'धुरंधर' की आंधी देख नहीं रुकेंगे आदित्य धर, लेकर आएंगे तीसरा पार्ट? वायरल क्लिप की क्या है सच्चाई
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का तीसरा पार्ट जून में रिलीज होगा। इस कथित फिल्म का नाम 'धुरंधर पार्ट 3: द मेहेम' बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाया गया एक 'एंड क्रेडिट सीन' इसे ऑफिशियल अनाउंसमेंट के रूप में दिखाया है। जिससे फैंस के बीच उत्साह और भ्रम दोनों पैदा हो गए हैं। लेकिन इसकी सच्चाई क्या है? हम आपको इस रिपोर्ट में बता रहे हैं।

कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं
बता दें, इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है। फिल्ममेकर आदित्य धर या फिल्म की टीम की ओर से तीसरे पार्ट को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। दरअसल, वायरल हो रहा वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया है। जिसे असली बताकर फैलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, धुरंधर की कहानी पहले से ही दो पार्ट में पूरी की जा चुकी है और धुरंधर 2: द रिवेंज को इसका अंतिम पार्ट माना गया है।
कैसे फैली यह अफवाह
यह भ्रम फिल्म के दूसरे भाग की रिलीज़ से पहले शुरू हुआ था। आदित्य धर ने दर्शकों से अपील की थी कि वे फिल्म के अंत तक, यानी क्रेडिट्स खत्म होने तक सीट पर बने रहें। उनके इस बयान को कुछ लोगों ने गलत तरीके से तीसरे भाग की घोषणा से जोड़ दिया, जिससे अफवाहों को बढ़ावा मिला। वायरल दावों के विपरीत, धुरंधर 2 के एंड क्रेडिट्स में तीसरे भाग का कोई जिक्र नहीं है। इसके बजाय, ये सीन कहानी को थोड़ा खुला छोड़ते हैं और कुछ नए संकेत देते हैं। इस तरह की तकनीक बड़ी फिल्म फ्रेंचाइजी में आम होती है, जिससे दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहती है।
दमदार स्टारकास्ट और कहानी
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आते हैं। कहानी एक गुप्तचर जस्कीरत सिंह रंगी उर्फ हमजा अली मज़ारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खतरनाक मिशन के तहत दुश्मन देश के अंडरवर्ल्ड में घुसता है। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।












Click it and Unblock the Notifications