UPSC मेन्स का रिजल्ट जारी! 2,526 उम्मीदवारों का इंटरव्यू का सपना पूरा, चेक करें पास हुए अभ्यर्थियों की लिस्ट

UPSC Civil Services Mains Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस बार मेन्स परीक्षा में 2526 उम्मीदवार सफल हुए हैं, जिन्हें अब चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण यानी पर्सनालिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

सफल उम्मीदवारों के लिए अगला पड़ाव काफी अहम है, क्योंकि इंटरव्यू में उनके ज्ञान के साथ व्यक्तित्व, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक समझ को भी परखा जाएगा। आयोग ने इंटरव्यू से पहले डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF) भरने की तारीखें भी तय कर दी हैं। ऐसे में सफल अभ्यर्थियों को रिजल्ट देखने के साथ आगे की तैयारी भी शुरू कर देनी चाहिए।

UPSC Civil Services Mains Result 2026

13 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने दी थी मेन्स परीक्षा

UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 21 से 30 अगस्त 2026 के बीच आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद कुल 13,343 उम्मीदवार मेन्स में शामिल हुए थे। इनमें से 2,526 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चुना गया है।

25 नवंबर तक भरना होगा DAF

मेन्स में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू से पहले डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। आयोग के अनुसार, DAF भरने की सुविधा 11 नवंबर से शुरू होगी। उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

कहां होगा UPSC इंटरव्यू?

सफल उम्मीदवारों का पर्सनालिटी टेस्ट नई दिल्ली के शाहजहां रोड स्थित धौलपुर हाउस में होगा। इसमें उम्मीदवारों की बौद्धिक क्षमता, फैसला लेने का तरीका, सामाजिक समझ और नेतृत्व क्षमता परखी जाएगी। इंटरव्यू के लिए ई-समन लेटर जारी किए जाएंगे। इन्हें UPSC की वेबसाइट और ऑनलाइन आवेदन पोर्टल से डाउनलोड करना होगा। आयोग डाक से समन लेटर नहीं भेजेगा।

कब आएगी मेन्स की मार्कशीट?

उम्मीदवारों की मार्कशीट इंटरव्यू और फाइनल रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसे अगले 30 दिनों तक डाउनलोड किया जा सकेगा।

UPSC Mains Result 2026 कैसे चेक करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Written Results सेक्शन खोलें।
  • Civil Services (Main) Examination, 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें।
  • सफल होने पर PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+