UP Board Result 2024: मार्कशीट खो भी गई तो तुरंत मिलेगी नई, पास होने वाले स्टूडेंट अभी कर लें ये काम
UP Board Restul 2024: उत्तर प्रदेश कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट शनिवार को दोपहर 2 बजे के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी किया जाएगा। स्टूडेंट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके रिजल्ट देख सकते हैं।
यूपी बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर परीक्षा का परिणाम आसानी से देखा जा सकता है। इसके अलावा upmsp.edu.in पर भी रिजल्ट और लिंक उपलब्ध रहेगा। यहां से भी रिजल्ट देख सकते हैं।

फिलहाल, इस पोस्ट में हम बात कर रहे हैं कि परीक्षा पास करने वाले स्टूडेंट कैसे अपने मार्कशीट को हमेशा के लिए सुरक्षित रख सकते हैं? कई बार ऐसा होता है कि कहीं सरकारी भर्ती देखने जाते समय छात्रों का मार्कशीट कहीं गिर जाता है।
इसके अलावा कई बार छात्र खुद अपनी मार्कशीट को कहीं रखकर भूल जाते हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा पास करने के बाद भी मार्कशीट खो जाने के बाद छात्रों को उसके बारे में जानकारी लेने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
कई बार छात्र डीआईओएस कार्यालय के साथ ही बोर्ड का चक्कर लगाते हैं और काफी भाग दौड़ के बाद उन्हें मार्कशीट मिलती है। लेकिन यदि आप चाहते हैं कि आपको ऐसी परेशानियों का सामना भविष्य में ना करना पड़े। तो यहां दी गई जानकारी को जरुर पढ़ें...
मार्कशीट सुरक्षित रहने के लिए सबसे पहले कर लें यह काम
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 वेबसाइट पर जारी होने के बाद पास होने वाले छात्रों को अपनी मार्कशीट हमेशा सुरक्षित रखने के लिए आधार कार्ड की जरूरत होगी। सिर्फ आधार कार्ड की मदद से ही मार्कशीट को हमेशा के लिए ऑनलाइन सेव किया जा सकता है।
इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में डीजी लॉकर ऐप इंस्टॉल करना होगा। मोबाइल में ऐप को इंस्टॉल करने के बाद ऐप में लॉगिन करना होगा या फिर आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाना होगा।
UP Board Result 2024: डिजिलॉकर के माध्यम कैसे जांचें और रखें सुरक्षित?
यहा आप सर्च बटन पर दबाकर अपना रिजल्ट यहां दसवीं और बारहवीं का ऑप्शन सलेक्ट कर आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आप पहले के भी वर्षाें के परीक्षा परीक्षा परिणाम भी देख सकते हैं।
यहां से आप अपनी मार्कशीट को सीधे डीजी लॉकर के ड्राइव में सेव करके रख दीजिए। यहां पर मार्कशीट सेव किए जाने के बाद हमेशा आपका मार्कशीट यहां सुरक्षित रहेगी और पासवर्ड भूल जाने पर भी आप आधार कार्ड और मोबाइल नंबर की मदद से उसे रिसेट कर सकते हैं।
ऐसे में उपर दिए गए स्टेप्स का प्रयाेग करते हुए आप अपनी मार्कशीट को हमेशा के लिए सुरक्षित रख सकते हैं और जरुरत पड़ने पर उसका प्रिंट आउट भी निकलवा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications