Aryabhatt Ka Zero Review: हिमांश कोहली का दमदार अंदाज, हौसले से भरी जिंदगी को सलाम करती है 'आर्यभट्ट का जीरो'

फिल्म: आर्यभट्ट का जीरो (Aryabhatt Ka Zero)
स्टारकास्ट: हिमांश कोहली, रवि किशन, सोनाली सेहगल, दर्शना बानिक, नीरज सूद, शिल्पा शिंदे, राजेश शर्मा
निर्देशक: कमल चंद्रा
रन टाइम: 1 घंटा 54 मिनट
रिलीज डेट: 7 अगस्त 2026
रेटिंग: 3 (***)

Aryabhatt Ka Zero Review: सिनेमा तब सबसे ज्यादा असर छोड़ता है, जब वह आम इंसान की कहानी को ईमानदारी से पर्दे पर उतारता है। निर्देशक कमल चंद्रा और लेखक तारिक मोहम्मद की फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' ऐसी ही फिल्म है। ये किसी सुपरहीरो की कहानी नहीं बल्कि उस आम युवक की कहानी है, जो लगातार असफलताओं के बावजूद अपने सपनों को मरने नहीं देता। अब कैसी है फिल्म हम आपको इस रिव्यू में बताएंगे।

Aryabhatt Ka Zero

क्या है फिल्म की कहानी?

-ब्रह्मगुप्त श्रीवास्तव उर्फ बग्गू (हिमांश कोहली) उत्तराखंड के एक साधारण परिवार का बेरोजगार युवक है। उसके पिता आर्यभट्ट श्रीवास्तव (नीरज सूद) एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। प्रेमिका रिंकू (सोनाली सेहगल) की शादी एक एसडीएम से हो जाने के बाद बग्गू ठान लेता है कि वह भी बड़ा अधिकारी बनेगा लेकिन जिंदगी उसके लिए आसान नहीं होती।

-हर मोड़ पर किस्मत और परिस्थितियां उसे पीछे धकेलती रहती हैं। धीरे-धीरे समाज और रिश्तेदार उसे 'आर्यभट्ट का जीरो'कहकर पुकारने लगते हैं। कहानी आगे बढ़ते हुए दिखाती है कि कैसे एक इंसान का सबसे बड़ा संघर्ष दुनिया से नहीं बल्कि खुद से होता है। यही संघर्ष फिल्म की आत्मा बन जाता है।

फिल्म का निर्देशन और स्क्रिप्ट राइटिंग

-फिल्म के निर्देशक कमल चंद्रा ने इस कहानी को पूरी सादगी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया है। उन्होंने फिल्म को अनावश्यक नाटकीयता से दूर रखा है, जिससे कहानी वास्तविक और विश्वसनीय महसूस होती है। वहीं लेखक तारिक मोहम्मद की पटकथा फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आती है।

-उन्होंने एक साधारण युवक के आत्मसम्मान, पारिवारिक दबाव, असफलता और उम्मीद जैसे विषयों को सहज लेकिन प्रभावी ढंग से लिखा है। कई दृश्य सीधे दिल को छूते हैं और संवाद लंबे समय तक याद रहते हैं। पिता-बेटे के रिश्ते को जिस गहराई से लिखा और फिल्माया गया है, वह फिल्म की भावनात्मक ऊंचाई को और मजबूत बनाता है।

फिल्म की स्टारकास्ट और उनकी दमदार एक्टिंग

-ये फिल्म पूरी तरह हिमांश कोहली के कंधों पर टिकी हुई है और उन्होंने अपने अभिनय से इसे पूरी मजबूती दी है। बग्गू के किरदार में उनका बदलाव, संघर्ष, मासूमियत और भावनात्मक टूटन बेहद वास्तविक लगती है। कई दृश्यों में वह बिना ज्यादा डायलॉग बोले सिर्फ अपने हाव-भाव से प्रभाव छोड़ते हैं। ये उनके करियर की सबसे शानदार प्रस्तुतियों में से एक कही जा सकती है।

-रवि किशन अपनी दमदार मौजूदगी से कहानी में एनर्जा भरते हैं। सोनाली सेहगल ने रिंकू के किरदार को प्रभावी ढंग से निभाया है जबकि दर्शना बानिक अपने सीमित स्क्रीन टाइम में भी अच्छी छाप छोड़ती हैं। नीरज सूद ने पिता के किरदार में बेहतरीन अभिनय किया है। उनके और हिमांश कोहली के बीच के भावनात्मक दृश्य फिल्म के सबसे यादगार पलों में शामिल हैं। अलका अमीन, राजेश शर्मा और शिल्पा शिंदे सहित पूरी सहायक कलाकार टीम कहानी को मजबूती देती है।

फाइनल वर्डिक्ट

'आर्यभट्ट का जीरो' सिर्फ सफलता की कहानी नहीं बल्कि आत्मविश्वास और आत्मसम्मान को दोबारा हासिल करने की यात्रा है। लेखक तारिक मोहम्मद की संवेदनशील लेखनी, निर्देशक कमल चंद्रा का संतुलित निर्देशन और हिमांश कोहली का प्रभावशाली अभिनय मिलकर इस फिल्म को खास बनाते हैं। यदि आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं जो मनोरंजन के साथ प्रेरणा भी देती हैं तो 'आर्यभट्ट का जीरो' आपके लिए एक अच्छी पसंद साबित हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+