UPSC ESE 2027 का नोटिफिकेशन जारी, कितने पोस्ट पर इस बार होगी भर्ती? चेक करें अप्लाई करने की लास्ट डेट

UPSC ESE 2027 Notification Out: अगर आपने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर ली है और केंद्र सरकार में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने Engineering Services Examination (ESE) 2027 के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस भर्ती में कुल 480 पद हैं। सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग करने वाले युवा इसमें आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में इंजीनियर के पदों पर काम करने का मौका मिलेगा।

UPSC ESE 2027 Notification Out

480 पदों पर भर्ती, कब तक है अप्लाई करने का मौका?

UPSC की ESE परीक्षा इंजीनियरिंग से जुड़े सरकारी पदों पर भर्ती के लिए होती है। इस बार कुल 480 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती में चार इंजीनियरिंग ब्रांच शामिल हैं:

  • सिविल इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग

ये भी पढ़ें: नई मेरिट लिस्ट आई तो जाएगी 10 हजार टीचर की नौकरी? यूपी के 69 हजार शिक्षक भर्ती विवाद में क्या है अपडेट?

जरूरी तारीखें

उम्मीदवारों को आवेदन और परीक्षा से जुड़ी इन तारीखों का ध्यान रखना चाहिए:

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 16 सितंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 16 सितंबर 2026
  • फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 6 अक्टूबर 2026
  • प्रीलिम्स परीक्षा: 31 जनवरी 2027
  • मेंस परीक्षा: 18 जून 2027

आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को UPSC के One Time Registration (OTR) प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में B.E. या B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। यानी जिन उम्मीदवारों ने ऊपर दी गई चार इंजीनियरिंग ब्रांच में पढ़ाई की है, वे अपनी पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

उम्र कितनी होनी चाहिए?

उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 साल और ज्यादा से ज्यादा 30 साल होनी चाहिए। वहीं SC, ST, OBC और दिव्यांग यानी PwBD उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट मिलेगी।

तीन चरणों में होगा चयन

UPSC ESE में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा।

पहला चरण-प्रीलिम्स:
सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें MCQ यानी बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। सवाल General Studies, Engineering Aptitude और उम्मीदवार की इंजीनियरिंग ब्रांच से जुड़े होंगे।

दूसरा चरण-मेंस:
प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बुलाया जाएगा। इसमें उन्हें सवालों के जवाब लिखकर देने होंगे।

तीसरा चरण-इंटरव्यू:
मेंस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को Personality Test/Interview के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान जरूरी डॉक्यूमेंट भी चेक किए जाएंगे।

कितनी है आवेदन फीस?

UPSC ESE के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है। हालांकि महिला उम्मीदवारों के साथ SC, ST और PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन फीस नहीं देनी होगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

योग्य उम्मीदवार UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। सबसे पहले OTR पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन पूरा करें।

फॉर्म में अपनी पढ़ाई से जुड़ी जानकारी सही भरें। मांगे गए फोटो, सिग्नेचर और दूसरे दस्तावेज सही फॉर्मेट में अपलोड करें। फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे 6 अक्टूबर 2026 की आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।

ये भी पढ़ें: अब न पोर्टल, न पासवर्ड का झंझट! EPFO लेकर आया WhatsApp सर्विस, चुटकियों में मिलेगी PF की हर अपडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+