Shah Rukh Khan ने जन्मदिन पर फैंस को दिया खास तोहफा, King का पहला गाना रिलीज, दीपिका पादुकोण संग आए नजर

Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज यानी 2 नवंबर 2026 को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके को उनके चाहने वालों के लिए और भी यादगार बनाने के लिए उनकी अपकमिंग फिल्म 'किंग' (King) के मेकर्स ने पहला गाना रिलीज कर दिया है। 'मिल जाए तो' नाम के इस रोमांटिक ट्रैक में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) नजर आ रही हैं। गाना सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है।

'किंग' का पहला गाना 'मिल जाए तो' हुआ रिलीज
इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसका म्यूजिकल कॉम्बिनेशन है। इसमें बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) और इंटरनेशनल पॉप स्टार एड शीरन (Ed Sheeran) ने साथ काम किया है। वहीं इसका संगीत सचिन-जिगर की जोड़ी ने तैयार किया है। शाहरुख खान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ ये गाना फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने में कामयाब होता दिखाई दे रहा है।

Shah Rukh Khan Birthday

अरिजीत सिंह और एड शीरन की आवाज ने बनाया गाने को खास

-'मिल जाए तो' के रिलीज होते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। अरिजीत सिंह और एड शीरन का एक साथ आना दर्शकों के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है। दोनों कलाकारों के इस अनोखे म्यूजिकल कोलैबोरेशन को लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

-गाने की शुरुआत में शाहरुख खान का एक डायलॉग भी सुनाई देता है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है। एक्टर कहते हैं- मैं कातिल नहीं, आशिक हूं। उनका ये अंदाज गाने के रोमांटिक मिजाज को एक अलग रंग देता है।

दीपिका पादुकोम के साथ शाहरुख खान की केमिस्ट्री ने दिलाई 'ओम शांति ओम' की याद

-गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतती दिखाई दे रही है। दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखकर फैंस को उनकी पुरानी फिल्म 'ओम शांति ओम' की याद आ गई है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस जोड़ी को बॉलीवुड की पसंदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक बताया है।

-वहीं गाने में शाहरुख खान का फिट और शानदार अंदाज भी खूब चर्चा बटोर रहा है। 61 साल की उम्र में एक्टर की फिटनेस देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। लंबे समय बाद इस तरह के रोमांटिक अवतार में किंग खान को देखकर उनके चाहने वाले काफी खुश हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

-'मिल जाए तो' को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने हैरानी जताते हुए लिखा- अरे नहीं! शाहरुख खान, अरिजीत सिंह और एड शीरन एक साथ। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- अरिजीत सिंह और एड शीरन का कोलैबोरेशन कमाल का है और शाहरुख तो हमेशा की तरह छा गए।

-एक अन्य फैन ने गाने की तारीफ करते हुए लिखा है- क्या गाना है, दिल फिदा हो गया, किंग साहब। कई यूजर्स ने शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए इस गाने को उनके फैंस के लिए शानदार तोहफा बताया। एक कमेंट में लिखा गया- जन्मदिन किंग का है और तोहफा हमारे लिए है।

बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर लगे खास ट्रिब्यूट को देखने पहुंचे शाहरुख खान

-शाहरुख खान के जन्मदिन का जश्न सिर्फ गाने की रिलीज तक सीमित नहीं रहा। एक्टर हाल ही में देर रात मुंबई की सड़कों पर ड्राइव के लिए निकले थे। दरअसल वह बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर फिल्म 'किंग' के लिए लगाए गए एक खास ट्रिब्यूट को अपनी आंखों से देखना चाहते थे।

-इस खास इंस्टॉलेशन की तस्वीरें शाहरुख खान ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने गूगल जेमिनी (Google Gemini) का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा- दोस्त हो तो गूगल जेमिनी जैसा, हमेशा इतना शानदार, प्यार देने के लिए धन्यवाद। इस फोटो को लेने के लिए मुझे चुपके से ड्राइव पर निकलना पड़ा, हा हा। किंग खान की इस पोस्ट पर भी फैंस ने खूब प्यार लुटाया है। अपने जन्मदिन पर मिल रहे इस खास सम्मान को देखने के लिए शाहरुख खान का देर रात घर से निकलना भी चर्चा का विषय बन गया है।

मन्नत के बाहर इंतजार करते रह गए फैंस, ताज होटल में हुई पार्टी

-हर साल की तरह इस बार भी शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनके घर मन्नत के बाहर फैंस की भारी भीड़ जुटी थी। फैंस को उम्मीद थी कि एक्टर अपनेघर की बालकनी में आकर उनकी शुभकामनाओं का जवाब देंगे। हालांकि सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान इस बार चुपचाप घर से निकलकर परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाने के लिए दक्षिण मुंबई पहुंच गए थे।

-बताया जा रहा है कि शाहरुख खान ने ताज होटल में देर रात तक जन्मदिन की पार्टी की। होटल के बाहर सुबह तड़के तक उनकी लग्जरी कार देखे जाने की चर्चा भी सोशल मीडिया पर रही। फैंस की ओर से किए गए पोस्ट के मुताबिक इस जश्न में शाहरुख खान के दोनों बच्चे सुहाना खान (Suhana Khan) और आर्यन खान (Aryan Khan) भी शामिल हुए थे। माना जा रहा है कि जन्मदिन का ये जश्न सोमवार सुबह तक जारी रहा।

24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी शाहरुख खान की 'किंग'

-शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और सुहाना खान भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

-फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में जन्मदिन पर पहले गाने की रिलीज ने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। अब दर्शकों को फिल्म के अगले अपडेट और शाहरुख खान के नए अवतार का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+