Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Binge Watch Suggestion: वो 5 थ्रिलर फिल्में जो आपके दिमाग के परखच्चे उड़ा देंगी, तुरंत कर डालें बिंज वॉच

Binge Watch Suggestion: सस्पेंस थ्रिलर फिल्में दर्शकों के बीच हमेशा से लोकप्रिय रही हैं। विजय सेतुपति अभिनीत 'महाराजा' और 'द 100' जैसी कई फिल्में हैं, जिन्होंने अपने हैरतअंगेज सस्पेंस से दर्शकों को बांधे रखा। आम जिंदगी हो या बड़े पर्दे पर, रहस्य और रोमांच लोगों में एक खास तरह की उत्सुकता पैदा करते हैं, जो उन्हें अंत तक बांध कर रखता है।

Binge Watch Suggestion

सस्पेंस से भरी फिल्में और सीरीज दर्शकों को अपनी सीट से हिलने का मौका नहीं देतीं। अगर आपको 'दृश्यम' और 'महाराजा' जैसी फिल्में बेहद पसंद आई हैं, तो आज हम आपको ऐसी बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनका सस्पेंस इन दोनों से भी कई गुना ज्यादा गहरा है। इन चुनिंदा फिल्मों का क्लाइमेक्स देखकर निश्चित तौर पर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे। तो चलिए, बिना देर किए देखते हैं 5 बेस्ट सस्पेंस थ्रिलर फिल्में और सीरीज की लिस्ट, साथ ही जानेंगे कि इन्हें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।

तितली
साल 2014 में रिलीज हुई 'तितली' एक क्राइम ड्रामा है, जिसे कनु बहल ने निर्देशित किया है। यह कहानी दिल्ली के एक हिंसक कार-जैकिंग गैंग के सबसे छोटे सदस्य तितली पर आधारित है। तितली अपने परिवार के इस आपराधिक जीवन से दूर खुद के लिए एक नई शुरुआत करना चाहता है। उसका दोस्त पिंटू उसे भरोसा दिलाता है कि 3 लाख रुपये में एक पार्किंग स्थल खरीदने से उसकी किस्मत बदल जाएगी। एक कार-जैकिंग ऑपरेशन के बाद तितली अपने भाइयों के चंगुल से निकलने की कोशिश करता है, लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ जाता है। यह फिल्म अपराध, संघर्ष और उस दुनिया से बाहर निकलने के प्रयासों की मार्मिक गाथा है, जिसे आप अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

इलेवन इलेवन
साल 2025 में रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'इलेवन इलेवन' एक अनुभवी पुलिस अधिकारी की कहानी है। वह जुड़वां बच्चों के रहस्यमय हत्याकांड का सच उजागर करने के लिए छानबीन शुरू करता है, लेकिन जल्द ही खुद को मनोवैज्ञानिक हेरफेर के एक भयावह खेल में फंसा हुआ पाता है। तमिल भाषा में बनी इस फिल्म को IMDb पर 7.4 की प्रभावशाली रेटिंग मिली है। इस रोमांचक फिल्म को आप अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

जोसेफ
16 नवंबर 2018 को रिलीज हुई 'जोसेफ' एक ऐसे पुलिस अधिकारी की कहानी है, जो कई रहस्यमयी मौतों का पता लगाता है। हालांकि, अपनी पत्नी की मौत के बाद, वह अप्रत्याशित रूप से खुद एक ऐसे मामले की जांच में उलझ जाता है, जहां उसे कई दर्दनाक अनुभवों का सामना करना पड़ता है। यह फिल्म भावनात्मक गहराई और सस्पेंस का शानदार मिश्रण है। IMDb पर इसे 8 की शानदार रेटिंग प्राप्त है। यह फिल्म भी अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

कहानी
विद्या बालन को जिस भी किरदार में ढाल दो, वह उसमें जान फूंक देती हैं। उनकी और इमरान हाशमी अभिनीत 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'कहानी' भला कौन भूल सकता है? इस फिल्म में, एक गर्भवती महिला (विद्या बागची) लंदन से कोलकाता अपने लापता पति को ढूंढने आती है। यहां उसे पता चलता है कि उसका पति जीवित नहीं है, लेकिन विद्या को ऐसा महसूस होता है कि जो दिख रहा है, उसके पीछे कुछ और भी है। वह सच का पर्दाफाश करने के लिए एक ऐसा अविश्वसनीय खेल रचती है, जिसका क्लाइमेक्स दर्शकों को हैरत में डाल देता है। 8.1 IMDb रेटिंग वाली इस उत्कृष्ट फिल्म को भी आप प्राइम वीडियो पर देखा सकते हैं।

हसीन दिलरुबा
तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी अभिनीत 'हसीन दिलरुबा' सबसे बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के अब तक दो भाग आ चुके हैं, और मेकर्स ने दोनों ही भागों में जिस खूबी से सस्पेंस को पिरोया है, वह वाकई काबिले तारीफ है। यह फिल्म अपने अप्रत्याशित ट्विस्ट्स और टर्न से दर्शकों को लगातार बांधे रखती है। आप इस दिलचस्प सस्पेंस थ्रिलर को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+