SBI Clerk Mains Result 2025: जल्द जारी होगा एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे चेक करें
SBI Clerk Mains Result 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) जल्द ही SBI क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करने जा रहा है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को जूनियर एसोसिएट पदों पर नियुक्ति के लिए चुना जाएगा।
इस साल एसबीआई कुल 13,735 रिक्तियों को भरने जा रहा है, जो देशभर के लाखों बैंकिंग उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा क्लर्क मेन्स परीक्षा 2025 का परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। हालांकि, अभी तक रिजल्ट की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और संभावना है कि बैंक रिजल्ट जारी करने से पहले तारीख और समय साझा नहीं करेगा।
SBI Clerk Mains Result 2025: रिजल्ट कहां चेक करें?
SBI जब मेंस परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा तब उम्मीदवार निम्नलिखित वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं:
- sbi.co.in
- sbi.co.in/web/careers/Current-openings
SBI Clerk Mains Result 2025: ऐसे करें अपना रिजल्ट डाउनलोड
- स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं
- होमपेज पर "Careers" सेक्शन खोलें
- "Current Openings" पर क्लिक करें और "Junior Associate Result" पेज पर जाएं
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें
- Submit पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट देखें
- रिजल्ट का प्रिंट या स्क्रीनशॉट भविष्य के उपयोग के लिए सेव करें
SBI Clerk Mains Result 2025: कब हुई थी क्लर्क मेन्स परीक्षा?
SBI क्लर्क मेन्स परीक्षा 10 और 12 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 190 प्रश्नों के लिए 200 अंक निर्धारित थे। यह प्रश्न विभिन्न विषयों से पूछे गए थे, जिनमें शामिल हैं:
- सामान्य/वित्तीय जागरूकता
- सामान्य अंग्रेजी
- मात्रात्मक योग्यता (Quantitative Aptitude)
- तार्किक क्षमता और कंप्यूटर योग्यता (Reasoning Ability and Computer Aptitude)
- परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे 40 मिनट थी।
SBI क्लर्क मेन्स परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान था। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के निर्धारित अंक का 1/4 हिस्सा काटा जाएगा।
SBI Clerk Prelims का आयोजन और परिणाम
इससे पहले SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) का आयोजन 22, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को हुआ था। इसके नतीजे 28 मार्च 2025 को घोषित किए गए थे। केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने प्रीलिम्स परीक्षा पास की थी, उन्हें मेन्स परीक्षा में बैठने का अवसर मिला।
SBI इस वर्ष 13,735 जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) पदों पर नियुक्ति करने जा रहा है। यह भर्ती प्रक्रिया देशभर में लाखों उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अवसर है।












Click it and Unblock the Notifications