Jailer 2 Box Office Record: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने BookMyShow पर बनाया नया रिकॉर्ड, दुनिया भर में कमाए 807 Cr

Jailer 2 Box Office Record: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान बना रही है। घरेलू बाजार में 450 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन करने के बाद फिल्म ने दुनियाभर में भी 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow पर भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। टिकटों की बिक्री के मामले में इसने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' को पीछे छोड़ दिया है।

BookMyShow पर 'जवान' से आगे निकली 'जेलर 2'
रजनीकांत की फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक 'जेलर 2' ने BookMyShow पर अब तक 10.91 मिलियन टिकटों की बिक्री दर्ज की है। इस आंकड़े के साथ फिल्म ने शाहरुख खान की 'जवान' को पीछे छोड़ दिया है, जिसके नाम इस प्लेटफॉर्म पर 10.41 मिलियन टिकटों की बिक्री का रिकॉर्ड था।

Jailer 2 Box Office

BookMyShow पर सबसे ज्यादा टिकट बेचने वाली फिल्म

-इस लिस्ट में 'जेलर 2' ने 'छावा' के 9.96 मिलियन, 'धुरंधर' के 9.79 मिलियन, 'एनिमल' के 9.19 मिलियन और 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के 9.13 मिलियन टिकटों के आंकड़े को भी पार किया है।

-हालांकि BookMyShow पर सबसे ज्यादा टिकट बेचने वाली फिल्मों की सूची में अभी भी कुछ बड़ी फिल्में 'जेलर 2' से आगे हैं। इस लिस्ट में 'पुष्पा 2' 17.73 मिलियन टिकटों के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद 'धुरंधर 2' के 16.03 मिलियन, 'कांतारा: चैप्टर 1' के 12.02 मिलियन और 'कल्कि 2898 एडी' के 11.3 मिलियन टिकटों की बिक्री दर्ज है।

दुनियाभर में 807 करोड़ के पार पहुंची कमाई

-'जेलर 2' की सफलता सिर्फ टिकटों की बिक्री तक सीमित नहीं है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने घरेलू बाजार में अब तक 456.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं, इसका घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 533.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

-विदेशी बाजारों में भी रजनीकांत की फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 273.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 807.25 करोड़ रुपये हो गया है। इस आंकड़े के साथ 'जेलर 2' तमिल सिनेमा की 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म बन गई है। यह उपलब्धि कॉलीवुड के लिए भी खास मानी जा रही है।

पहले हफ्ते में ही कर डाली 334 करोड़ की कमाई

-फिल्म की बॉक्स ऑफिस रफ्तार का अंदाजा इसके शुरुआती कलेक्शन से लगाया जा सकता है। 'जेलर 2' ने सिनेमाघरों में पहले दिन 59.70 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग की थी। इसके बाद पहले हफ्ते में फिल्म का कारोबार 334.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

-दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई की रफ्तार बनी रही और इसने 95.55 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वहीं, तीसरे हफ्ते के दौरान भी फिल्म ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचना जारी रखा। 16वें दिन फिल्म ने 5.50 करोड़ रुपये कमाए, जबकि 17वें दिन इसकी कमाई 9.70 करोड़ रुपये रही। 18वें दिन फिल्म ने 11.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

नेलसन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी है फिल्म

-'जेलर 2' का निर्देशन नेलसन दिलीपकुमार ने किया है। फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ विद्या बालन, मिरना मेनन, ऋतिक रोशन और मोहनलाल जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। एक्शन और कॉमेडी के मेल से बनी इस फिल्म का रनटाइम करीब 3 घंटे 10 मिनट है।

-आपको बता दें कि इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'जेलर' साल 2023 में रिलीज हुई थी। पहले पार्ट की सफलता के बाद से ही दर्शक इसके अगले सीजन का इंतजार कर रहे थे। अब 'जेलर 2' को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स बताता है कि रजनीकांत का स्टारडम आज भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ताकत बना हुआ है। BookMyShow पर 'जवान' को पीछे छोड़ने और 800 करोड़ क्लब में पहुंचने के बाद फिल्म ने अपनी सफलता की कहानी में एक और बड़ा अध्याय जोड़ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+