'Fauzi' का फर्स्ट लुक रोंगटे खड़े कर देगा, प्रभास का दिखा नया अवतार, कब रिलीज होगी ये धमाकेदार फिल्म?
Fauzi First Look and Release Date: साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपने दमदार लुक और जबरदस्त एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले सुपरस्टार प्रभास इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म फौजी को लेकर सुर्खियों में चाए हुए हैं। प्रभास के फैंस बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। प्रभास फौजी मूवी के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने की तैयारी कर रहे हैं।
16 जुलाई 2026 को रिलीज हुआ 'फौजी' का पोस्टर
प्रभास की इस फिल्म को लेकर पहले ही फैंस में काफी एक्साइटमेंट देखी जा रही थी, वहीं अब मेकर्स ने इस उत्साह को बढ़ाते हुए 'फौजी' से प्रभास का फर्स्ट लुक शेयर कर सबको सरप्राइज दे दिया है। आपको बता दें कि मेकर्स ने आज यानी 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें लीड हीरो प्रभास नजर आ रहे हैं। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी अनआउंस कर दी गई है।

रोंगटे खड़े कर देगा 'फौजी' का फर्स्ट लुक
-'फौजी' के मेकर्स ने इस मच अवेटेड पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। फिल्म का पोस्टर काफी धमाकेदार लग रहा है। पोस्टर में प्रभास बारिश से भीगे युद्ध के मैदान के बीचों-बीच अकेले बैठे नजर आ रहे हैं और उनके आस-पास गिरे हुए सैनिक, मलबा और तबाही का मंजर दिख रहा है। खून, कीचड़ और लड़ाई के जख्मों से सने प्रभास थके हुए लेकिन पक्के इरादे वाले लग रहे हैं।
-पोस्टर में देखा जा सकता है कि प्रभास ने एक हाथ में बंदूक थाम रखी है और सिंपल सफेद धोती पहन रखी है। फिल्म के इस फर्स्ट लुक ने मूवी को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुणा बढ़ा दिया है।
कब रिलीज होगी प्रभास की फिल्म 'फौजी'?
फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आने के साथ ही मेकर्स ने 'फौजी' की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। डायरेक्टर हनु राघवपुडी ने बताया है कि ये फिल्म 3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इंस्टाग्राम पर फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करने के साथ फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस करते हुए हनु राघवपुडी ने लिखा है- 3 दिसंबर 2026 को फौजी का सफर शुरू होगा। आइए, एक ऐसी कहानी देखें जो न सिर्फ बड़े पर्दे पर दिखेगी बल्कि उन सभी के दिलों में भी बसी रहेगी जो हिम्मत, सम्मान और आजादी में विश्वास रखते हैं।
फिल्म 'फौजी' की दमदार स्टार कास्ट
-इस फिल्म सुपरस्टार प्रभास के साथ फेमस सोशल मीडिया सेंसेशन ईमानवी नजर आएंगी। ईमानवी एक शानदार डांसर भी हैं। वह फिल्म 'फौजी' के साथ बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और जया प्रदा भी अहम भूमिकाओं में हैं।
-इसका म्यूजिक विशाल चंद्रशेखर ने दिया है जबकि मशहूर सिनेमैटोग्राफर सुदीप चटर्जी विजुअल्स का काम संभाल रहे हैं। फिल्म का प्रोडक्शन तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि प्रभास शूटिंग के अगले शेड्यूल में शामिल होंगे और अपने सीन जल्दी पूरे कर लेंगे क्योंकि टीम अब पोस्ट-प्रोडक्शन की तैयारी कर रही है।














Click it and Unblock the Notifications