-
जोखिम वाले देशों से महाराष्ट्र आने वाले यात्रियों के लिए क्या नियम हैं?
जोखिम वाले देशों से आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को 7 दिन संस्थागत क्वारंटाइन और 7 दिन होम क्वारंटाइन से गुजरना होगा। यात्रियों को आगमन के बाद दूसरे, चौथे और सातवें दिन कोविड-19 के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण भी कराना होगा।
-
क्या क्वारंटाइन मुफ्त है?
यात्रियों को निर्दिष्ट होटलों में भुगतान करने के लिए कहा जाएगा।
-
अगर मेरा टेस्ट पॉजिटिव आता है तो क्या होगा?
पॉजिटिव परीक्षण वाले यात्रियों को अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया जाएगा और नेगेटिव परीक्षण वालों को घर पर अतिरिक्त सात दिन के क्वारंटाइन से गुजरना होगा।
-
क्या मुझे कोई घोषणा पत्र प्रस्तुत करना होगा ?
अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को पिछले 15 दिनों में जिन देशों का दौरा किया है, उनका विवरण देते हुए एक घोषणा पत्र जमा करना होगा। आगमन पर इमिग्रेशन विभाग द्वारा इसकी जांच की जाएगी। गलत सूचना पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत सजा दी जाएगी।
-
महाराष्ट्र में प्रवेश करने वाले घरेलू यात्रियों के लिए क्या नियम हैं?
महाराष्ट्र में राज्य के भीतर यात्रा करने वाले घरेलू यात्रियों को या तो पूरी तरह से वैक्सीनेटेड होना होगा या आगमन के 48 घंटों के भीतर वाली आरटी-पीसीआर परीक्षण रिपोर्ट ले जानी होगी।
-
ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों के लिए क्या नियम हैं?
ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से यात्रा करने वालों को बेंगलुरु में उतरने के बाद अनिवार्य आरटी-पीसीआर परीक्षण कराना होगा। यदि पॉजिटिव परीक्षण आता है, तो उन्हें हवाई अड्डे के आसपास रहना होगा।
-
क्या कर्नाटक में प्रवेश करने वाले सभी लोगों के लिए RT_PCR नेगेटिव प्रमाणपत्र अनिवार्य है?
केरल और महाराष्ट्र से कर्नाटक की यात्रा करने वालों के लिए नेगेटिव आरटी-पीसीआर अनिवार्य है। 16 दिन पहले केरल से कर्नाटक की यात्रा करने वाले छात्रों को फिर से आरटी-पीसीआर परीक्षण से गुजरना पड़ता है। केरल के छात्रावासों में रहने वाले छात्रों को पहली रिपोर्ट आने के बाद 7वें दिन दोबारा जांच करानी होगी।
-
भोपाल जाने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए क्या नियम हैं?
भोपाल हवाई अड्डे पर आने वाले सभी हवाई यात्रियों को शहर में प्रवेश करने से पहले COVID-19 लिए RT-PCR परीक्षण से गुजरना होगा, यदि वे ताजा परीक्षण रिपोर्ट नहीं दिखाते हैं।
-
अगर मैं बस या ट्रेन से यात्रा कर रहा हूँ तो क्या होगा?
मध्यप्रदेश की राजधानी में बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट जांची जाएगी। यदि यात्री बिना टेस्ट रिपोर्ट के पाए जाते हैं, तो उन्हें कोरोना वायरस टेस्ट के लिए उनकी सैंपलिंग सुनिश्चित करने के बाद ही शहर में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।
-
अगर मैं विदेश से यात्रा कर आ रहा हूं तो क्या मेरी तमिलनाडु में हवाई अड्डे पर जांच की जाएगी?
राज्य के चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों (चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै और त्रिची) में से प्रत्येक में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है ताकि आगमन पर यात्रियों की स्क्रीनिंग और परीक्षण पर हवाई अड्डे के कर्मचारियों के साथ समन्वय किया जा सके।
-
क्या एयरपोर्ट पर आरटी-पीसीआर टेस्ट का इंतजाम होगा?
चेन्नई हवाई अड्डे पर सभी अंतरराष्ट्रीय आगमन के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण किए जा रहे हैं।
-
अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए क्या नियम हैं?
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 'जोखिम' के तौर पर वर्गीकृत देशों से यात्रा करने वाले ऐसे यात्री जो पूरी तरह वैक्सीनेटेड नहीं हैं, उन्हें आगमन पर COVID-19 परीक्षणों से गुजरना होगा। जिन लोगों को पूरी तरह से टीका लगाया गया है, उनकी भी संक्रमण के किसी भी लक्षण के लिए हवाई अड्डे पर जांच की जाएगी।
-
अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए क्या नियम हैं?
आने वाले विदेशी यात्रियों पर सात दिनों तक कड़ी नजर रखी जाएगी। 'जोखिम' वाले देशों के यात्रियों को आगमन पर फिर से एक आरटी-पीसीआर परीक्षण कराना आवश्यक है, भले ही उनके पास पहले से ही नकारात्मक परीक्षण रिपोर्ट हो।
-
अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए क्या नियम हैं?
