8 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे रणबीर कपूर और कटरीना कैफ, 2010 में आई फिल्म का बन रहा सीक्वल
Raajneeti 2: फिल्ममेकर और एक्टर Prakash Jha सोशल मुद्दों पर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। गंगाजल, आरक्षण से लेकर चक्रव्यूह जैसी उनकी फिल्में उनकी लिस्ट में शामिल है। साल 2010 में उन्होंने रणबीर कपूर और कटरीना कैफ को लेकर फिल्म राजनीति बनाई थी। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब खबर है कि प्रकाश Raajneeti के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म के दूसरे पार्ट 'राजनीति 2' की स्क्रिप्ट और कास्टिंग की प्रक्रिया फिलहाल जारी है।

"राजनीति की कहानी कभी खत्म नहीं होती"
एक इंटरव्यू में प्रकाश झा ने कहा कि 'राजनीति' की कहानी हमेशा आगे बढ़ती रहने वाली है। उनके मुताबिक, इस फिल्म का सीक्वल बनाने का विचार काफी समय से मौजूद था और अब उस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है।
हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी फिल्म की कास्टिंग और शूटिंग से जुड़ी कोई अंतिम घोषणा नहीं की गई है। फिलहाल स्क्रिप्ट को तैयार करने और कलाकारों को चुनने की प्रक्रिया चल रही है।
'महाभारत' से प्रेरित थी पहली फिल्म
'राजनीति' को आधुनिक दौर की राजनीति पर आधारित फिल्म माना गया था, जिसकी कहानी कई मायनों में Mahabharata के पात्रों और घटनाओं से प्रेरित बताई जाती है। फिल्म में सत्ता के लिए लड़ते राजनीतिक परिवारों और दलों के बीच संघर्ष को दिखाया गया था। इस फिल्म में Ranbir Kapoor, Ajay Devgn, Arjun Rampal, Manoj Bajpayee, Nana Patekar और Naseeruddin Shah जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे।
प्री-प्रोडक्शन में लगी थी एक साल की मेहनत
प्रकाश झा ने पहली फिल्म के निर्माण से जुड़ा अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि 'राजनीति' के प्री-प्रोडक्शन पर लगभग एक साल का समय लगा था। फिल्म के बड़े-बड़े भीड़ वाले दृश्यों को यथार्थवादी बनाने के लिए करीब 8,000 कलाकारों को शामिल किया गया था, जो अपने आप में एक बड़ी चुनौती थी।
स्टार्स ने स्क्रिप्ट सुनते ही दिखाई रुचि
निर्देशक के मुताबिक, फिल्म की कास्टिंग प्रक्रिया भी दिलचस्प रही। उन्होंने बताया कि जिन कलाकारों को फिल्म की कहानी सुनाई गई, वे तुरंत इसका हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गए। सभी कलाकारों ने अपने किरदारों को प्रभावी बनाने के लिए खास मेहनत की, जिसका नतीजा यह रहा कि फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी सफलता मिली। अब देखना ये है कि रणबीर और कटरीना फिर से इस फिल्म में नजर आते हैं या नहीं। क्योंकि दोनों की जोड़ी आखिरी बार जग्गा जासूस फिल्म में नजर आई थी।












Click it and Unblock the Notifications