Ramayana Trailer: 'रामायण' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर के राम और यश के रावण के बीच दिखा भीषण युद्ध

Ramayana Trailer: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित मल्टीस्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच 15 अक्टूबर 2026 को फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। खास बात ये है कि इस बार ट्रेलर को केवल भारतीय दर्शकों तक सीमित रखने के बजाय अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश किया गया है। सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल की इस पहल का मकसद भारतीय महाकाव्य रामायण की कहानी को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाना है। फिल्म के अंग्रेजी ट्रेलर को सोनी पिक्चर्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया गया है।

फिल्म 'रामायण' का दूसरा ट्रेलर रिलीज
करीब 2 मिनट 36 सेकेंड के इस ट्रेलर में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं साई पल्लवी की झलक माता सीता के रूप में दिखाई देती है। ट्रेलर में पहली बार राम और रावण के बीच होने वाले महायुद्ध की भव्य झलक देखने को मिली है। दमदार विजुअल इफेक्ट्स (VFX), विशाल सेट और किरदारों की बदली हुई वेशभूषा ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है।

ramayan

अंधकार से रावण के उदय तक की कहानी

-'रामायण' के दूसरे ट्रेलर की शुरुआत एक गंभीर और प्रभावशाली आवाज के साथ होती है। शुरुआती सीन्स में उस दौर की कल्पना पेश की गई है, जब दुनिया में अंधकार का प्रभाव बढ़ रहा था। इसके बाद कहानी रावण के उदय और उसकी बढ़ती ताकत की ओर आगे बढ़ती है। इन सीन्स के जरिए फिल्म में धर्म और अधर्म के बीच होने वाले संघर्ष की पृष्ठभूमि तैयार की गई है।

-इसके बाद रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में दिखाई देते हैं। उनके व्यक्तित्व में शांति, दृढ़ता और शक्ति की झलक पेश करने की कोशिश की गई है। दूसरी ओर यश का रावण के रूप में प्रभावशाली अंदाज देखने को मिलता है। ट्रेलर में दोनों किरदारों के बीच टकराव को बड़े पैमाने पर दिखाया गया है, जिससे आने वाले युद्ध की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

माता सीता की झलक और शिव धनुष वाला प्रसंग

-ट्रेलर में साई पल्लवी की भी कुछ झलकियां दिखाई गई हैं, जो फिल्म में माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। उनके किरदार को कहानी के भावनात्मक पक्ष से जोड़कर पेश किया गया है। इसके अलावा भगवान राम को शिव धनुष उठाते हुए दिखाया गया है। रामायण की कथा में ये प्रसंग बेहद अहम माना जाता है, इसलिए ट्रेलर में इसकी झलक दर्शकों के लिए खास है।

-फिल्म के इन सीन्स से संकेत मिलता है कि निर्माताओं ने कहानी के अहम प्रसंगों को भव्य सिनेमाई अंदाज में प्रस्तुत करने की कोशिश की है। हालांकि ट्रेलर में कई घटनाओं की केवल झलक दिखाई गई है, ऐसे में पूरी कहानी और उसके फिल्मांकन को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बनी हुई है।

जटायु के संघर्ष से लेकर राक्षसी सेना तक का भव्य चित्रण

-दूसरे ट्रेलर में केवल राम और रावण के टकराव पर ही ध्यान नहीं दिया गया है बल्कि रामायण की दुनिया को बड़े स्तर पर दिखाने का प्रयास भी किया गया है। विशाल महलों, राक्षसी सेना और आकाश में उड़ते जटायु से जुड़े सीन्स के जरिए फिल्म के विजुअल स्केल को सामने लाया गया है।

-इन सीन्स में VFX का व्यापक इस्तेमाल नजर आता है। युद्ध के सीन्स को भव्य बनाने के साथ-साथ पौराणिक दुनिया का माहौल तैयार करने पर भी जोर दिया गया है। ट्रेलर में अलग-अलग किरदारों की वेशभूषा और उनके लुक में भी बदलाव देखने को मिलता है, जो पहले सामने आई झलकियों से इसकी प्रस्तुति को अलग बनाता है।

रावण के रूप में यश का दमदार अंदाज

-ट्रेलर के अंतिम हिस्से में रावण की शक्ति और उसके खतरनाक व्यक्तित्व को प्रमुखता से दिखाया गया है। एक सीन्स में यश के किरदार रावण के शरीर पर वार होने के बाद वह अपने शरीर में धंसे भालों को खुद हाथों से निकालकर फेंकते नजर आते हैं। इस दृश्य के जरिए रावण की असाधारण ताकत और युद्ध कौशल को दर्शाने की कोशिश की गई है।

-रणबीर कपूर और यश जैसे लोकप्रिय सितारों के एक ही फिल्म में नजर आने से 'रामायण' पहले ही चर्चा में है। अब दूसरे ट्रेलर में राम-रावण युद्ध की झलक मिलने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ सकती है।

भारतीय महाकाव्य को वैश्विक मंच पर पेश करने की कोशिश

-'रामायण' के दूसरे ट्रेलर को कई भाषाओं में पेश करना फिल्म की अंतरराष्ट्रीय रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल के जुड़ने से इस पौराणिक कहानी को भारतीय दर्शकों के साथ-साथ विदेशी सिनेप्रेमियों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

-फिलहाल ट्रेलर में दिखाए गए भव्य, प्रमुख कलाकारों के लुक और राम-रावण के संघर्ष ने फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। अब दर्शकों की नजर इस बात पर रहेगी कि फिल्म भारतीय संस्कृति और महाकाव्य की मूल भावना को बड़े पर्दे पर किस तरह प्रस्तुत करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+