'ना हालात बदलेंगे, ना फितरत', Pati Patni Aur Woh Do का टीजर रिलीज, आयुष्मान खुराना का दिखा ऐसा अंदाज

Pati Patni Aur Woh Do Teaser Out: बॉलीवुड के वर्सेटाइल स्टार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) एक बार फिर अपनी अलग अंदाज वाली कहानी के साथ बड़े पर्दे पर लौटने को तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो दो ' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। कॉमेडी, रिलेशनशिप ड्रामा और एक अनोखे मल्टीवर्स ट्विस्ट से भरी इस फिल्म ने आते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है, जहां हंसी के साथ-साथ रिश्तों की जटिलता भी देखने को मिलने वाली है।

फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का ट्रेलर रिलीज
आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और वामिका गब्बी नजर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर आज यानी 20 अप्रैल 2026 को रिलीज किया गया है जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

Pati Patni Aur Woh Do

ट्रेलर में 'मल्टीवर्स ऑफ पति' की झलक

ट्रेलर की पहली झलक में 'मल्टीवर्स ऑफ पति' दिखाने की कोशिश की गई है, जहां पति की फितरत न बदलने का ट्विस्ट दिखता है। आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी को छोड़कर बाहर प्यार ढूंढते नजर आते हैं लेकिन वहां उन्हें सिर्फ मुसीबतें ही मिलती हैं। फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का पोस्टर भी काफी चर्चा में रहा था, जिसमें एक्टर किसी महिला के साथ नहीं बल्कि चीता के साथ दिखाई दिए थे। जाल में फंसकर जो खुद शिकारी था, वही अब शिकार बन जाता है।

15 मई 2026 को रिलीज होगी फिल्म

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का टीजर रिलीज होते ही फैंस बेहद उत्साहित हो गए हैं। फिल्म का टीजर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि इसके साथ ही कुछ मिक्स रिएक्शंस भी सामने आए हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर मुदस्सर अजीज हैं। ये फिल्म आगामी 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म की स्टारकास्ट से फैंस को बड़ी उम्मीदें

फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह ने साथ में काम किया है। इसके अलावा एक्टर तिग्मांशु धूलिया भी मूवी में अहम किरदार निभा रहे हैं। ऐसे में ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इन सभी को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए दर्शकों में काफी उत्साह नजर आ रहा है और फिल्म को लेकर लोगों की उम्मीदें भी बहुत ज्यादा हैं।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को ग्लोरीफाई करने का लगा आरोप

फिल्म के टीजर को जहां कुछ लोगों ने सिर्फ मजाक और कॉमेडी के तौर पर लिया है, वहीं कुछ लोग इस पर आपत्ति भी जता रहे हैं और एक खास जेंडर को गलत तरीके से दिखाने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि ये फिल्म एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को सही ठहराने और उसे ग्लोरीफाई करने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+