Jana Nayagan BO Collection Day 1: 'जन नायकन' ने उम्मीद पर फेरा पानी? जानें CM Vijay की फिल्म की कमाई?

Jana Nayagan Box Office Collection Day 1: तमिलनाडु के सीएम थलपति विजय की मोस्‍ट अवेटेड आखिरी फिल्म 'जन नायकन', सुपरस्टार के फैंस को भले ही पसंद आई है लेकिन जिस तरह से इस मूवी से उम्मीद की जा रही थी, वैसा रिस्पॉन्स ये नहीं दे पाई है। जन नायकन फिल्म ने ओपनिंग डे पर लोगों औक मेकर्स को थोड़ा झटका दिया है।

फिल्‍म 'जन नायकन' ने उम्मीद पर फेरा पानी?
7 महीने तक सेंसर बोर्ड से विवाद, ऑनलाइन लीक से संघर्ष और विजय के मुख्‍यमंत्री बनने के बाद गत 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को रिलीज हुई फिल्‍म 'जन नायकन' से महाबंपर कमाई की उम्‍मीद थी लेकिन अफसोस कि ऐसा हो नहीं पाया।

Jana Nayagan Box Office

एडवांस बुकिंग ने मचाया था धमाल

जानकारी के अनुसार 'जन नायकन' ने रिलीज से पहले ही दुनियाभर में एडवांस बुकिंग से 47.55 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई कर ली थी। ऐसे में अनुमान यही था कि फिल्म पहले दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी लेकिन जो रिपोर्ट सामने आई, वह इससे बहुत कम है।

तेलुगू और हिंदी वर्जन में फिल्म की हालत खराब

-एच. विनोथ के डायरेक्‍शन में बनी 'जन नायकन' पूरी तरह से थलपति विजय के फैंस के लिए बनी है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा क्योंकि फिल्‍म को समीक्षकों और आम दर्शकों से बहुत अच्‍छी प्रतिक्रिया नहीं मिली है। तमिलनाडु के सिनेमाघरों में जहां पहले दिन सुबह से ही जश्न का माहौल देखने को मिला था, वहीं तेलुगू और हिंदी वर्जन में फिल्‍म कोई खास कमाल नहीं कर पाई है।

ऐसा लग रहा है कि 'जन नायकन' को ऑनलाइन लीक के कारण भी बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। मद्रास हाई कोर्ट में बताया गया था कि लीक होने के कारण 1.2 करोड़ लोग पहले ही फिल्‍म देख चुके हैं।

'जन नायकन' का ओपनिंड डे पर बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक देश में 22.26 करोड़ की ग्रॉस एडवांस बुकिंग के साथ उतरी 'जन नायकन' ने पहले दिन तमिल, तेलुगू और हिंदी मिलाकर 41 करोड़ रुपए का नेट कलेक्‍शन किया है। इसमें सबसे ज्यादा 36.50 करोड़ रुपए की कमाई तमिल वर्जन से हुई है जबकि तेलुगू से 2.75 करोड़ रुपए और हिंदी से सिर्फ 1.75 करोड़ रुपए का नेट बिजनस हुआ है।

'जन नायकन' का पहले दिन वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

'जन नायकन' ने पहले दिन विदेशों में भी उम्‍मीद से कम कमाई की है। ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई की है जबकि भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर ग्रॉस कमाई 48.27 करोड़ रुपए की रही है। इस तरह 'जन नायकन' ने पहले दिन कुल मिलाकर 78.27 करोड़ रुपए का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन किया है।

रजनीकांत की 'कुली' ने की है सबसे ज्यादा कमाई

-जानकारी के अनुसार तमिल सिनेमा में पहले दिन सबसे बंपर कमाई का रिकॉर्ड रजनीकांत की 'कुली' का है, जिसने देश में 13,022 शोज में 65 करोड़ रुपए का नेट कलेक्‍शन किया था और वर्ल्‍डवाइड 151.14 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई की थी।

-वहीं थलपति विजय की सबसे तगड़ी कमाई करने वाली फिल्‍म 'लियो', जो इस लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर आती है, उसने पहले दिन देश में 64.80 करोड़ रुपए का नेट कलेक्‍शन और दुनियाभर में 148.5 करोड़ रुपए का ग्रॉस कारोबार किया था।

तमिलनाडु में शोज हाउसफुल, तेलुगू और हिंदी में हालत खराब

'जन नायकन' के लिए पहले दिन तमिलनाडु में सुबह से रात तक के शोज करीब-करीब हाउसफुल रहे। ये थलपति विजय की दमदार स्टार पावर का कमाल था। देशभर में 13,067 शोज में से तमिल सिनेमाघरों में पहले दिन औसतन 60 फीसदी सीटों पर दर्शक नजर आए थे जबकि तेलुगू शोज में ये संख्‍या 30 फीसदी और हिंदी में 11 फीसदी रही है।

'जन नायकन' का 300 करोड़ रुपए का बजट

कहा जा रहा है कि 'जन नायकन' ने थलपति विजय की आखिरी फिल्‍म के तौर पर 'अच्‍छा सिनेमा' देखने की चाह रखने वाले फैंस और दर्शकों का दिल जरूर तोड़ा है लेकिन सुपरस्‍टार का स्टारडम और फैंस का प्यार देखकर, इससे कमाई की उम्‍मीदें अभी भी बंधी हुई हैं। ऐसे में उम्मीद है कि ये फिल्म वीकेंड में दमदार प्रदर्शन कर सकती है। फिल्‍म का बजट 300 करोड़ रुपए है, इसके लिए कमाई करना भी बहुत जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+