Drishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले ही छप्परफाड़ कमाई, बिके 2 लाख ज्यादा टिकट

Drishyam 3 Advance Booking: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन, एक्ट्रेस तब्बू और एक्टर जयदीप अहलावत स्टारर 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' मूवी सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। ये फिल्म आगामी 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी और इसके साथ एक बार फिर विजय सलगांवकर और उसके परिवार की कहानी पर्दे पर आगे बढ़ेगी। रिलीज में अब कुछ ही दिन बाकी हैं लेकिन फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह एडवांस बुकिंग में साफ नजर आने लगा है।

17 करोड़ से ज्यादा की प्री-सेल्स दर्ज
फिल्म की प्री-सेल्स शुरू होते ही टिकटों की बिक्री ने रफ्तार पकड़ ली है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'दृश्यम 3' ने पहले वीकेंड के लिए एडवांस बुकिंग से 17 करोड़ रुपये से ज्यादा की ग्रॉस बुकिंग दर्ज कर ली है। वहीं अकेले ओपनिंग डे के लिए अब तक 2.20 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं।

Drishyam 3 Advance Booking

एडवांस बुकिंग में 17 करोड़ रुपए के पार पहुंची फिल्म

-सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' ने पहले वीकेंड के लिए ब्लॉक सीटों को मिलाकर 17.07 करोड़ रुपये की ग्रॉस एडवांस बुकिंग कर ली है। अगर ब्लॉक सीटों को आंकड़े से अलग कर दिया जाए तो प्री-सेल्स से करीब 10.86 करोड़ रुपये की बुकिंग हुई है।

-इनमें सबसे बड़ा हिस्सा 2 अक्तूबर 2026 यानी रिलीज के पहले दिन का है। मंगलवार सुबह तक ओपनिंग डे के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग करीब 8.81 करोड़ रुपये पहुंच चुकी थी। खास बात ये है कि रिलीज से पहले अभी बुकिंग के लिए और समय बाकी है, ऐसे में इन आंकड़ों में और बढ़ोतरी की उम्मीद है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग

राज्यों के हिसाब से देखें तो 'दृश्यम 3' मूवी की एडवांस बुकिंग में महाराष्ट्र सबसे आगे चल रहा है। अब तक राज्य में फिल्म के लिए करीब 2.87 करोड़ रुपये की प्री-सेल्स दर्ज की गई है। महाराष्ट्र के बाद दिल्ली का नंबर आता है। दिल्ली में फिल्म की एडवांस बुकिंग करीब 2.14 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। वहीं गुजरात से अब तक लगभग 63.75 लाख रुपये की बुकिंग सामने आई है।

दिल्ली-NCR में टिकटों की सबसे तेज बिक्री

शहरों के स्तर पर दिल्ली-NCR फिल्म 'दृश्यम 3' के लिए सबसे मजबूत मार्केट के तौर पर सामने आया है। यहां ओपनिंग डे के लिए करीब 2.14 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इसके बाद मुंबई का नंबर है, जहां लगभग 1.70 करोड़ रुपये की टिकट बिक्री हुई है। पुणे में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और यहां एडवांस बुकिंग करीब 78.20 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

'दृश्यम' से 'दृश्यम 2' तक ऐसा रहा सफर

-'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की पॉपुलैरिटी का अंदाजा पिछली फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन से लगाया जा सकता है। साल 2015 में रिलीज हुई 'दृश्यम' ने करीब 67.14 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी लेकिन इसका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन बहुत बड़ा नहीं रहा था।

-इसके बाद साल 2022 में आई 'दृश्यम 2' ने कहानी को आगे बढ़ाया और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। अजय देवगन की इस फिल्म ने भारत में करीब 239.67 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया और बड़ी सफलता हासिल की। यही वजह है कि तीसरे पार्ट को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है।

'दृश्यम 3' की कहानी को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट

-'दृश्यम 3' को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी सिर्फ पिछली फिल्मों की सफलता की वजह से नहीं है। फिल्म की कहानी को लेकर भी काफी चर्चा है। मेकर्स की ओर से संकेत दिया गया है कि हिंदी फिल्म की कहानी इस बार मोहनलाल (Mohanlal) स्टारर मलयालम फिल्म से अलग होगी।

-ऐसे में विजय सलगांवकर की कहानी किस दिशा में आगे बढ़ेगी और परिवार इस बार किस नई मुश्किल में फंसेगा,, इसे लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। करीब 80 करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट में बनी बताई जा रही इस फिल्म के लिए शुरुआती बुकिंग के आंकड़े निर्माताओं के लिए अहम हैं।

ओपनिंग डे पर कितनी कमाई कर सकती है 'दृश्यम 3'?

-एडवांस बुकिंग के मौजूदा ट्रेंड ने फिल्म की ओपनिंग को लेकर उम्मीदें जरूर बढ़ा दी हैं। हालांकि वास्तविक कमाई रिलीज के बाद टिकटों की स्पॉट बुकिंग, शो की संख्या, ऑक्यूपेंसी और दर्शकों की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगी।

-ट्रेड से जुड़े अनुमान में फिल्म के पहले दिन भारत में 40 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन करने की संभावना जताई जा रही है। कुछ आकलनों में ये आंकड़ा 50 करोड़ रुपये के आसपास पहुंचने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है।

-फिलहाल रिलीज से पहले की बुकिंग को देखते हुए 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर माहौल जरूर बना दिया है। अब 2 अक्टूबर 2026 को पता चलेगा कि विजय सलगांवकर की वापसी सिनेमाघरों में कितनी बड़ी ओपनिंग में बदलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+