UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10th-12th रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, कब खत्म होगा मूल्यांकन और कब आएगा परिणाम?
UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित हाईस्कूल (10th Result) और इंटरमीडिएट (12th Result) की परीक्षाओं के बाद अब कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। 54 लाख से अधिक छात्र अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड सचिव और शिक्षा विभाग की पैनी नजर के बीच कॉपियों की जांच प्रक्रिया को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
यूपी बोर्ड की कॉपियों की जांच 18 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। बोर्ड के आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, मूल्यांकन का यह कार्य 01 अप्रैल 2026 तक पूरा किया जाना है। प्रदेश भर के 254 केंद्रों पर कॉपियां जांची जा रही हैं।

आंकड़ों की बात करें तो कुल 1 लाख 53 हजार परीक्षकों को इस जिम्मेदारी में लगाया गया है, जिनमें से अकेले शुक्रवार को ही 78,533 परीक्षकों ने रिकॉर्ड संख्या में कॉपियां चेक कीं।
UPMSP Result 2026: परीक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी
मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। पूरी प्रक्रिया CCTV कैमरों की निगरानी में हो रही है और केंद्रों पर मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। हालांकि, कुछ स्थानों पर परीक्षकों की अनुपस्थिति ने चिंता बढ़ाई है। विभाग ने बिना सूचना गायब रहने वाले परीक्षकों की सूची तैयार की है, जिन पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।
UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा?
कॉपियों की जांच पूरी होने के बाद अंकों की फीडिंग और स्क्रूटनी की प्रक्रिया में लगभग 15 से 20 दिन का समय लगता है। इस गणना के आधार पर, संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल 2026 के तीसरे या चौथे हफ्ते (संभावित 20 अप्रैल) तक यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए जाएंगे।
रिजल्ट जारी होने पर कहां देखें स्कोरकार्ड?
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
- results.upmsp.edu.in
कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट: UP Board Result Step-by-Step
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
2. होमपेज पर 'Class 10th/12th Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर और आवश्यक होने पर स्कूल कोड दर्ज करें।
4. कैप्चा कोड भरकर Submit बटन दबाएं।
5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा, इसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
नोट: पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक अनिवार्य हैं। कम अंक आने पर छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा या पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) का विकल्प भी दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications