लखनऊ SGPGI भर्ती परीक्षा में बड़ा बखेड़ा! 3 सेंटर्स पर अचानक रद्द हुआ पेपर, अभ्यर्थियों ने किया भारी हंगामा

SGPGI Hospital Attendant Exam Cancelled: लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआई) में हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा देने पहुंचे उम्मीदवारों को रविवार को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। गोमतीनगर के तीन परीक्षा केंद्रों पर अचानक परीक्षा रद्द कर दी गई। कई अभ्यर्थी तय समय पर केंद्र पहुंच चुके थे, लेकिन वहां उन्हें बताया गया कि परीक्षा नहीं होगी।

इस जानकारी के बाद उम्मीदवारों का गुस्सा बढ़ गया। गोमतीनगर के एक केंद्र पर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया और संस्थान की व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि बिना पहले से सूचना दिए परीक्षा रोकने से उनका समय और आने-जाने में खर्च हुआ पैसा बर्बाद हो गया। मामला बढ़ने पर केंद्र संचालक को पुलिस बुलानी पड़ी। काफी देर तक अभ्यर्थियों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी नाराजगी बनी रही।

SGPGI Hospital Attendant Exam Cancelled

एजेंसी की गलती से परीक्षा स्थगित

पीजीआई के परीक्षा सेल ने रविवार को नोटिस जारी कर तीन केंद्रों पर परीक्षा स्थगित करने की जानकारी दी। नोटिस संख्या 695 में बताया गया कि परीक्षा कराने वाली एजेंसी के संचालन में आई परेशानी के कारण यह फैसला लिया गया। संस्थान के अनुसार, एजेंसी की खामी के चलते परीक्षा कराना संभव नहीं हो सका। हालांकि, दूर-दराज से परीक्षा देने पहुंचे उम्मीदवारों को इसकी वजह से काफी परेशानी हुई।

ये भी पढ़ें: CBSE Class 9 & 10 Rules: सत्र 2026-27 से बदलेगा 9वीं-10वीं का पैटर्न, सीबीएसई ने जारी किया सर्कुलर

इन तीन केंद्रों पर होनी थी परीक्षा

हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड-2 के पदों के लिए गोमतीनगर के छोटा भरवारा स्थित तीन संस्थानों में परीक्षा आयोजित की गई थी। इनमें एसडीएसएन डिग्री कॉलेज, एसडीएसएन पब्लिक स्कूल और जुरिस कॉलेज ऑफ लॉ शामिल थे। इन तीनों केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थियों को परीक्षा रद्द होने की जानकारी दी गई।

ऑनलाइन से ऑफलाइन हुई थी परीक्षा

इस भर्ती परीक्षा को लेकर उम्मीदवार पहले से ही परेशान थे। शुरुआत में परीक्षा ऑनलाइन कराने की योजना थी, लेकिन बाद में पीजीआई ने इसे ऑफलाइन कराने का फैसला लिया। परीक्षा के तरीके में हुए इस बदलाव से भी अभ्यर्थियों में नाराजगी थी। अब परीक्षा वाले दिन तीन केंद्रों पर परीक्षा स्थगित होने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं।

पेपर लीक की चर्चा, लेकिन पुष्टि नहीं

परीक्षा रद्द होने के बाद अभ्यर्थियों के बीच पेपर लीक होने की चर्चा भी हुई। हालांकि, इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पीजीआई के नोटिस में भी पेपर लीक को परीक्षा रोकने की वजह नहीं बताया गया। संस्थान ने स्पष्ट किया कि परीक्षा कराने वाली एजेंसी के संचालन में आई दिक्कत के कारण केवल इन तीन केंद्रों पर परीक्षा स्थगित की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+