Musafir Cafe Trailer Out: 'मुसाफिर कैफे' का ट्रेलर रिलीज, प्यार होने से खुद को तलाशने तक की कहानी रूला देगी
Musafir Cafe Trailer Out: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 'मुसाफिर कैफे' वेब सीरीज जल्द ही रिलीज होने वाली है। सीरीज को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। इसी एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए मेकर्स ने आज यानी 15 जुलाई 2026 (बुधवार) को 'मुसाफिर कैफे' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ये एक बेहद खूबसूरत रोमांटिक ड्रामा मूवी है। फिल्म में उन लोगों की कहानी दिखाई गई है जो हमारी जिंदगी में बिल्कुल सही समय पर आते हैं और हमें ऐसे तरीकों से बदल देते हैं जिनकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी।
'मुसाफिर कैफे' का ट्रेलर हुआ रिलीज
वेब सीरीज की कहानी में प्यार, इच्छा और साथ एक-दूसरे से जुड़े हुए दिखाई देते हैं। 'मुसाफिर कैफे' का ट्रेलर हमें याद दिलाता है कि जिंदगी के सबसे अहम रिश्ते शायद ही कभी हमारी उम्मीद के रास्ते पर चलते हैं लेकिन अक्सर वो हमें ठीक उसी जगह पहुंचा देते हैं जहां हमें होना चाहिए। वो जगह जिसे हमारी किस्मत भी स्वीकार कर सके।

प्यार, दिल टूटने, इच्छा और खुद को खोजने का सफर है 'मुसाफिर कैफे'
-आपको बता दें कि 'मुसाफिर कैफे' चंदर मोहन शर्मा (विक्रांत मैसी) की कहानी है। चंदर ने अपने भविष्य की जो प्लानिंग की थी, वह तब उलट-पुलट हो जाती है जब उसकी मुलाकात सुधा (वेदिका पिंटो) से होती है। सुधा एक बेहद आजाद-ख्याल की लड़की है और पेश से वकील है, जो चंदर को अनिश्चितताओं को अपनाने, बड़े सपने देखने और बिना डरे प्यार करने के लिए प्रेरित करती है। हालांकि जिंदगी, प्यार की तरह ही, शायद ही कभी सीधी लाइन पर चलती हो।
-ट्रेलर में दिखाया जाता है कि जैसे-जैसे चंदर का सफर आगे बढ़ता है, उसकी मुलाकात प्रीति (महिमा मकवाना) से होती है। प्रीति की शांत मजबूती और चंदर पर अटूट विश्वास उसे एक अलग तरह का प्यार देते हैं। अलग-अलग समय पर बने रिश्तों के जरिए, 'मुसाफिर कैफे' ये दिखाती है कि जिन लोगों से हम प्यार करते हैं, वो किस तरह हमें वह इंसान बनाते हैं जो हम बनते हैं।
'मुसाफिर कैफे' की इमोशनल कहानी
सीरीज का ट्रेलर 3 लोगों के प्यार, दिल टूटने, इच्छा और खुद को खोजने की यात्रा की झलक दिखाता है। ये उन रिश्तों की खट्टी-मीठी खूबसूरती को दिखाता है जो तब आते हैं जब हमें उनकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है और जो हमारे व्यक्तित्व पर गहरी छाप छोड़ जाते हैं। लोगों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है।
'मुसाफिर कैफे' कब होगी रिलीज?
टेरिबली टाइनी टेल्स (TTT) और होममेड स्टोरीज की प्रोड्यूस की गई 'मुसाफिर कैफे' को शरण्या राजगोपाल ने बनाया और लिखा है। इस सीरीज के डायरेक्टर रुचिर अरुण हैं। फिल्म में विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना लीड रोल्स में हैं। इसके अलावा आदिल हुसैन, राजीव सिद्धार्थ, अनुभा फतेहपुरिया, लवलीन मिश्रा और सादिया सिद्दीकी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। ये सीरीज आगामी 24 जुलाई 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।














Click it and Unblock the Notifications