Hera Pheri 3: नहीं बन रही फिल्म 'हेरा फेरी 3'? अक्षय कुमार का बड़ा बयान, लोगों के सामने रखा ऐसा सच
Hera Pheri 3: फैंस लंबे समय से अक्षय कुमार (Akshay Kumar), परेश रावल (Paresh Rawal) और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की 'हेरा फेरी 3' मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में एक बार फिर से ये तीनों एक्टर अपना जादू चलाने के लिए तैयार थे लेकिन हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार के बयान ने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
'हेरी फेरी 3' को लेकर बड़ा अपडेट
अक्षय कुमार ने साफ कहा है कि फिलहाल फिल्म 'हेरा फेरी 3' नहीं बन रही है और कम से कम एक साल तक इस पर काम शुरू होने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा है कि इस फैसले से उन्हें खुद भी झटका लगा है लेकिन फिल्म को लेकर कई तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं।

अक्षय कुमार ने 'हेरा फेरी 3' को लेकर दिया ऐसा बयान
-अक्षय कुमार ने इंटरव्यू में स्पष्ट किया है कि तीनों एक्टर्स के बीच कोई समस्या नहीं है और वह साथ में 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) में काम कर रहे हैं। हालांकि कुछ ऐसे मामले हैं जिनके बारे में वह कैमरे पर बात नहीं कर सकते जिनमें एग्रीमेंट्स और कानूनी पहलू शामिल हैं।
-अपने अंदाज में अक्षय कुमार ने मजाकिया लहजे में कहा- शायद सब ठीक करने के लिए कुछ मंत्र पढ़ने पड़ेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म 'हेरा फेरी 3' समय आने पर बन जाएगी, बस तब तक देर न हो जाए।
पहले से ही संकट में थी 'हेरा फेरी 3'
-परेश रावल के फिल्म छोड़ने से 'हेरा फेरी 3' पहले ही विवादों में आ गई थी। मई 2025 में उनके फिल्म से बाहर निकलने के बाद फैंस नाराज हो गए थे और 'बाबू राव' के बिना फिल्म न बनाने की मांग तक उठी थी। इसके बाद मामला और बढ़ गया जब अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस की तरफ से कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने पर परेश रावल को लीगल नोटिस भेजे जाने की खबर सामने आई थी।
-हालांकि बाद में परेश रावल ने साइनिंग फीस वापस कर दी थी और फिर जून 2025 में उनकी फिल्म में वापसी की खबर आई। उन्होंने ये भी साफ किया कि अक्षय कुमार के साथ उनका कोई निजी विवाद नहीं है बल्कि ये सब एक गलतफहमी थी। वहीं फिल्म की देरी के पीछे एक बड़ा कारण कॉपीराइट विवाद भी है।
कानूनी लड़ाई और विवादों से जुड़ा है फिल्म का मामला
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ फिल्मों के प्रोड्यूसर विजय कुमार ने निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के खिलाफ केस दर्ज किया था जिसमें फ्रैंचाइजी के अधिकारों को लेकर विवाद सामने आया था। इसी कानूनी लड़ाई ने फिल्म की प्रगति को और धीमा कर दिया था।
-इस बीच अक्षय कुमार ने ये भी स्पष्ट किया था कि ये पूरा मामला कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है बल्कि गंभीर कानूनी और कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े मुद्दे हैं, जिनकी वजह से फिल्म फिलहाल अटकी हुई है।
-कुल मिलाकर 'हेरा फेरी 3' फिलहाल कानूनी विवादों, कॉन्ट्रैक्ट इश्यू और पुराने मतभेदों के चलते अटकी हुई है। फिल्म बनेगी या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन अभी के लिए फैंस का इंतजार और लंबा हो गया है।













Click it and Unblock the Notifications