King Poster Out: 'कातिल नहीं, आशिक हूं', 'किंग' का नया पोस्टर रिलीज, शाहरुख खान के खूंखार लुक ने मचाई हलचल

King Poster Out: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान एक बार फिर अपने दमदार अंदाज से दर्शकों को हैरान करने के लिए तैयार हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किंग' का नया पोस्टर सामने आ गया है, जिसमें एक्टर का अंदाज पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक और दिलचस्प नजर आ रहा है। मुंह में गुलाब दबाए और हाथ में बंदूक थामे शाहरुख खान के पीछे आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। उनका ये एक्शन अवतार सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का नया पोस्टर रिलीज
पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान भी किया गया है, जिसके बाद फैंस का इंतजार और बढ़ गया है। शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' को लेकर लंबे समय से दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म से जुड़ी हर नई जानकारी पर फैंस की नजर रहती है। अब मेकर्स ने नया पोस्टर जारी करने के साथ इसकी रिलीज डेट भी घोषित कर दी है।

King Poster

कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी शाहरुख खान की 'किंग'?

फिल्म 'किंग' आगामी 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस ऐलान के बाद दर्शकों को साल के आखिरी महीने में शाहरुख खान का एक्शन अवतार बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। फिल्म में किंग खान एक दमदार और अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। हालांकि कहानी और उनके किरदार से जुड़ी कई जानकारियों का खुलासा होना अभी बाकी है।

मुंह में गुलाब और हाथ में बंदूक, शाहरुख खान का अंदाज बना चर्चा का विषय

-फिल्म के नए पोस्टर में शाहरुख खान का लुक खास तौर पर ध्यान खींच रहा है। एक्टर के मुंह में गुलाब और हाथ में बंदूक दिखाई दे रही है जबकि बैकग्राउंड में आग की लपटें उनके किरदार को और भी प्रभावशाली बना रही हैं। इस लुक में रोमांस और एक्शन का दिलचस्प मेल देखने को मिल रहा है।

-शाहरुख खान के इस अंदाज ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। पोस्टर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक्टर के लुक की खूब चर्चा हो रही है। इससे पहले भी फिल्म से शाहरुख की झलक सामने आ चुकी है लेकिन नया पोस्टर अपने अलग अंदाज की वजह से लोगों का ध्यान खींच रहा है।

पोस्टर के साथ शाहरुख खान ने दिया खास मैसेज

शाहरुख खान ने फिल्म 'किंग' का नया पोस्टर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है- आज फिर याद आया...कातिल नहीं, आशिक हूं...। एक्टर के इस कैप्शन ने पोस्टर के रहस्यमय अंदाज को और दिलचस्प बना दिया है। पोस्ट में फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी भी दी गई है। क्रिसमस के आसपास सिनेमाघरों में आने वाली इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं।

सुहाना खान के साथ नजर आएंगे कई बड़े स्टार्स

-फिल्म 'किंग' की एक और खास बात इसकी स्टारकास्ट है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म को सुहाना के करियर के लिहाज से भी खास माना जा रहा है क्योंकि इसमें वह बड़े पर्दे पर अपने पिता के साथ दिखाई देंगी।

-फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल, अभय वर्मा और जयदीप अहलावत जैसे कलाकारों के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है। इतनी बड़ी स्टारकास्ट ने फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है।

-हालांकि अभी तक सभी कलाकारों के किरदारों और उनके लुक से जुड़ी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल मेकर्स ने शाहरुख खान के नए अवतार की झलक दिखाकर फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।

'किंग' को लेकर क्यों बढ़ रहा है दर्शकों का इंतजार?

-शाहरुख खान की पॉपुलैरिटी, फिल्म का एक्शन से भरपूर अंदाज और दमदार स्टारकास्ट 'किंग; को आने वाली चर्चित फिल्मों में शामिल कर रहे हैं। नए पोस्टर ने ये संकेत जरूर दिया है कि फिल्म में अभिनेता का किरदार काफी प्रभावशाली हो सकता है लेकिन कहानी और एक्शन को लेकर दर्शकों को अभी और जानकारी का इंतजार रहेगा।

-अब देखना होगा कि शाहरुख खान की ये फिल्म बड़े पर्दे पर दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है। फिलहाल 24 दिसंबर 2026 की रिलीज डेट और एक्टर के नए लुक ने फिल्म को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+