Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब रिलीज होगी 'दृश्यम 3'? कहां देख सकते हैं अजय देवगन की ये फिल्म?

Drishyam 3 OTT Release: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। सस्पेंस, दमदार कहानी और शानदार एक्टिंग से सजी इस क्राइम थ्रिलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सिनेमाघरों में फिल्म की कमाई लगातार चर्चा में बनी हुई है। वहीं जो दर्शक इसे थिएटर में नहीं देख पाए हैं, वह अब इसकी ओटीटी रिलीज से जुड़ी जानकारी जानना चाहते हैं।

ओटीटी पर रिलीज होगी 'दृश्यम 3'
फिल्म की कहानी में विजय सालगांवकर (अजय देवगन) एक बार फिर अपने परिवार को बचाने की कोशिश करता नजर आता है। इस बार उसके सामने पहले से ज्यादा मुश्किलें हैं और पुलिस भी नए सबूतों के साथ मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। ऐसे में फिल्म के सस्पेंस ने दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। आइए जानते हैं कि 'दृश्यम 3' ओटीटी पर कब और कहां रिलीज हो सकती है और अब तक इसने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।

Drishyam 3 OTT Release

कब और कहां देख सकते हैं 'दृश्यम 3'?

-अगर आपने अभी तक 'दृश्यम 3' को सिनेमाघरों में नहीं देखा है, तो आपके लिए इसकी ओटीटी रिलीज से जुड़ी एक अहम जानकारी है। फिल्म की थिएटर रिलीज के दौरान ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को इसका आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर बताया गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि सिनेमाघरों के बाद ये फिल्म इसी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी।

-फिल्मों की थिएटर रिलीज और ओटीटी स्ट्रीमिंग के बीच आमतौर पर 6 से 8 सप्ताह का अंतर देखा जाता है। इसी अनुमान के आधार पर 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की डिजिटल रिलीज 13 नवंबर 2026 से 27 नवंबर 2026 के बीच हो सकती है।

-हालांकि ये संभावित समयसीमा है, आधिकारिक रिलीज डेट नहीं। फिल्म के निर्माताओं और नेटफ्लिक्स की ओर से अब तक इसकी ओटीटी रिलीज की तारीख की पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में दर्शकों को अंतिम तारीख के ऐलान का इंतजार करना होगा।

'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन

-अजय देवगन की इस फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली। पहले सप्ताह में शानदार कमाई करने के बाद दूसरे वीकेंड में भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा।

-सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 10वें दिन यानी 11 अक्टूबर 2026 (दूसरे रविवार) को फिल्म ने भारत में करीब 22.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इस दौरान देशभर में इसके लगभग 14,872 शो दर्ज किए गए।

-मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 309 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 370.80 करोड़ रुपये बताया गया।

-विदेशी बाजारों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 10वें दिन फिल्म ने विदेशों में लगभग 6 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसके बाद इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 109 करोड़ रुपये हो गया है। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 479.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

क्या है 'दृश्यम 3' की कहानी?

-'दृश्यम 3' में विजय सालगांवकर की जिंदगी एक बार फिर मुश्किलों में घिर जाती है। अपने परिवार को पुलिस की जांच से बचाने के लिए उसने पहले भी कई चुनौतियों का सामना किया है लेकिन इस बार उसके सामने नए सवाल और मुश्किल परिस्थितियां खड़ी हैं।

-फिल्म में तब्बू एक बार फिर पुलिस ऑफिसर मीरा देशमुख के किरदार में नजर आती हैं। वह अपने बेटे के लापता होने के मामले की गुत्थी सुलझाने और विजय के खिलाफ सबूत जुटाने की कोशिश करती हैं। इस बार जांच में क्राइम ब्रांच भी शामिल होती है और मामला एसपी राजवीर सिंह तोमर (जयदीप अहलावत) के हाथों में पहुंचता है।

-राजवीर नए सबूतों के सहारे विजय सलगांवकर और उसके परिवार की कहानी में मौजूद कमजोर कड़ियों को तलाशने की कोशिश करता है। ऐसे में विजय के सामने एक बार फिर अपने परिवार को बचाने और पुलिस की जांच को मात देने की चुनौती है।

-क्या विजय सलगांवकर इस बार भी अपनी चतुराई से पुलिस को चकमा दे पाएगा? क्या नए सबूत उसकी बनाई कहानी को बेनकाब कर देंगे? इन सवालों के जवाब फिल्म के सस्पेंस और क्लाइमैक्स में छिपे हैं।

'दृश्यम 3' की स्टार कास्ट में कौन-कौन है शामिल?

-अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी 'दृश्यम 3' में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ श्रिया सरन, तब्बू, रजत कपूर, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी अपने पुराने किरदारों में नजर आते हैं। फिल्म में प्रकाश राज और जयदीप अहलावत की एंट्री कहानी को नया मोड़ देती है। खास तौर पर जयदीप अहलावत का पुलिस अधिकारी वाला किरदार विजय के लिए नई चुनौती पेश करता है।

-फिल्म की कहानी, कलाकारों की अदाकारी और सस्पेंस से भरपूर घटनाक्रम इसे दर्शकों के बीच चर्चा में बनाए हुए हैं। यही वजह है कि सिनेमाघरों में प्रदर्शन के साथ-साथ इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर भी उत्सुकता बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+