Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को?

Dhurandhar 2 Record: साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में करीब 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद अब रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar 2) सिनेमाघरों में धूम मचा रही है और रिकॉर्ड्स तोड़ने में जुटी हुई है।

'धुरंधरः द रिवेंज' की बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफ्तार
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधरः द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफ्तार से दौड़ रही है। रिलीज के महज 3 दिनों के अंदर ही फिल्म ने कमाई के मामले में बड़ा धमाका कर दिया है। हर दिन के साथ इसका कलेक्शन नए रिकॉर्ड की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है।

dhurandhar 2

फिल्म के तीसरे दिन की कमाई ने उड़ाए होश

-सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'धुरंधर 2' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले शनिवार (21 मार्च 2026) को 113 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म इस समय बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़फाड़ कमाई कर रही है।

-क्या आप जानते हैं कि फिल्म 'धुरंधर 2' का रन टाइम काफी ज्यादा है लेकिन उसके बावजूद भी ये बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्म नहीं है। आइए आपको बताते हैं इसके पीछे की पूरी सच्चाई के बारे में।

'धुरंधर 2' के रन टाइम को लेकर हो रही चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धुरंधर 2' की कुल लंबाई करीब 229 मिनट (लगभग 3 घंटे 49 मिनट) है जबकि पहले पार्ट धुरंधर का रन टाइम करीब 214 मिनट था। ऐसे में इसका सीक्वल पहले से भी ज्यादा लंबा है लेकिन इसके बावजूद ये भारतीय सिनेमा की सबसे लंबी फिल्म नहीं बन सकी।

भारत की सबसे लंबी फिल्म कौन सी है?

भारतीय सिनेमा में सबसे लंबी फिल्म का रिकॉर्ड 'Checkmate' मूवी के नाम है, जिसकी लंबाई करीब 448 मिनट बताई जाती है। ये एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है जिसे शिवेंद्र सिंह ने डायरेक्ट किया था।

टॉप 3 सबसे लंबी फिल्में

सबसे लंबी फिल्मों की लिस्ट में टॉप 3 इस प्रकार हैं-

चेकमेट (Checkmate)- 448 मिनट
तमस (Tamas)- 298 मिनट
Thavamai Thavamirundhu- 275 मिनट

कई और बड़ी फिल्में हैं जिनकी लंबाई धुरंधर 2 से ज्यादा रही है-

एलओसी: कारगिल (LOC: Kargil)- 255 मिनट
मेरा नाम जोकर (Mera Naam Joker)- 248 मिनट
संगम (Sangam)- 238 मिनट
लगान (Lagaan)- 233 मिनट

-इन फिल्मों के बाद 'धुरंधर 2' का स्थान आता है जो इसे लंबाई के मामले में टॉप 8 में जगह दिलाता है। हालांकि लंबाई के मामले में फिल्म पीछे रह गई हो लेकिन कमाई के मामले में धुरंधर 2 लगातार नए कीर्तिमान बना रही है।

-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही वर्ल्डवाइड करीब 250 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। अब तीन दिन में ही मूवी ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर ली है।

क्या लंबी फिल्में ही बनाती हैं बड़ा रिकॉर्ड?

'धुरंधर 2' ने ये साबित कर दिया है कि सिर्फ लंबाई ही नहीं बल्कि कंटेंट और स्टार पावर भी फिल्म की सफलता तय करते हैं। धुरंधर 2 भले ही भारत की सबसे लंबी फिल्म न हो लेकिन इसकी जबरदस्त कमाई और दर्शकों का प्यार इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में जरूर शामिल कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+