गोवा आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों, चाहे गोवा हवाई अड्डे पर या मोरमुगाओ बंदरगाह पर, को सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा। अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को सख्ती से COVID-19 परीक्षणों से गुजरना होगा। 12 'जोखिम वाले देशों' से आने वाले लोगों को 14 दिन के क्वारंटाइन का सख्ती से पालन करना होगा। अन्य देशों के लोगों को परीक्षण के बाद 14 दिनों के सेल्फ आइसोलेशन से गुजरना होगा।
-
अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए क्या नियम हैं?
सिक्किम आने वाले विदेशी पर्यटकों को इनर लाइन परमिट (आईएलपी)/आरएपी/पीएपी पास नहीं दिए जाएंगे।
-
दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू पर क्या है पाबंदिया?
डीडीएमए ने दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया है, जिसमें किसी भी गैर-जरूरी काम से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।
-
वीकेंड कर्फ्यू का समय क्या है?
शुक्रवार की रात से सोमवार की सुबह तक वीकेंड कर्फ्यू लागू रहेगा।
-
क्या सरकारी कार्यालय खुले हैं?
दिल्ली में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी ऑफिस के सरकारी अधिकारियों को अब घर से ही काम (वर्क फ्रॉम होम) करना होगा।
-
क्या प्राइवेट ऑफिस चल सकते हैं?
50 प्रतिशत क्षमता के साथ प्राइवेट ऑफिस खुले रहेंगे।
-
पब्लिक ट्रांसपोर्ट के बारे में जानिए?
दिल्ली मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बसें पूरी क्षमता से चलेंगी, लेकिन मास्क अनिवार्य होगा।
-
क्या आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी?
खाना, सब्जी जैसे खाद्य सामग्री और दवाओं की आपूर्ति सहित आवश्यक सेवाएं बिना रूकावट के जारी रहेंगी।
-
क्या दिल्ली में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है?
नहीं
-
क्या बाजार खुले रहेंगे ?
हां, ऑड-ईवन आधार पर बाजार खुले रहेंगे। बाजार संघ द्वारा दुकानों को चिन्हित कर या प्लॉट नंबर के आधार पर बांट जाएगा।
-
क्या दुकानें खुली रहेंगी?
शैक्षिक किताबें, स्टेशनरी सामान, पंखे बेचने वाले, बुक स्टोर वालों का सभी दिनों दुकान खोलने की अनुमति है। सभी कॉलोनी और स्टैंड-अलोन दुकानें, जो एक बाजार का हिस्सा नहीं हैं, उनको सभी दिनों में सुबह 10 बजे से रात 8 बजे के बीच खोलने की अनुमति है।
-
क्या मॉल खुले रहेंगे?
मॉल में दुकानें ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगी।
-
क्या रेस्टोरेंट खुले रहेंगे?
रेस्तरां में अभी भी खाने की अनुमति नहीं है। उन्हें हर दिन डिलीवरी के लिए खोलने और ले जाने की अनुमति है।
-
क्या खुलेंगी शराब की दुकानें?
हां, बाजारों और मॉल में ऑड-ईवन फॉर्मूले के अनुसार। स्टैंड अलोन शराब की दुकानें जो एक बाजार में नहीं हैं, सभी हफ्ते के दिनों में खुली रह सकती हैं।
-
विवाह समारोहों को लेकर क्या नियम हैं?
विवाहों में अधिकतम 200 लोग उपस्थित हो सकते हैं।
-
किसी भी प्रकार के सामाजिक, राजनितिक, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए क्या नियम हैं?
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में किसी भी प्रकार के सामाजिक, राजनितिक, धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं है।
-
कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के खतरे के कारण कर्णाटक सरकान ने भी कोई प्रतिबंध लगाया है क्या?
हाँ। पूरे राज्य में 28 दिसंबर से आगले 10 दिनों तक रात्रि-कर्फ्यू लगा दिया गया है। रात के 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा।
-
क्या रात्रि-कर्फ्यू के दरम्यान आवश्यक सेवाओं को चलने दिया जाएगा?
हाँ, सभी आवश्यक सेवाएँ, यथा हॉस्पिटल, दवा-दूकान, क्लिनिक इत्यादि चलते रहेंगे।
-
क्या राज्य में नए वर्ष की पार्टी आयोजित करने की अनुमति है?
नहीं, सरकार ने ऐसे सभी पार्टी और जन-समूह पर प्रतिबंध लगा दिया है।
-
क्या तेलंगाना में नए साल की पार्टी आयोजित करने पर कोई प्रतिबंध है?
हाँ, रैली और पब्लिक मीटिंग 2 जनवरी 2022 तक नहीं आयोजित किए जा सकते।
-
ओमिक्रोन के बढते हुए खतरे को देखते हुए क्या तमिलनाडु में भी कोई प्रतिबंध लगाया गया है?
