UPSC ने जारी किया इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जानें प्रीलिम्स-मेंस की तारीखें व पूरा पैटर्न

UPSC ESE 2027 Exam Date: इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके और केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित विभागों में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा 2027 यानी UPSC ESE 2027 का परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी कैलेंडर में प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा की तारीखों के साथ पेपर की शिफ्ट और समय की जानकारी भी दी गई है।

इसके मुताबिक, प्रारंभिक परीक्षा 31 जनवरी 2027 को होगी, जबकि मुख्य परीक्षा 18 जून 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का पूरा कार्यक्रम सामने आने के बाद उम्मीदवार अपनी पढ़ाई, रिवीजन और मॉक टेस्ट की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर शेड्यूल देख सकते हैं।

UPSC ESE 2027 Exam Date

UPSC ESE 2027: नोट कर लें परीक्षा की तारीखें

यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा दो चरणों में आयोजित करेगा। पहले चरण में प्रीलिम्स परीक्षा होगी। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

  • प्रीलिम्स परीक्षा: 31 जनवरी 2027
  • मेंस परीक्षा: 18 जून 2027

उम्मीदवारों को सलाह है कि वे इन तारीखों को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी का लक्ष्य तय करें, ताकि परीक्षा से पहले सभी विषयों का रिवीजन पूरा हो सके।

दो शिफ्ट में होगी प्रीलिम्स परीक्षा

UPSC ESE की प्रारंभिक परीक्षा कुल 500 अंकों की होगी। इसमें दो ऑब्जेक्टिव यानी बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र होंगे। पहला पेपर जनरल नॉलेज और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड का होगा, जबकि दूसरा पेपर उम्मीदवार की इंजीनियरिंग ब्रांच से जुड़ा रहेगा।

प्रश्नपत्र परीक्षा का समय कुल अंक
पेपर-1: जनरल नॉलेज और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड सुबह 9:30 से 11:30 बजे 200
पेपर-2: इंजीनियरिंग विषय दोपहर 2 से शाम 5 बजे 300

पेपर-1 के लिए दो घंटे और पेपर-2 के लिए तीन घंटे मिलेंगे। दूसरे पेपर में उम्मीदवारों को अपनी पसंद की इंजीनियरिंग ब्रांच चुननी होगी। इसमें सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग शामिल हैं।

ऐसे डाउनलोड करें UPSC ESE 2027 का शेड्यूल

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से परीक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर नोटिफिकेशन या एग्जामिनेशन कैलेंडर सेक्शन खोलें।
  • यहां इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा 2027 के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर परीक्षा का शेड्यूल पीडीएफ में दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

परीक्षा की तारीखें जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अब अपने इंजीनियरिंग विषयों के रिवीजन, पुराने प्रश्नपत्रों और नियमित मॉक टेस्ट पर ध्यान देना चाहिए। आयोग की वेबसाइट पर जारी होने वाले नए अपडेट भी देखते रहें।

ये भी पढ़ें: NEET PG 2026 Counselling: बदल गया राउंड-2 काउंसलिंग का शेड्यूल, अब कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+