Toxic Box Office Collection Day 1: यश की 'टॉक्सिक' ने रचा इतिहास, पहले दिन की छप्पड़फाड़ कमाई
Toxic Box Office Collection Day 1: रिलीज से पहले जबरदस्त एडवांस बुकिंग हासिल करने वाली 'टॉक्सिक' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
'टॉक्सिक' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर की शानदार शुरुआत
यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था और इसकी एडवांस बुकिंग ने भी कई रिकॉर्ड कायम किए थे। 25 अगस्त 2026 को रिलीज के बाद टॉक्सिक को दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि शुरुआती रिव्यू भले ही एक जैसे न रहे हों लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यश का जलवा साफ नजर आ रहा है।

पहले दिन 'टॉक्सिक' ने कितने करोड़ कमाए?
-'केजीएफ 2' की सफलता के बाद यश की बड़े पर्दे पर वापसी का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में 'टॉक्सिक' की रिलीज को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रिलीज के पहले दिन फिल्म के ज्यादातर शोज में अच्छी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई और कई जगहों पर शो हाउसफुल भी रहे।
-सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 'टॉक्सिक' ने भारत में पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म ने 24,577 शोज के जरिए ये कमाई की। भाषाओं के हिसाब से देखें तो हिंदी वर्जन ने करीब 55 करोड़ रुपये, कन्नड़ ने 23.30 करोड़, तेलुगू ने 16 करोड़, तमिल ने 5.50 करोड़ और मलयालम वर्जन ने 1.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
-भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 120.75 करोड़ रुपये रहा। वहीं ओवरसीज मार्केट से 'टॉक्सिक' ने लगभग 20 करोड़ रुपये जुटाए। इस तरह फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 140.75 करोड़ रुपये पहुंच गया।
100 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'टॉक्सिक'
-पहले ही दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन करना टॉक्सिक के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसी के साथ यश की फिल्म ने भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी अपनी जगह बना ली है।
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'टॉक्सिक' ने ओपनिंग के मामले में प्रभास की कल्कि 2898 एडी के 95.30 करोड़ रुपये, सालार के 90.70 करोड़ रुपये, आदिपुरुष के 86.75 करोड़ रुपये और साहो के 84.75 करोड़ रुपये के पहले दिन के नेट कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 100 करोड़ से अधिक की ओपनिंग के साथ यश उन चुनिंदा भारतीय सितारों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने एक से ज्यादा फिल्मों के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की शुरुआत दर्ज की है।
एडवांस बुकिंग में भी बनाया था रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' के लिए दर्शकों का उत्साह रिलीज से काफी पहले दिखाई देने लगा था। फिल्म की एडवांस बुकिंग को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और प्री-सेल्स के मामले में भी इसने इस साल की बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था। यही वजह रही कि रिलीज के पहले दिन सिनेमाघरों में फिल्म को मजबूत शुरुआत मिली।
'टॉक्सिक' की स्टार कास्ट
-गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में यश लीड रोल में हैं। फिल्म में उनके साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर भी फिल्म का हिस्सा हैं।
-फिल्म की कहानी और मेकिंग को लेकर दर्शकों की राय भले ही बंटी हुई है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर 'टॉक्सिक' ने जिस तरह की शुरुआत की है, उससे साफ है कि यश की स्टार पावर अभी भी बरकरार है। अब सभी की नजरें फिल्म के दूसरे दिन और पहले वीकेंड के कलेक्शन पर टिकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