हाँ, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को राज्य के किसी भी समुद्र तट (सी-बीच) पर जाने की अनुमति नहीं होगी।
-
क्या राज्य सरकार ने राज्य में जारी कोविड-प्रतिबंधों को आगे बढा दिया है?
हाँ, कोविड रोक-थाम के लिए लगाए गए सभी प्रतिबंध 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेंगे।
-
क्या मुंबई में नए वर्ष की पार्टी आयोजित की जा सकती है?
नहीं, मुंबई पुलिस ने पूरे शहर में 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू कर दिया है।
-
धारा 144 का क्या मतलब है?
धारा 144 एक स्थान पर 4 या 4 से अधिक लोगों को एकत्रित होने की अनुमति नहीं देता। यह खुले जगहों पर जन-समूह को प्रतिबंधित करता है।
-
क्या पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में जारी कोविड-संबंधी प्रतिबंधों को आगे बढा दिया है?
हाँ, अब राज्य में चल रहे तमाम एहतियाती प्रतिबंध आगामी 15 जनवरी तक जारी रहेंगे।
-
क्या राज्य में लोगों और वाहनों के यातायात पर कोई प्रतिबंध लगाया गया है?
हाँ, 2 जनवरी तक रात के 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लोगों तथा वाहनों के परिचालन पर रोक लगायी गयी है।
-
दूकान, सिनेमा हॉल, मॉल, रेस्तराँ और बार के लिए क्या नियम हैं?
दूकान, मॉल, सिनेमा हॉल, रेस्तराँ बार सुबह 5 बजे से रात के 11 बजे तक सामान्यतः चलते रहेंगे।
-
क्या बार में अनुमित समय से अधिक देर तक सर्व किया जा सकता है?
केवल यदि एक्साइज विभाग से लिखित आदेश प्राप्त किया गया हो तो।
-
क्या स्कूल खुले रहेंगे?
9 से 12 तक की कक्षाएं 50 प्रतिशत उपस्थिति क्षमता से संचालित होंगी। दूसरों के लिए इसे ऑनलाइन मोड में तैयार किया जाएगा।
-
क्या ऑफिस खुले रहेंगे?
निजी और सरकारी दफ्तर 50 फीसदी क्षमता से काम करेंगे। किसी भी बाहरी व्यक्ति को कार्यालयों में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
-
क्या धार्मिक स्थल खुले रहेंगे?
सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। केवल पुजारी ही पूजा कर सकते हैं।
-
कितने लोग शादियों और अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं?
शादियों में 50 लोग शामिल हो सकते हैं। अंत्येष्टि में यह 20 लोगों को अनुमति है।
-
राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में क्या नियम हैं?
ऐसे सभी आयोजनों में केवल 50 लोग हो सकते हैं। हालांकि इसके लिए अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी।
-
क्या सिनेमा हॉल और जिम खुले रहेंगे?
सिनेमा हॉल, जिम, शॉपिंग मॉल, पार्क और क्लब पूरी तरह बंद रहेंगे।
-
रेस्तरां और ढाबों के बारे में क्या नियम हैं?
वे 50 प्रतिशत की क्षमता पर चलाएं जा सकते हैं।
-
रात के कर्फ्यू का समय क्या है?
रात्रि 10 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगी। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाली दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें सुबह आठ बजे तक बंद रहेंगी।
-
भारत आने वाले विदशी यात्रियों के लिए क्या नियम हैं?
अगर कोई यात्री पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे आइसोलेट कर इलाज किया जाएगा। उसके नमूने INSACOG लैब्स नेटवर्क को भेजे जाएंगे, जो एक अखिल भारतीय नेटवर्क है, जिसे सरकार द्वारा कोरोना वायरस के जीनोमिक सिक्वेसिंग में बदलाव की निगरानी के लिए स्थापित किया गया है, ताकि वायरस के नए स्ट्रैन का निर्धारण किया जा सके। इसके अलावा राज्यों द्वारा पॉजिटिव पेशेंट की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जाएगी और 14 दिनों तक इसका पालन किया जाएगा।
-
कौन-कौन से देश रिस्क कंट्री की श्रेणी में आते हैं?
ब्रिटेन समेत यूरोप के सभी 44 देश, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इज़राइल
-
जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों के लिए क्या नियम हैं?
जोखिम वाले देशों के यात्रियों के आगमन पर COVID-19 के लिए परीक्षण किया जाएगा। जब तक नतीजे नहीं आ जाते, वे एयरपोर्ट से बाहर नहीं जा सकते। यदि नेगेटिव आता है तो उन्हें 7 दिन के होम क्वारंटाइन से गुजरना होगा और 8 वें दिन फिर से परीक्षण किया जाएगा। राज्य के अधिकारी प्रभावी होम आइसोलेशन सुनिश्चित करने के लिए उनके घरों का दौरा करेंगे।