UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट के दिन वेबसाइट क्रैश हुई तो क्या करें? बिना इंटरनेट ऐसे दिखेगा स्कोर
UPMSP 10th 12th Result Update: यूपी बोर्ड के 52 लाख से अधिक छात्रों के लिए रिजल्ट की घड़ी अब बेहद करीब है। हाईस्कूल (10th) और इंटरमीडिएट (12th) की कॉपियों का मूल्यांकन 4 अप्रैल को सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। हर दिन हम आपको बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी नई जानकारियां दे रहे हैं, और आज हमारे पास आपके लिए बिल्कुल नया अपडेट है। कॉपियां चेक होने के बाद अब बोर्ड एक ऐसे 'फिल्टर' प्रोसेस पर काम कर रहा है, जिससे रिजल्ट की ट्रांसपेरेंसी (Transparency) और शुद्धता (Accuracy) तय होगी।
यूपी बोर्ड इस बार परिणामों को लेकर कोई चूक नहीं करना चाहता। मूल्यांकन खत्म होने के बाद अब टॉपर्स वेरिफिकेशन का दौर शुरू होने वाला है। राज्य स्तर पर टॉप-10 में आने वाले संभावित छात्रों की कॉपियों को एक्सपर्ट की एक स्पेशल टीम फिर से बारीकी से चेक करेगी।

बोर्ड का अगला कदम वीडियो कॉल/इंटरव्यू
ट्रासपेरेंसी सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड टॉपर्स को इंटरव्यू के लिए बुला सकता है या वीडियो कॉल के जरिए उनसे सवाल-जवाब कर सकता है। यह कदम फर्जीवाड़े को रोकने के लिए उठाया जा रहा है।
क्या बिना इंटरनेट दिखेगा आपका स्कोर?
मूल्यांकन केंद्रों से मिले अंकों को अब आधिकारिक वेबसाइट के सर्वर पर अपलोड किया जा रहा है। बोर्ड के सूत्रों की मानें तो इस बार ईमेल पर रिजल्ट भेजने की सुविधा पर भी गंभीरता से विचार चल रहा है। अगर ऐसा होता है, तो रिजल्ट के दिन वेबसाइट पर लोड कम रहेगा और छात्र बिना किसी सर्वर एरर के अपनी डिजिटल मार्कशीट देख सकेंगे।
बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
- डिजिलॉकर (DigiLocker): रिजल्ट आते ही डिजिटल हस्ताक्षर वाली मार्कशीट डिजीलॉकर पर मिलेगी।
- स्क्रूटनी का मौका: अंकों से असंतुष्ट छात्र रिजल्ट के 1 हफ्ते बाद दोबारा कॉपी जांचने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
- कंपार्टमेंट परीक्षा: 1 या 2 विषय में फेल होने वाले छात्रों को पास होने का एक और मौका मिलेगा।
- फर्जी कॉल से सावधान: 'नंबर बढ़वाने' के नाम पर पैसे मांगने वाले ठगों से बचें, इसकी सूचना 1930 पर दें।
कब आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट?
पिछले सालों के ट्रेंड्स और वर्तमान तैयारी को देखते हुए माना जा रहा है कि 20 अप्रैल 2026 के बाद किसी भी दिन रिजल्ट की तारीख का आधिकारिक ऐलान हो सकता है। 2024 में भी रिजल्ट 20 अप्रैल को ही जारी किया गया था, इसलिए उम्मीदें काफी अधिक हैं।
How to Check UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें
- 1. आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- 2. होमपेज पर 'Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- 3. अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) चुनें और Roll Number दर्ज करें।
- 4. कैप्चा कोड भरकर 'View Result' पर क्लिक करें।












Click it and Unblock the Notifications