Stree 2 Box Office Collection: नहीं थम रहा 'सिरकटे' का आतंक, 29वें दिन तक फिल्म ने की धुंआधार कमाई
Stree 2 Box Office Collection: राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'स्त्री 2' की कमाई की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। केवल 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को रिलीज हुए 29 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसका जादू अब भी सिनेमाघरों में बरकरार है।
'स्त्री 2' बनी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 'स्त्री 2' ने चौथे शुक्रवार को यानी 29वें दिन 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर अब तक इसने 539.35 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन कर लिया है और फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर में शामिल हो गई है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वहीं, अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 765 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। विदेशों में फिल्म ने अब तक 123 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। भारत में फिल्म ने 640.40 करोड़ से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
अन्य टॉप फिल्मों से कंपैरिजन
अगर देश की टॉप कमाऊ फिल्मों की बात करें तो 'बाहुबली 2' ने हिंदी में 1.56 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो सभी भाषाओं को मिलाकर थी। वहीं दूसरे नंबर पर 'केजीएफ: चैप्टर 2' ने हिंदी में 29वें दिन 1.7 करोड़ और RRR ने केवल 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। इन टॉप फिल्मों से तुलना करने पर 'स्त्री 2' ने इन तीनों को पीछे छोड़ दिया है।
देखिये 'स्त्री 2' का डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
0 डे- 8.5 करोड़
1 डे- 51.8 करोड़
2 डे- 31.4 करोड़
3 डे- 43.85 करोड़
4 डे- 55.9 करोड़
5 डे- 38.1 करोड़
6 डे- 25.8 करोड़
7 डे- 19 करोड़
8 डे- 16.8 करोड़
9 डे- 17.5 करोड़
10 डे- 33 करोड़
11 डे- 42.4 करोड़
12 डे- 18.5 करोड़
13 डे- 11.75 करोड़
14 डे- 9.75 करोड़
15 डे- 8.5 करोड़
16 डे- 8.5 करोड़
17 डे- 16.5 करोड़
18 डे- 22 करोड़
19 डे- 6.75 करोड़
20 डे- 5.5 करोड़
21 डे- 5.6 करोड़
22 डे- 5.35 करोड़
23 डे- 4.5 करोड़
24 डे- 8.5 करोड़
25 डे- 11 करोड़
26 डे- 3.25 करोड़
27 डे- 3.1 करोड़
28 डे- 3.00 करोड़
29 डे- 2.75 करोड़
फिल्म 'स्त्री 2' का प्रदर्शन दर्शाता है कि अच्छी कहानी और दमदार एक्टिंग के दम पर बनाई गई फिल्में दर्शकों को लंबे समय तक सिनेमाघरों में खींच सकती हैं। ये फिल्म न केवल बॉक्स ऑफिस पर बल्कि दर्शकों के दिलों में भी अपनी जगह बना चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications