Batwara 1947: 99 रु. में देखें 'बंटवारा 1947', मंगलवार को सनी देओल के फैंस के लिए बड़ा धमाका, काट लें टिकट

Batwara 1947: सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार फिलहाल औसत बनी हुई है। ऐसे में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए मेकर्स ने खास ऑफर का ऐलान किया है।

सनी देओल के फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज
फिल्म के मेकर्स ने आज यानी 18 अगस्त 2026 (मंगलवार) के लिए टिकट के दाम घटा दिए हैं। अब दर्शक सिर्फ 99 रुपये में फिल्म 'बंटवारा 1947' का टिकट बुक कर इसे थिएटर में देख सकेंगे। माना जा रहा है कि टिकट की कम कीमत का फायदा फिल्म की कमाई को मिल सकता है।

Batwara 1947

मंगलवार को सिर्फ 99 रुपये में देख सकेंगे 'बंटवारा 1947'

-'बंटवारा 1947' के प्रोडक्शन हाउस आमिर खान प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस ऑफर की जानकारी दी है। पोस्ट में लिखा गया है- मंगलवार का कोई प्लान? इसे सनी-मैटिक बनाएं। बंटवारा 1947 की टिकट 99 रुपये में बुक करें।

-मेकर्स की ये पहल ऐसे समय में आई है जब फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है लेकिन उम्मीद के मुताबिक बड़ी छलांग नहीं लगा पाई है। अब मंगलवार को सस्ती टिकट का ऑफर दर्शकों को थिएटर तक लाने में कितना कामयाब होता है, ये देखना दिलचस्प होगा।

तीन दिनों में 'बंटवारा 1947' ने कमाए 26.50 करोड़ रुपए

-सैकनिल्क के मुताबिक 'बंटवारा 1947' ने रिलीज के पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पहले दिन फिल्म को 8,721 शोज मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी करीब 15 फीसदी रही। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली। शनिवार को बंटवारा 1947 ने 13.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस दिन फिल्म के 8,071 शोज रहे और ऑक्यूपेंसी करीब 34 फीसदी दर्ज की गई।

-तीसरे दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को फिल्म को 7,239 शोज मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी लगभग 22 फीसदी रही। इस तरह शुरुआती तीन दिनों में फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस कमाई 26.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 37 करोड़ के पार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 'बंटवारा 1947' ने तीन दिनों में भारत में 31.61 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने करीब 5.50 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 37.11 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

हेमा मालिनी ने की 'बंटवारा 1947' की तारीफ

-फिल्म को लेकर अब दिग्गज एक्ट्रेस, बीजेपी सांसद और सनी देओल की सौतेली मां हेमा मालिनी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ करते हुए इसे शानदार बताया है।

-हेमा मालिनी ने कहा कि उन्होंने 'बंटवारा 1947' देखी और फिल्म का मैसेज बेहद स्पष्ट है। उनके मुताबिक आज के समय में देश को नफरत और बंटवारे से ज्यादा इंसानियत, आपसी सम्मान और भाईचारे की जरूरत है। उन्होंने कहा कि फिल्म का संदेश लोगों को अपनी सोच बदलने और प्यार व दया को चुनने के लिए प्रेरित कर सकता है।

सनी देओल और शबाना आजमी के एक्टिंग की तारीफ

-हेमा मालिनी ने फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी के काम की भी सराहना की। उन्होंने सनी देओल और शबाना आजमी की परफॉर्मेंस को शानदार बताया। इसके अलावा उन्होंने करण देओल और प्रीति जिंटा के अभिनय की भी तारीफ की।

-हेमा ने आमिर खान को भी ऐसे अहम संदेश वाली फिल्म बनाने के लिए बधाई दी। आपको बता दें कि 'बंटवारा 1947' से प्रीति जिंटा ने लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। वहीं शबाना आजमी के किरदार और अभिनय को भी काफी सराहा जा रहा है।

फिल्म 'बंटवारा 1947' की दमदार स्टारकास्ट

-फिल्म 'बंटवारा 1947' का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है जबकि फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। इसमें सनी देओल लीड रोल में हैं। उनके अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और करण देओल अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

-'बंटवारा 1947' के बाद सनी देओल के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही गबरू और रामायण जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। अब देखना होगा कि मंगलवार को 99 रुपये के टिकट ऑफर का फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर कितना असर पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+