Heer Ranjha Casting: इम्तियाज अली की फिल्म में कौन होगा 'रांझा'? पता चल गया
आठ साल के लंबे अंतराल के बाद Imtiaz Ali और Ekta Kapoor फिर एक फिल्म लेकर साथ आ रहे हैं। इस बार क्लासिक प्रेम कहानी दोनों दर्शकों को दिखाएंगे। इसका नाम 'हीर रांझा' है। जिसको भव्य अंदाज़ में बड़े पर्दे पर उतारने के लिए दोनों ने प्लानिंग की है। वैलेंटाइन डे पर इस फिल्म की अनाउंसमेंट की गई। हालांकि इसमें 'लैला मजनू' का एहसास भी देखने को मिला।

फिल्म को डायरेक्ट Sajid Ali (इम्तियाज अली के भाई) करेंगे। जो इससे पहले Laila Majnu बना चुके हैं। इस फिल्म का कॉन्सेप्ट भी 'हीर रांझा' की ही तरह क्लासिक लव स्टोरी ही था। लेकिन इस बार साजिद वारिस शाह की अमर कथा को समकालीन संवेदना के साथ पेश करेंगे। फिल्म की पटकथा इम्तियाज अली ने लिखी है।
कास्टिंग को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। लेकिन वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में लीड रोल Rohit Saraf निभाएंगे। वे इसके पहले भी लव स्टोरी शो Ishq Vishk Rebound और Mismatched में नजर आ चुके हैं और यूथ के बीच उनकी एक अच्छी पहचान है। उनके लिए यह किरदार अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण मुख्य भूमिका माना जा रहा है। हीर के रूप में एक नए चेहरे को लॉन्च करने की तैयारी है, जिसकी पहचान फिलहाल जग जाहिर नहीं की गई।
'हीर रांझा' 1766 में वारिस शाह द्वारा रचित पंजाबी महाकाव्य पर आधारित है, जो सामाजिक बंधनों और दुखद परिणति वाली प्रेम कहानी को अमर करता है। इस कथा को पहले भी कई बार रूपांतरित किया गया है। Chetan Anand की 1970 की फिल्म, जिसमें Raaj Kumar और Priya Rajvansh थे, अपने काव्यात्मक संवादों और संगीत के लिए याद की जाती है। 1992 के संस्करण में Anil Kapoor और Sridevi नजर आए थे।
रोहित सराफ आगे 'मिसमैच्ड' के चौथे और अंतिम सीज़न तथा निखिल आडवाणी की वेब सीरीज़ The Revolutionaries में भी दिखेंगे। नई 'हीर रांझा' से उम्मीद है कि यह पारंपरिक प्रेम कथा को आधुनिक संवेदना के साथ नई पीढ़ी तक पहुंचाएगी।












Click it and Unblock the Notifications