बिना शादी के प्रेग्नेंट हुई लड़की, मिली अबॉर्शन की सलाह और फिर जो हुआ, OTT पर आज ही देखें LOCKDOWN
Lockdown OTT Release: साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन (Anupama Parameswaran) एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं। उनकी फिल्म 'लॉकडाउन' (Lockdown) को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज कर दिया गया है।
ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'लॉकडाउन'
आज यानी 11 मार्च 2026 (बुधवार) को Lyca Productions ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी घोषणा की। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब दर्शक इस थ्रिलर-ड्रामा फिल्म को घर बैठे देख सकते हैं। खास बात ये है कि फिल्म तमिल और तेलुगू के साथ हिंदी डब वर्जन में भी स्ट्रीम की जा रही है।

अनुपमा परमेश्वरन की एक्टिंग की हो रही तारीफ
फिल्म 'लॉकडाउन' की लीड एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन ने 'प्रेमम' (Premam) मूवी से पॉपुलैरिटी हासिल की थी। फिल्म 'प्रेमम' में अपनी दमदार एक्टिंग के बाद से ही अनुपमा ने साउथ इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली है।
30 जनवरी 2026 को थिएटर में रिलीज हुई थी 'लॉकडाउन'
-आपको बता दें कि फिल्म 'लॉकडाउन' में वह एक ऐसे किरदार में नजर आती हैं, जिसकी जिंदगी अचानक ऐसे मोड़ पर आ जाती है, जहां से निकलना उसके लिए बेहद मुश्किल हो जाता है।
-जानकारी के अनुसार फिल्म 'लॉकडाउन' तमिल भाषा की फिल्म है जिसका निर्देशन एआर जीवा ने किया है। इस फिल्म का प्रीमियर International Film Festival of India के 56वें संस्करण में 23 नवंबर 2025 को गोवा में किया गया था। इसके बाद इसे 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। अब ओटीटी पर आने के बाद फिल्म एक बार फिर चर्चा में है।
क्या है फिल्म Lockdown की कहानी?
-फिल्म 'लॉकडाउन' की कहानी कोविड-19 महामारी के दौर में लगे लॉकडाउन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कहानी चेन्नई शहर की एक लड़की अनीता के इर्द-गिर्द घूमती है। अनीता एक मिडिल-क्लास परिवार से आती है और अपने सपनों को पूरा करने के लिए नौकरी करती है।
-वह अपने परिवार की जिम्मेदार बड़ी बेटी है लेकिन अचानक उसकी जिंदगी ऐसे मोड़ पर पहुंच जाती है जो उसके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं होता। दरअसल लॉकडाउन के दौरान उसे पता चलता है कि वह प्रेग्नेंट है। उसकी शादी नहीं हुई है और वह इस सच को सबसे छुपाकर रखती है। बाहर देशभर में लॉकडाउन है और अंदर उसके जीवन का सबसे बड़ा संकट खड़ा है।
मानसिक तनाव और भावनात्मक संघर्ष
कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है और अनीता के भीतर चल रहे भावनात्मक संघर्ष को दर्शाती है। उसके दोस्त उसे गर्भपात की सलाह देते हैं लेकिन हालात इतने जटिल हैं कि वह खुद को पूरी तरह अकेला महसूस करने लगती है। फिल्म में दिखाया गया मानसिक दबाव और सामाजिक परिस्थितियां दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ देती हैं।
सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जाती है कहानी
बताया जाता है कि ये फिल्म कुछ वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। इसमें एक अविवाहित महिला को गर्भपात कराने में आने वाली सामाजिक और व्यावहारिक कठिनाइयों को बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाया गया है।
फिल्म की स्टार कास्ट और एक्टिंग
-'लॉकडाउन' मूवी में अनुपमा परमेश्वरन के साथ कई अनुभवी कलाकार नजर आते हैं। फिल्म में चार्ली, लिविंगस्टन, निरोशा और प्रिया वेंकट अहम भूमिकाओं में हैं।
-इसके अलावा इंदुमती, राजकुमार, शामजी, लोल्लू सभा मारन, विनायक राज, विधु, अभिरामी, रावथी, संजीवी, प्रिया गणेश और आशा जैसे कलाकारों ने भी दमदार एक्टिंग की है।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Dhurandhar 2:'घर की याद नहीं आई जस्सी',थिएटर हिलाने वाला Pinda असल में जिंदा है या मर गया? जानिए इसकी हिस्ट्री -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Dhurandhar 2 को लेकर क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर सिंह से हुआ झगड़ा? क्या है मामला? -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप














Click it and Unblock the Notifications