Salman Khan New Song: सलमान खान ने रिलीज किया नया सॉन्ग, गाने के नाम से लोग हैरान, अपनी आवाज में मचा दी धूम

Salman Khan New Song: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने फैंस के लिए कुछ खास लेकर आए हैं। इन दिनों अपनी अपकमिंग वॉर-ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर चर्चा में चल रहे एक्टर ने फिल्म का नया गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' रिलीज कर दिया है। खास बात ये है कि इस गाने में सलमान खान ने खुद अपनी आवाज दी है। गाना सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है। सलमान खान का गाने को लेकर खास अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

सलमान खान ने खास अंदाज में किया गाने का ऐलान
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' की रिलीज की जानकारी दी है। इस वीडियो में एक्टर रिकॉर्डिंग स्टूडियो की ओर जाते और फिर माइक के सामने अपने अंदाज में गाना गाते दिखाई दे रहे हैं। गाने के प्रमोशनल पोस्टर में भी सलमान खान हेडफोन लगाए मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

Salman Khan New Song

गाने का वीडियो पोस्ट करने के साथ लिखा दमदार कैप्शन

वीडियो के साथ सलमान खान ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने फ्लाइट का जिक्र करते हुए कहा है कि डिपार्चर का समय सुबह 5:12 बजे है और फ्लाइट भी समय पर है। दो पैग हो चुके हैं और वह अपनी सेक्सी ब्यूटी के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। हालांकि उन्हें खुद नहीं पता कि वह कहां लैंड करेंगे। इसी अंदाज में उन्होंने अपने फैंस को बताया कि गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' रिलीज हो चुका है।

हिमेश रेशमिया का म्यूजिक, सलमान खान और मुस्कान की आवाज

-'तेरी सेक्सी ब्यूटी' को लेकर सामने आए क्रेडिट्स के मुताबिक इस गाने का म्यूजिकल कंपोजिशन हिमेश रेशमिया का है। गाने को सलमान खान और सिंगर मुस्कान ने मिलकर अपनी आवाज दी है। वहीं इसका संगीत और लिरिक्स साजिद खान ने तैयार किए हैं।

-सलमान खान और हिमेश रेशमिया की जोड़ी पहले भी म्यूजिक के मामले में दर्शकों को कई यादगार गाने दे चुकी है। ऐसे में इस नए गाने को लेकर भी फैंस के बीच उत्सुकता देखने को मिल रही है। खासतौर पर सलमान खान की आवाज में नया गाना सुनना उनके चाहने वालों के लिए दिलचस्प है।

पहले भी अपनी आवाज से गानों को हिट करा चुके हैं सलमान

-ये पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने किसी फिल्म के लिए गाना गाया हो। एक्टिंग के साथ-साथ उन्हें सिंगिंग का भी शौक है और वह कई फिल्मों में अपनी आवाज का जादू दिखा चुके हैं। सलमान खान के शुरुआती गानों में फिल्म 'हैलो ब्रदर' का 'चांदी की डाल पर' शामिल है। इसके बाद उन्होंने 'वांटेड' मूवी के लिए 'मोस्ट वांटेड ट्रैक' में अपनी आवाज दी। वहीं फिल्म 'किक' का 'हैंगओवर', 'तू ही तू' और 'है यही जिंदगी' जैसे गाने भी उनके सिंगिंग करियर का हिस्सा रहे हैं।

-साल 2015 में आई फिल्म 'हीरो' का रोमांटिक गाना 'मैं हूं हीरो तेरा' सलमान की आवाज में काफी लोकप्रिय हुआ था। इसके अलावा 'सुल्तान' के 'बेबी को बेस पसंद है' और 'जग घूमेया' जैसे गानों को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। कोरोना महामारी के दौरान भी सलमान खान ने संगीत के जरिए अपने फैंस से जुड़ने की कोशिश की थी। इस दौरान उन्होंने 'प्यार करोना', 'तेरे बिना' और 'भाई भाई' जैसे गाने रिलीज किए थे।

'बैटल ऑफ गलवान' से बदलकर 'मातृभूमि' हुआ फिल्म का नाम

-सलमान खान की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो इसे पहले 'बैटल ऑफ गलवान' नाम से घोषित किया गया था। हालांकि बाद में फिल्म का नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया गया। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं।

-ये एक वॉर-ड्रामा फिल्म है, जिसे लेकर सलमान के फैंस काफी उत्साहित हैं। अब फिल्म का नया गाना रिलीज होने के बाद दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। देखना होगा कि सलमान की आवाज में आया 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' दर्शकों के बीच कितना लोकप्रिय होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+