Bhoot Bangla Trailer Out: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज, हंसी और डर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन
Bhoot Bangla Trailer Out: चार्टबस्टर गानों और दिलचस्प टीजर के बाद अब आखिरकार 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसने आते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। ये ट्रेलर एक शानदार विंटेज कॉमेडी राइड जैसा महसूस होता है, जिसमें डर, मस्ती और हंसी का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है।
अक्षय कुमार की ''भूत बंगला का ट्रेलर हुआ रिलीज
जहां टीजर ने सिर्फ माहौल तैयार किया था, वहीं फिल्म 'भूत बंगला' का ट्रेलर कहानी की झलक दिखाते हुए दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखने का दम रखता है। मजेदार डायलॉग्स, सस्पेंस और कॉमिक टाइमिंग का संतुलन इसे एक परफेक्ट एंटरटेनर बना रहा है।

कॉमेडी का तड़का: गोल्डन तिकड़ी ने जीता दिल
-फिल्म 'भूत बंगला' के ट्रेलर में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक बार फिर अपनी क्लासिक कॉमिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके साथ परेश रावल (Paresh Rawal) और राजपाल यादव (Rajpal Yadav) की गोल्डन तिकड़ी ने हंसी का स्तर और भी बढ़ा दिया है।
-इसके अलावा दिवंगत एक्टर असरानी (Asrani) की मौजूदगी ने ट्रेलर में पुरानी यादों का ताजा कर दिया है। इन सभी कलाकारों की केमिस्ट्री ट्रेलर को एक लाफ्टर रायड बना देती है।
अक्षय कुमार की पुरानी कॉमेडी वाली फॉर्म की वापसी
काफी समय से दर्शक अक्षय कुमार को उनके पुराने कॉमिक अंदाज में देखने के लिए तरस रहे थे। 'भूत बंगला' का ट्रेलर ये साफ संकेत देता है कि वह अपनी उसी एनर्जी और टाइमिंग के साथ लौटे हैं, जिसने उन्हें कॉमेडी का सुपरस्टार बनाया था। हॉरर और कॉमेडी के इस मिश्रण को जिस अंदाज में पेश किया गया है, वह प्रियदर्शनन (Priyadarshan) की खासियत रही है और ट्रेलर में ये बात साफ झलकती है।
14 साल बाद लौटी हिट जोड़ी
'भूत बंगला' की सबसे खास बात ये है कि ये फिल्म करीब 14 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी को फिर से साथ ला रही है। इस जोड़ी ने पहले भी कई यादगार कॉमेडी फिल्में दी हैं और इस बार भी फैंस को उसी जादू की उम्मीद है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही जबरदस्त बज बना लिया है और दर्शक बड़े पर्दे पर एक बार फिर इस सिग्नेचर कॉमेडी स्टाइल को देखने के लिए उत्साहित हैं।
फिल्म की जबर स्टारकास्ट और रिलीज डेट
-फिल्म 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, वामिका गब्बी, तब्बू, जिशू सेनगुप्ता और मिथिला पालकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को एक्ता कपूर , सोभा कपूर और अक्षय कमार ने प्रोड्यूस किया है।
-फिल्म 'भूत बंगला' के एडवांस पेड प्रिव्यू शोज आगामी 16 अप्रैल 2026 की रात 9 बजे से सिनेमाघरों में शुरू होंगे, जिसके बाद ये मूवी बड़े स्तर पर रिलीज की जाएगी।
फैंस को मिला फुल पैसा वसूल का भरोसा
ट्रेलर को देखकर साफ है कि 'भूत बंगला' सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि हंसी और एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज होने वाली है। लंबे समय बाद आई इस तरह की हॉरर-कॉमेडी से दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications