आलिया भट्ट की एक आदत से बुरी तरह चिढ़ गए बॉबी देओल, छिड़ गई जंग, अधर में लटकी 'अल्फा' पर रिलीज का संकट!
YRF Spy Universe: टाइगर के बाद यश राज फिल्म्स (YRF) ने अपनी सारी स्पाई फिल्मों का एक यूनिवर्स में रखने का ऐलान किया। जिसे स्पाई यूनिवर्स का नाम दिया गया। इसमें कई सारी फिल्में बन चुकी हैं और आने वाले समय में अल्फा और टाइगर vs पठान जैसी फिल्में बनने वाली हैं। अल्फा इस युनिवर्स की पहली फीमेल लीड स्पाई फिल्म है। जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं। वहीं विलेन की जिम्मेदारी बॉबी देओल निभा रहे हैं।

हालांकि इस युनिवर्स की पिछली दो फिल्में मेकर्स की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं। 'टाइगर 3' ने ठीक ठाक कमाई की, लेकिन 'वॉर 2' बड़ी फ्लॉप साबित हुई। 'वॉर 2' अपना बजट भी नहीं निकाल पाई। इसके बाद से मेकर्स स्पाई युनिवर्स को लेकर थोड़ा डरे हुए हैं। इस वजह से अल्फा लगातार आगे खिसक रही है। अब इस फिल्म को लेकर दो खबरें सामने आई हैं।
123तेलुगु रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म अल्फा के सेट पर आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच कोल्ड वॉर हो गई है। दोनों के बीच तनाव पैदा हो गया है। जिसकी वजह आलिया भट्ट हैं। क्योंकि उन्हें सीन में क्रिएटिव इनपुट देने की आदत है। कई बार वह अपने और बॉबी देओल के सीन में भी सुझाव देती थीं। लंबे समय बाद, बॉबी ने इन सुझावों पर आपत्ति जताई। जिससे सेट पर मनमुटाव और तनाव बढ़ गया। काम में देरी और सेट पर तनाव के कारण स्थिति बिगड़ गई। मामला इतना बढ़ गया कि प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके बाद फिल्म की शूटिंग शुरू हो पाई। फिलहाल अदित्य भी कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।
इसके अलावा दूसरी खबर ये है कि मेकर्स फिल्म को थिएटर में नहीं रिलीज करना चाहते हैं। जिस गाजे-बाजे के साथ मेकर्स ने फिल्म का अनाउंसमेंट किया था वो अब खत्म हो रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो आदित्य ने अल्फा के पहले थिएटर पर फीमेल लीड फिल्म मर्दानी 3 रिलीज किया था। उन्हें ये विश्वास था कि इस फिल्म से अल्फा को थोड़ा बढ़ावा मिलेगा और एक तरह का माहौल बनना शुरू होगा। लेकिन इसका उल्टा हुआ। मर्दानी 3 आदित्य के मन मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाई। इसलिए अंदरखानों में भी खबर चल रही है कि अल्फा मेकर्स के लिए ठंडा प्रोजेक्ट है। इस वजह से आदित्य चाहते हैं कि फिल्म को थिएटर की जगह डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाए। इसके लिए वो अलग अलग प्लेटफॉर्म से बात भी कर रहे हैं। हालांकि आदित्य के फैसले से आलिया भट्ट खुश नहीं है। वो चाहती हैं कि फिल्म थिएटर पर ही रिलीज हो। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से इसपर कुछ ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
ख़ैर अब देखना है मेकर्स इस फिल्म को कब तक पूरा कर पाते हैं और तरीके से इसे दर्शकों के सामने पेश करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications