पापा सलीम खान की हालत देख सलमान ने उठाया बड़ा कदम, बदली 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग लोकेशन
सलमान खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ में थोड़े परेशान चल रहे हैं। उनके पिता सलीम खान पिछले 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। तभी से सलमान अस्पताल और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा करने में जुटे हैं। वो इन दिनों अपने आने वाली फिल्म Battle of Galwan की शूटिंग में बिजी हैं। अब उनकी इसी फिल्म और शूटिंग को लेकर एक अपडेट आया है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पापा की सेहत को देखते हुए सलमान ने अपनी फिल्म की शूटिंग लोकेशन बदल दी है। पहले इसकी शूटिंग मुंबई के गोरेगांव स्तिथ फिल्म सिटी में हो रही थी। लेकिन अब इसे वहां से हटा कर महबूब स्टूडियो शिफ्ट कर दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया ताकि सलमान अपने पिता Salim Khan के अस्पताल के पास रह सकें और उनकी सेहत पर नजर रख सकें। बता दें सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल और स्टूडियो की दूरी महज 1 से 1.5 किमी है। दोनों ही मुंबई के बांद्रा में हैं। ऐसे में सलमान के लिए शूटिंग और अस्पताल दोनों ही जगहों को मैनेज करना आसान हो जाएगा। जिस वजह से ताकि वो काम के साथ-साथ पापा और परिवार को भी समय दे पाएं।
अस्पताल में चल रहा है इलाज
90 वर्षीय सलीम खान को 17 फरवरी को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें मामूली ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा। अगले दिन एक छोटी मेडिकल प्रक्रिया की गई। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
शूटिंग और परिवार के बीच संतुलन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान इन दिनों फिल्म के एक बड़े गाने की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने शेड्यूल को इस तरह बदला है कि शूटिंग भी जारी रहे और जरूरत पड़ने पर वे तुरंत अस्पताल पहुंच सकें। सूत्रों का कहना है कि सलमान नहीं चाहते थे कि बड़ी क्रू के साथ तय शेड्यूल प्रभावित हो, लेकिन पिता के साथ रहना भी उनके लिए उतना ही जरूरी है।
रिलीज डेट में हो सकती है देरी
'बैटल ऑफ गलवान' पहले 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। अब खबर है कि फिल्म की रिलीज अगस्त के मध्य तक टाली जा सकती है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अगर यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के आसपास रिलीज होती है, तो इसका मुकाबला Lahore 1947 से हो सकता है।
सच्ची घटना पर आधारित कहानी
फिल्म का निर्देशन Apoorva Lakhia कर रहे हैं। यह फिल्म जून 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है। इसमें सलमान खान परमवीर चक्र विजेता कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं।फिलहाल सलमान अपने काम और परिवार दोनों को संतुलित करने की कोशिश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications