OTT Release This Week: अगस्त के पहले हफ्ते में होगा भरपूर एंटरटेनमेंट, 5 फिल्में और वेब सीरीज आपको हिला देंगी

OTT Release This Week: अगस्त का पहला हफ्ता ओटीटी लवर्स के लिए एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाला है। इस हफ्ते अलग-अलग जॉनर की कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली हैं। अगर आप घर बैठे नई कहानियां देखने के शौकीन हैं, तो इस हफ्ते आपके लिए काफी कुछ खास आने वाला है।

घर बैठे नई कहानियों का लें मजा
रोमांस और ड्रामा से लेकर वॉर और थ्रिलर तक,इस लिस्ट में हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ मौजूद है। आइए जानते हैं इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं।

OTT Release This Week

अगस्त के पहले हफ्ते में ओटीटी पर रिलीज होंगी ये 5 फिल्में-वेब सीरीज

1. मैं वापस आऊंगा
रिलीज- 7 अगस्त 2026- नेटफ्लिक्स

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन नहीं कर पाई। हालांकि अब ये फिल्म आगामी 7 अगस्त 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।

2. ऑपरेशन सफेद सागर
रिलीज- 7 अगस्त 2026 , नेटफ्लिक्स

'ऑपरेशन सफेद सागर' में साल 1999 के कारगिल युद्ध के समय भारतीय वायु सेना की हिम्मत और साहस को दर्शाया गया है। ये फिल्म आगामी 7 अगस्त 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस मूवी में जिमी शेरगिल, सिद्धार्थ और मिहिर आहूजा ने अहम किरदार निभाया है।

3. माय लाइफ विद द वाल्टर बॉयज 3
रिलीज- 6 अगस्त 2026, नेटफ्लिक्स

हॉलीवुड वेब सीरीज 'माय लाइफ विद द वाल्टर बॉयज 3' आगामी 6 अगस्त 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। सीरीज का ये सीजन 10 एपिसोड्स के साथ जारी किया जाएगा, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था।

4. स्टर्लिंग प्वाइंट
रिलीज- 5 अगस्त 2026, अमेजन प्राइम वीडियो

'स्टर्लिंग प्वाइंट' वेब सीरीज को मेगन पार्क द्वारा बनाया गया है। ये वेब सीरीज आगामी 5 अगस्त 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। सीरीज में आपको 17 साल की एनी जैकबसन की कहानी देखने को मिलने वाली है।

5.उयिर
रिलीज- 4 अगस्त 2026, जियो हॉटस्टार

तमिल फिल्म 'उयिर' में रोशन मैथ्यू, अतुल्या चंद्रा और बैजू संतोष जैसे कलाकार मौजूद है। ये फिल्म आगामी 4 अगस्त 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार रिलीज होगी।

कुल मिलाकर अगस्त का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए काफी शानदार रहने वाला है। 'मैं वापस आऊंगा' और 'ऑपरेशन सफेद सागर' जैसी फिल्मों से लेकर 'माय लाइफ विद द वाल्टर बॉयज 3' जैसी चर्चित वेब सीरीज तक, इस हफ्ते मनोरंजन के लिए कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में अगर आप सिनेमाघर जाने के बजाय घर बैठे नई फिल्में और सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इन ओटीटी रिलीज पर नजर जरूर रखिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+