OTT Series Suggestion: ये 5 फैमिली ड्रामा बिना झिझक करें परिवार के साथ बिंज बॉच
OTT Series Suggestion: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अब केवल हॉरर या क्राइम थ्रिलर ही नहीं, बल्कि दिल छू लेने वाले फैमिली ड्रामा भी दर्शकों की पहली पसंद बन रहे हैं। ये सीरीज रिश्तों की अहमियत, फैमिली वैल्यू और रोजमर्रा के स्ट्रगल को सादगी से पेश करती हैं। खास बात यह है कि इन्हें परिवार के साथ बैठकर बिना झिझक देखा जा सकता है।

1. Panchayat (IMDb: 8.9)
गांव के बैकड्रॉप पर बेस्ड यह सीरीज एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट की कहानी है। जो गांव की पंचायत में नौकरी करता है। हल्की-फुल्की कॉमेडी और इमोशनल पलों से भरी यह कहानी परिवार, दोस्ती और जिम्मेदारी को बेहतरीन तरीके से पेश करती है। इस सीरीज के कई सीजन आ चुके हैं।
2. Gullak (IMDb: 9.1)
मीडिल क्लास मिश्रा परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी पर आधारित यह सीरीज बेहद सादगी से रिश्तों की गहराई दिखाती है। छोटी-छोटी घटनाओं में जीवन के बड़े सबक छिपे हैं। परिवार के साथ देखने के लिए यह बेहतरीन विकल्प है। इसके 4 सीजन आ चुके हैं।
3. Yeh Meri Family (IMDb: 9.0)
90 के दशक के बैकड्रॉप में बनी यह कहानी एक टीनएज बच्चे की नजर से परिवार को दिखाती है। बचपन की मासूमियत, माता-पिता का स्नेह और भाई-बहन की नोकझोंक दर्शकों को अपने बचपन की याद दिलाती है। इसे रिलीज होते ही दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
4. Home Shanti (IMDb: 8.0)
यह सीरीज एक परिवार के अपने घर बनाने के सपने और उससे जुड़े संघर्षों पर आधारित है। इसमें कॉमेडी और इमोशनल पलों का बैलेंस देखने को मिलता है, जो इसे खास बनाता है।
5. The Aam Aadmi Family (IMDb: 8.4)
एक साधारण भारतीय परिवार की कहानी, जो रोजमर्रा की चुनौतियों का सामना करते हुए भी एकसाथ रहता है। यह सीरीज प्यार, सहयोग और समझ की अहमियत को खूबसूरती से दर्शाती है।
क्यों देखें ये सीरीज?
इन सभी शोज़ में रिश्तों की सच्चाई, हंसी-मजाक और जीवन के अनमोल सबक मिलते हैं। यदि आप परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं, तो ये वेब सीरीज बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं। oneindia hindi में आपको इस तरीके के फिल्मी और ओटीटी सजेशन मिलते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications