Daadi Ki Shaadi BO Collection Day 3: 'दादी की शादी' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन की इतनी कमाई
Daadi Ki Shaadi Box Office Collection Day 3: कॉमेडी और फैमिली ड्रामा से भरपूर फिल्म 'दादी की शादी' ने रिलीज के बाद भले ही बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की हो लेकिन वीकेंड आते-आते फिल्म ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) स्टारर इस फिल्म को फैमिली ऑडियंस का सपोर्ट मिल रहा है, जिसका असर अब इसकी कमाई में साफ दिखाई देने लगा है।
उम्मीद से कमजोर रही 'दादी की शादी' की ओपनिंग
8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'दादी की शादी' ने पहले दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कारोबार किया था। फिल्म से जिस तरह की उम्मीदें लगाई जा रही थीं, उसके मुकाबले ये शुरुआत काफी फीकी मानी गई। हालांकि मेकर्स और ट्रेड एक्सपर्ट्स को भरोसा था कि फैमिली एंटरटेनर होने की वजह से फिल्म को वीकेंड का फायदा मिल सकता है।

दूसरे दिन बढ़ा दर्शकों का भरोसा
-गत 9 मई 2026 (शनिवार) को फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला। दूसरे दिन फिल्म ने करीब 1.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। पहले दिन के मुकाबले ये लगभग 92 फीसदी की बढ़त थी।
-फिल्म की कहानी में पारिवारिक रिश्तों, हल्के-फुल्के हास्य और इमोशनल टच ने दर्शकों को आकर्षित किया है। खासतौर पर 'दादी की शादी' के इर्द-गिर्द बुनी गई कहानी लोगों को पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिएक्शन देखने को मिले, जिसका फायदा बॉक्स ऑफिस को मिला।
फिल्म ने तीसरे दिन की कितनी कमाई?
-वीकेंड के आखिरी दिन यानी 10 मई 2026 (रविवार) को दादी की शादी ने अपनी अब तक की सबसे बेहतर कमाई दर्ज की। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन करीब 1.40 करोड़ रुपये तक का बिजनेस किया है। ये शनिवार के मुकाबले करीब 22 फीसदी ज्यादा माना जा रहा है।
-रविवार को फैमिली ऑडियंस बड़ी संख्या में थिएटर पहुंची। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर उम्र के दर्शकों ने फिल्म का मजा लिया। थिएटर में कॉमेडी और इमोशनल सीन्स पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला।
बजट के मुकाबले अभी लंबा सफर बाकी
-हालांकि फिल्म की कमाई में सुधार जरूर हुआ है लेकिन बजट के हिसाब से अभी इसे लंबा रास्ता तय करना बाकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'दादी की शादी' मूवी का बजट लगभग 45 करोड़ रुपये है।
-तीन दिनों में फिल्म का कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 3.45 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन लगभग 4.14 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अब फिल्म की असली परीक्षा वीकडेज में होने वाली है, जहां इसकी स्थिर कमाई तय करेगी कि ये बॉक्स ऑफिस पर कितनी दूर तक जाएगी।
स्टारकास्ट ने फिल्म को बनाया खास
-'दादी की शादी' में कई बड़े और फेमस कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म में नीतू कपूर दादी के किरदार में दिखाई दे रही हैं जबकि कपिल शर्मा ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। इसके अलावा रिद्धिमा कपूर साहनी, सादिया खतीब और आर सरतकुमार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ हे हैं।
-फिल्म 'दादी की शादी' की हल्की-फुल्की कहानी और पारिवारिक माहौल दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में मदद कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना लंबा सफर तय कर पाती है।













Click it and Unblock the Notifications