फेमस कोरियोग्राफर ने निकाली थी सलमान खान की हेकड़ी, सेट पर हुई थी 'तू-तड़ाक'
Salman Khan की फिल्म इंडस्ट्री में कई लोगों से अनबन रही हैं। कई लोग उनके खराब एटीट्यूड की वजह से उन्हें पसंद नहीं करते हैं। कुछ सेलेब्स इस बारे में इशारों-इशारों में बात भी कर चुके हैं। ऐसे ही सलमान और दिग्गज कोरियोग्राफर Saroj Khan के बीच भी गहरा मतभेद रहा था। इंडस्ट्री में जहां सलमान को अपने दोस्तों का साथ निभाने वाला माना जाता है। वहीं सरोज खान के साथ उनका रिश्ता लंबे समय तक तनावपूर्ण बना रहा था। यह विवाद 1994 में आई फिल्म Andaz Apna Apna के दौरान शुरू हुआ था। क्या है पूरा किस्सा हम आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं।

'अंदाज़ अपना अपना' के सेट पर बढ़ी दूरी
एक पुराने इंटरव्यू में सरोज खान ने बताया था कि फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान सलमान को लगा कि उनके को-एक्टर Aamir Khan को बेहतर डांस स्टेप्स दिए गए हैं। सरोज खान का कहना था कि वह डायरेक्टर की बात मान रही थीं और किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया। बताया जाता है कि सलमान ने गुस्से में उन्हें गाली दे दी थी। सरोज खान ने भी बेबाक अंदाज में जवाब देते हुए कहा था कि काम और रोजी-रोटी अल्लाह देता है, तू नहीं। इस घटना के बाद दोनों ने लंबे समय तक साथ काम नहीं किया।
सालों बाद हुई थी सुलह
समय के साथ हालात बदले। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2018 में एक समारोह के दौरान दोनों ने पुरानी कड़वाहट भुलाने का फैसला किया। बाद में जब सरोज खान आर्थिक तंगी जूझ रही थीं, तब सलमान खान ने उनकी मदद की। इस बात की पुष्टि खुद सरोज खान ने एक इंटरव्यू में की थी। विवादों के बावजूद, सरोज खान ने सलमान की पहली फिल्म Biwi Ho To Aisi और 'अंदाज़ अपना अपना' में काम किया था। इसके अलावा, उन्होंने Dabangg 3 के फेमस गाने 'हुड हुड दबंग' को भी कोरियोग्राफ किया।
सरोज खान की अमिट विरासत
सरोज खान ने हिंदी सिनेमा को अनगिनत यादगार डांस नंबर दिए। उन्होंने Madhuri Dixit और Govinda जैसे कलाकारों के साथ कई हिट गाने रचे। Taal के गानों में उनका काम आज भी सराहा जाता है। वह पहली कोरियोग्राफर थीं जिनकी उपलब्धियों के चलते फिल्मफेयर में 'बेस्ट कोरियोग्राफर' श्रेणी शुरू की गई।












Click it and Unblock the Notifications