UGC NET ने दिसंबर सेशन के लिए शुरू किया आवेदन, इन तारीखों पर होगी परीक्षा, चेक करें डिटेल्स

UGC NET: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक वेबसाइट पर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा (UGC NET December Exam) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे ugcnet.nta.ac.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। यूजीसी नेट परीक्षा 1 जनवरी से 19 जनवरी, 2025 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी।

आधिकारिक यूजीसी नेट परीक्षा अधिसूचना में परीक्षा तिथि, आवेदन तिथियां, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम और परीक्षा केंद्रों सहित जानकारी शामिल है। यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा उन व्यक्तियों के लिए आयोजित की जाती है जो सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं।

UGC NET

UGC NET दिसंबर 2024 अधिसूचना पीडीएफ

यूजीसी नेट दिसंबर सत्र के लिए आधिकारिक अधिसूचना अब ऑनलाइन ugcnet.nta.ac.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार 10 दिसंबर, 2024 तक ऑनलाइन मोड में यूजीसी नेट आवेदन पत्र भर सकते हैं। नीचे आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ यहां से देख सकते हैं:

UGC NET Notification PDF

UGC NET दिसंबर 2024 के लिए महत्वपूर्ण तारीख

परीक्षा अधिसूचना के अनुसार, यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 1 जनवरी से 19 जनवरी, 2025 तक आयोजित की जाएगी। इसके संबंध में महत्वपूर्ण तिथियां नीचे देखें:

यूजीसी नेट दिसंबर 2024 पंजीकरण विंडो: 19 नवंबर से 10 दिसंबर, 2024
यूजीसी नेट परीक्षा तिथि: 1 जनवरी से 19 जनवरी, 2025
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड तिथि: बाद में घोषित की जाएगी

UGC NET आवेदन शुल्क

जो आवेदक यूजीसी नेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर रहे हैं उन्हें अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान करना होगा। श्रेणीवार यूजीसी नेट आवेदन शुल्क की जानकारी यहां दी गई है:

सामान्य/अनारक्षित: रु. 1150/-
जनरल-ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी-एनसीएल: रु. 600/-
अनुसूचित जाति (एससी) / अनुसूचित जनजाति (एसटी) / विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी): रु. 325/-
तीसरा लिंग: रु. 325/-

आधिकारिक वेबसाइट लिंक
एप्लीकेशन फॉर्म लिंक

जानिए क्या है प्रोजेक्ट यूपीएससी,सिविल सर्विसेज की परीक्षा के लिए किसको और कैसे कराई जा रही निशुल्क तैयारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+