच यात्रा के क्या नियम हैं?
अंतरराज्यीय यात्रा के लिए किसी पास की आवश्यकता नहीं होती है। एसिम्टोमैटिक यात्रियों के लिए क्वारंटीन की जरूरत नहीं। सिम्टोमैटिक यात्रियों के लिए 14 दिनों के लिए एक स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों में रखा जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय यात्रा मानदंड क्या हैं?
किसी पास की आवश्यकता नहीं है, लेकिन आरोग्य सेतु ऐप अनिवार्य है। राज्य के सभी अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग की जाएगी। एसिम्टोमैटिक यात्रियों को 7 दिनों के पेड संस्थागत औऱ 7 दिन के होम क्वारंटीन से गुजरना होगा। सिम्टोमैटिक यात्रियों को अलग रखकर COVID-19 के लिए परीक्षण किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के अंदर यात्रा पर कोई पाबंदी नहीं है।
क्या मैं अन्य राज्यों से उत्तर प्रदेश आ सकता हूँ?
उत्तर प्रदेश में आने के लिए किसी पास की आवश्यकता नहीं है लेकिन दिल्ली के कोविड19 हाटस्पाट और कंटेनमेंट ज़ोन से नोयडा और गाज़ियाबद आने वालों को संबंधित जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। उत्तर प्रदेश में आने के बाद आपको 14 दिनों तक घर में क्वरंटीन रहना होगा।
उत्तर प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए क्या मानक हैं?
सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अनिवार्य तौर पर 7 दिनों के संस्थागत क्वारंटीन से गुजरना होगा जहां उनका कोविड -19 के लिए परीक्षण किया जाएगा। यदि नेगेटिव आता है, तो वे 7 दिनों के होम क्वारंटीन में जा सकेंगे।। सभी अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को आगमन हॉल से बाहर निकलने से पहले reg.upcovid.in पर पंजीकरण करना होगा या 1800-180-5145 पर कॉल करना होगा। जो लोग 7 दिनों से कम समय के लिए आ रहे हैं, उन्हें सबूत दिखाने पर क्वारंटीन से छूट मिल सकेगी।
हाँ, उत्तराखंड राज्य के अंदर यात्रा करने पर कोई पाबंदी नहीं है।
क्या मैं अन्य राज्यों से उत्तराखंड आ-जा सकता हूँ?
हाँ, लेकिन यदि आप कोविड19 के उच्चतर जोखिम वाले राज्यों से आ रहे हैं तो 7 दिनों के लिए सांस्थानिक क्वरंटीन और 14 दिनों के लिए घर में क्वरंटीन रहना होगा। अन्य राज्यों से आने वाले लक्षणरहित यात्रियों को 14 दिनों तक घर में क्वरंटीन रहना होगा। संक्रमण के लक्षण वाले यात्रियों को कोविड केयर केंद्रों में ले जाया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय यात्रा मानदंड क्या हैं?
विदेश से उड़ान भरने वाले सभी लोगों को 14 दिनों के लिए संस्थागत क्वारंटीन में भेजा जाएगा।
आने पर अनिवार्य थर्मल स्क्रीनिंग। यदि लक्षण मिलते हैं तो आपको COVID अस्पताल ले जाया जाएगा। यदि लक्षण नहीं हैं तो आपको 14 दिन के होम क्वारंटीन से गुजरना होगा। आपको Sandhane ऐप पर अपना विवरण भी भरना होगा।
अंतर्राष्ट्रीय यात्रा मानदंड क्या हैं?
पश्चिम बंगाल की यात्रा करने के इच्छुक सभी लोगों को Sandhane ऐप पर पंजीकरण कराना होगा। एक स्व-घोषणा पत्र भी प्रस्तुत करना होगा कि पिछले दो महीनों में वे COVID-19 के लिए पॉजिटिव नहीं पाए गए हैं।