Drishyam 3 Teaser Out: मोहनलाल की 'दृश्यम 3' का टीजर रिलीज, क्या अब खुल जाएगा 13 साल पुराना राज?

Drishyam 3 Teaser Out: मलयालम सिनेमा की सबसे चर्चित थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'दृश्यम 3' का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। मोहनलाल एक बार फिर जॉर्जकुट्टी के किरदार में लौटे हैं लेकिन इस बार कहानी में आत्मविश्वास की जगह डर और बेचैनी ने ले ली है। करीब 1 मिनट 50 सेकेंड के इस टीजर में पुरानी घटनाओं की झलक के साथ एक नया भाव दिखता है, जहां जॉर्जकुट्टी खुद को पहले से ज्यादा असुरक्षित महसूस कर रहा है।

जॉर्जकुट्टी के चेहरे पर डर, बदलता हुआ अंदाज
टीजर की शुरुआत जॉर्जकुट्टी के मोनोलॉग से होती है, जहां वह खुद को एक आम इंसान बताते हुए अपने परिवार को ही अपनी दुनिया कहता है लेकिन जैसे-जैसे दृश्य आगे बढ़ते हैं, ये साफ हो जाता है कि अब वह पहले जैसा निडर नहीं रहा। एक चर्च में बैठकर वह अपने पापों के लिए माफी मांगता नजर आता है। उसकी आवाज में डर साफ झलकता है, उसे लगता है कि कोई उसे देख रहा है और उसका राज अब ज्यादा समय तक छिपा नहीं रहेगा।

Drishyam 3 Teaser Out

क्या इस बार उजागर होगा पुराना राज?

फिल्म 'दृश्यम 3' के टीजर में जॉर्जकुट्टी स्वीकार करता है कि उसने अपने परिवार को बचाने के लिए जो किया,उसका असर कई लोगों पर पड़ा है। अब उसे इस बात का एहसास हो रहा है कि उस एक फैसले ने कितनी जिंदगियों को प्रभावित किया है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि कहानी एक बार फिर उसी अनसुलझे केस के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है, जो बंद होने के बावजूद कभी सच में खत्म नहीं हुआ।

अधेड़ महिला संग फेमस एक्टर ने सरेआम बनाई ऐसी रील, फिर हुए Uncomfortable, सुपरस्टार की क्या हुई मजबूरी?
अधेड़ महिला संग फेमस एक्टर ने सरेआम बनाई ऐसी रील, फिर हुए Uncomfortable, सुपरस्टार की क्या हुई मजबूरी?

पैन इंडिया रिलीज से बढ़ी एक्साइटमेंट

डायरेक्टर जीतू जोसेफ की ये फिल्म इस बार सिर्फ मलयालम तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि पैन इंडिया स्तर पर कई भाषाओं में रिलीज होगी, जिसमें हिंदी भी शामिल है। अब तक इस फ्रेंचाइजी के हिंदी रीमेक 2015 और 2022 में रिलीज हुए थे लेकिन इस बार ऑरिजिनल वर्जन सीधे हिंदी दर्शकों तक पहुंचेगा, जिससे उत्साह और बढ़ गया है।

फिल्म की रिलीज डेट और स्टारकास्ट

-फिल्म 'दृश्यम 3' आगामी 21 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस दिन फिल्म के लीड एक्टर मोहनलाल का 66वां जन्मदिन भी है। इस फिल्म मोहनलाल के अलावा मीना, अंसिबा हसन, एस्थर अनिल, आशा शरथ, सिद्दीकी, मुरली गोपी और साईकुमार जैसे कलाकार अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म वहीं से कहानी को आगे बढ़ाएगी, जहां 'दृश्यम 2' खत्म हुई थी और बताएगी कि बीते सालों में जॉर्जकुट्टी की जिंदगी में क्या बदलाव आए हैं।

-जीतू जोसेफ ने साफ किया है कि दृश्यम की कहानी को कभी भी जबरदस्ती नहीं बढ़ाया गया। उनका कहना है कि तीसरे पार्ट में भी वही नैचुरल फ्लो रहेगा और पूरा ध्यान जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार की कहानी पर ही होगा। इस बार भी दर्शकों को एक मजबूत और सोचने पर मजबूर कर देने वाली कहानी देखने को मिलेगी।

हिंदी में भी आएगा अलग वर्जन

दिलचस्प बात ये है कि अजय देवगन ने भी फिल्म 'दृश्यम 3' का ऐलान कर दिया है। उनका वर्जन आगामी 2 अक्टूबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगा और इसकी कहानी अलग दिशा में आगे बढ़ेगी। इसका मतलब है कि दर्शकों को एक ही कहानी के दो अलग-अलग अंदाज देखने का मौका मिलेगा।

सस्पेंस और इमोशन का दमदार मेल

फिल्म 'दृश्यम 3' का टीजर ये साफ कर देता है कि इस बार कहानी सिर्फ सस्पेंस तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि जॉर्जकुट्टी के भीतर के डर, अपराधबोध और परिवार के प्रति उसके प्यार को भी गहराई से दिखाएगी। अब सबसे बड़ा सवाल यही है, क्या जॉर्जकुट्टी इस बार भी अपने परिवार को बचा पाएगा या सालों पुराना सच आखिरकार सामने आ जाएगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+